प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अयोध्या न्यायिक अधिकारियों का दिखा दबदबा। अयोध्या जिले के न्यायिक अधिकारियों द्वारा २५वीं प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर दिखाया अपना दबदबा,न्यायिक अधिकारियों द्वारा १२ पदक जीत कर अयोध्या रामनगरी का मान बढ़ाया,अयोध्या जिले से दीपक यादव अपर जिला जज एससी एसटी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चार स्वर्ण व दो रजत जीतकर सबसे आगे रहे, २५वीं प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अयोध्या से भाग लेने वाले अधिकारियों में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा द्वारा बैडमिंटन डबल्स में क्वार्टर फाइनल और बैडमिंटन सिंगल के सेमीफाइनल में भाग लेकर सफल रहे,राहुल कात्यायन प्रधान परिवार न्यायधीश ने ४*१०० मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता,श्रीमती शिवानी जायसवाल न्यायधीश लारा कोर्ट द्वारा कैरम सेमीफाइनल डबल्स में सफलता पाई है,दीपक यादव अपर जिला जज एससी एसटी कोर्ट द्वारा १००मीटर में स्वर्ण पदक,२०० मीटर में स्वर्ण पदक,४०० मीटर में स्वर्ण पदक,डिस्क थ्रो में स्वर्ण, शॉट पुट थ्रो में रजत,४*१०० मीटर में रजत हासिल किया,रवि कुमार गुप्ता ओर जिला जज ८ द्वारा कैरम सिंगल क्वार्टर फाइनल व कैरम सेमीफाइनल में सफलता हासिल किया,श्रीमती योगिता कुमार अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम द्वारा वोमेन सिंगल बैडमिंटन सेमीफाइनल में सफलता प्राप्त किया है,आशुतोष सिंह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन १ पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल,श्रीमती प्रिया सक्सेना सचिव डीएसएलए द्वारा महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में तथा गीतिका सिंह द्वारा महिला टेबल टेनिस के सिंगल व डबल्स क्वार्टर फाइनल में सफलता प्राप्त किया है,इन सभी खिलाड़ियों के आयोजित स्वागत समारोह में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा बोले विभिन्न प्रकार के खेलो में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है,स्वस्थ शरीर के लिए खेलो में भाग लेना आवश्यक है,कार्यक्रम का संचालन न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार पासवान द्वारा किया गया,समारोह के अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे,खेल प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों की सफलता पर अयोध्या बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा अधिवक्ता संघ व बार के पदाधिकारियों की तरफ से क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने वाले न्यायिक अधिकारियों को अपनी शुभकामना दिया है।

- वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता को लेकर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस अयोध्या इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी अयोध्या पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था। फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि डीएम या मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। पीड़ित पत्रकार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग किया है। इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी । ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल चन्द्र मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू,आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, खालिद रशीद, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, राहुल मिश्रा,महेंद्र, प्रशांत, नरेंद्र मिश्रा, क्षितिज साधवानी, आशु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, ,नरेंद्र मिश्रा,मनोज शर्मा, लव कुमार पांडेय, अंबिका नंदन त्रिपाठी ,संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, राकेश सिंह, महेश शंकर,, गुलजार खान,डॉ अंशुमान मित्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।1
- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की रहने वाली शशि यादव नामक युवती को पड़ोसी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से पीटते हुए ल*हूलु*हान कर दिया तथा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। गंभीर हालत में घायल शशि यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर थाना पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रामकरण रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सूरज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस स्वयं मौके पर पहुंची थी और दो आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, लेकिन भीड़भाड़ व अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 👉 फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह2
- नाली का सफाई कार्य नहीं हो रहा है बहुत गन्दगी फैला है कृपा करके नाली का साफ सफाई कराया जाए1
- Post by Bp News Hanswar1
- अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया1
- अयोध्या/तारुन,पाली अचलपुर (दुर्गा सिंह): क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जहां कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं मवेशियों के हताहत होने की भी खबरें आ रही हैं। विकासखंड के ग्रामसभा पाली अचलपुर अंतर्गत भैंसौली दुबे का पूरा निवासी राम अचल यादव की एक दुधारू भैंस की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, राम अचल की भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। दोपहर बाद अचानक आए तूफान के दौरान जब तक पशुपालक भैंस को खोलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता, तब तक पास का एक विशालकाय आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।पीडित राम अचल यादव ने बताया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अमला या राजस्व विभाग का कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। गरीब पशुपालक के लिए यह बड़ी आर्थिक क्षति है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है अयोध्या/पाली अचलपुर (दुर्गा सिंह): क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जहां कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं मवेशियों के हताहत होने की भी खबरें आ रही हैं। विकासखंड के ग्रामसभा पाली अचलपुर अंतर्गत भैंसौली दुबे का पूरा निवासी राम अचल यादव की एक दुधारू भैंस की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, राम अचल की भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। दोपहर बाद अचानक आए तूफान के दौरान जब तक पशुपालक भैंस को खोलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता, तब तक पास का एक विशालकाय आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।पीडित राम अचल यादव ने बताया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अमला या राजस्व विभाग का कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। गरीब पशुपालक के लिए यह बड़ी आर्थिक क्षति है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है1
- Post by Bp News Hanswar1
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1