तूफान का कहर:महुआ की डाल गिरने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में कोहराम जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह
तूफान का कहर:महुआ की डाल गिरने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में कोहराम जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने
स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह
- जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह2
- खेलेगा भारत मजबूत होगा मेरा भारत आज कल छोटे छोटे बच्चों को हौसला खेल म आगे बढ़ रही है हम सभी बच्चों को कुछ समय के लिए खेल के मैदान अवश्य आना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता1
- सब के सीनो मे दिल नही होता खून से खत लिखा जाता है :कव्वाल अनिस नबाब सोहावल / अयोध्या एक बार फिर तीन दिवसीय रौनाही मे हो रहे उर्स ने मचाई धूम रौनाही थाना क्षेत्र रौनाही मे उर्स के दुसरे दिन भी सपा नेता फिरोज खां गब्बर की अगुवाई मे सलाना उर्स के मौके पर जबाबी कव्वाली ने मौजूद मेले के हजारो लोगो का मनमोह लिया.। नाट्य कव्वालो मे राजस्थान से आए अनिस नबाब तथा मुबंई आमिल आरिफ ने आजकल के नव युवको को सीख दी। अनीस नबाब के साथियो ने प्यार मोहब्बत के हो रहे खेल को संगीत मे संजोया। सबके सीनो मे दिल नही होता फिर भी खून से खत लिखने तथा जिसको हाथ पकडकर मदद करो वही सीने मे खंजर भोकने जैसी कव्वाली से वाह वाही के आवाजो ने शमां बाधने का काम किया* *इस मौके पर बीकापुर रनर रहे सपा विधायक प्रत्याशी फिरोज खां गब्बर सोहेब खान एजाज अहमद एन यू जे आई पत्रकार सोहावल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व प्रधान पति नरेंद्र यादव, सोहराब खान, अफरोज अहमद, फहीम अहमद, संजीव कुमार सिंह,सहित भारी संख्या मे नाट्य कव्वाली सुनने वाले मेलार्थी मौजूद रहे |1
- ब्रेकिंग अयोध्या. प्रयागराज परीक्षा देने जा रहे छात्रों का रेलवे स्टेशन भरतकुंड पर हंगामा । कई घंटे से स्टेशन पर खड़ी है गाड़ी, आंधी पानी की वजह से लाइन क्लियर नहीं। छात्र कर रहे है हंगामा। कह रहे है कि चौपट हो जाएगा कैरियर। परीक्षा छूटने की आशंका। सूचना मिलते ही पूराकलंदर पुलिस मौके पर समझा रही युवकों को । छात्रों का कहना है समय से नहीं पहुंचा तो हो जाऊंगा परीक्षा से वंचित । यह मामला है पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड रेलवे स्टेशन का। तेज चक्रवात आने के बाद अयोध्या प्रयागराज रेलखंड पर पेड़ गिरने से बाधित है रूट।1
- अयोध्या प्रयागराज हाईवे चांदपुर हरिवंश फैजाबाद दिशा से सुल्तानपुर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार बीकापुर से आ रहे को मारी टक्कर, टक्कर लगने से 6 साल का बच्चा हुआ घायल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा , ट्रक नंबर यूं पी 42 CT 9437,बाइक नंबर यूं पी 42 AE9006 है1
- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की रहने वाली शशि यादव नामक युवती को पड़ोसी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से पीटते हुए ल*हूलु*हान कर दिया तथा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। गंभीर हालत में घायल शशि यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर थाना पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रामकरण रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सूरज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस स्वयं मौके पर पहुंची थी और दो आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, लेकिन भीड़भाड़ व अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 👉 फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- अयोध्या/तारुन,पाली अचलपुर (दुर्गा सिंह): क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जहां कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं मवेशियों के हताहत होने की भी खबरें आ रही हैं। विकासखंड के ग्रामसभा पाली अचलपुर अंतर्गत भैंसौली दुबे का पूरा निवासी राम अचल यादव की एक दुधारू भैंस की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, राम अचल की भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। दोपहर बाद अचानक आए तूफान के दौरान जब तक पशुपालक भैंस को खोलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता, तब तक पास का एक विशालकाय आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।पीडित राम अचल यादव ने बताया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अमला या राजस्व विभाग का कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। गरीब पशुपालक के लिए यह बड़ी आर्थिक क्षति है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है अयोध्या/पाली अचलपुर (दुर्गा सिंह): क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जहां कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं मवेशियों के हताहत होने की भी खबरें आ रही हैं। विकासखंड के ग्रामसभा पाली अचलपुर अंतर्गत भैंसौली दुबे का पूरा निवासी राम अचल यादव की एक दुधारू भैंस की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, राम अचल की भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। दोपहर बाद अचानक आए तूफान के दौरान जब तक पशुपालक भैंस को खोलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता, तब तक पास का एक विशालकाय आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।पीडित राम अचल यादव ने बताया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अमला या राजस्व विभाग का कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। गरीब पशुपालक के लिए यह बड़ी आर्थिक क्षति है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है1