logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सकीट नगर पंचायत में तीन सभासद नामितः स्वागत के बाद विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एटा के सकीट नगर पंचायत के लिए तीन सभासद नामित किए गए हैं। इनमें विपिन दीक्षित, लक्ष्मण शाक्य और दामोदर शामिल हैं। इन तीनों का नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) पीयूष रावत, पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत यादव और ब्रह्म प्रकाश वाष्र्णेय ने नव-नामित सभासदों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि शासन द्वारा नामित इन सभासदों के शामिल होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सभासद क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और जनहित में कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान देंगे। नव-नामित सभासदों ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सिंह, संजू, नंदन वाष्र्णेय, पिंटू शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजू मौर्य, योगेश कुमार और राजू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

17 hrs ago
user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

सकीट नगर पंचायत में तीन सभासद नामितः स्वागत के बाद विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एटा के सकीट नगर पंचायत के लिए तीन सभासद नामित किए गए हैं। इनमें विपिन दीक्षित, लक्ष्मण शाक्य और दामोदर शामिल हैं। इन तीनों का नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) पीयूष रावत, पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत यादव और ब्रह्म प्रकाश वाष्र्णेय ने नव-नामित सभासदों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि

153fc8e0-5248-46e9-8843-2e1894767afe

शासन द्वारा नामित इन सभासदों के शामिल होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सभासद क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और जनहित में कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान देंगे। नव-नामित सभासदों ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सिंह, संजू, नंदन वाष्र्णेय, पिंटू शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजू मौर्य, योगेश कुमार और राजू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यह रोड है जो खेत वाले काट देते हैं और रास्ता निकालने के लिए जगह नहीं है
    1
    यह रोड है जो खेत वाले काट देते हैं और रास्ता निकालने के लिए जगह नहीं है
    user_𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • yah kahan ki Mehman Hai do raat mein Ruke office chale gaye Bada Yad Aati Hai
    2
    yah kahan ki Mehman Hai do raat mein Ruke office chale gaye Bada Yad Aati Hai
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai)
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai)
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एटा के सकीट नगर पंचायत के लिए तीन सभासद नामित किए गए हैं। इनमें विपिन दीक्षित, लक्ष्मण शाक्य और दामोदर शामिल हैं। इन तीनों का नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) पीयूष रावत, पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत यादव और ब्रह्म प्रकाश वाष्र्णेय ने नव-नामित सभासदों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि शासन द्वारा नामित इन सभासदों के शामिल होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सभासद क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और जनहित में कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान देंगे। नव-नामित सभासदों ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सिंह, संजू, नंदन वाष्र्णेय, पिंटू शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजू मौर्य, योगेश कुमार और राजू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
    2
    उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एटा के सकीट नगर पंचायत के लिए तीन सभासद नामित किए गए हैं। इनमें विपिन दीक्षित, लक्ष्मण शाक्य और दामोदर शामिल हैं। इन तीनों का नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) पीयूष रावत, पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत यादव और ब्रह्म प्रकाश वाष्र्णेय ने नव-नामित सभासदों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि शासन द्वारा नामित इन सभासदों के शामिल होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सभासद क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और जनहित में कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान देंगे।
नव-नामित सभासदों ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में डिप्टी सिंह, संजू, नंदन वाष्र्णेय, पिंटू शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजू मौर्य, योगेश कुमार और राजू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • is road ka sudhar kiya jaaye
    1
    is road ka sudhar kiya jaaye
    user_Brajesh kumar
    Brajesh kumar
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक एक बार फिर अपने औचक निरीक्षण के अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी लखनऊ के एक सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डिप्टी सीएम खुद एक सामान्य मरीज बनकर लाइन में लग गए। #BrajeshPathak #UPPolitics #HealthMinister #UPHealthDepartment #SurpriseInspection
    1
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक एक बार फिर अपने औचक निरीक्षण के अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी लखनऊ के एक सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डिप्टी सीएम खुद एक सामान्य मरीज बनकर लाइन में लग गए। #BrajeshPathak #UPPolitics #HealthMinister #UPHealthDepartment #SurpriseInspection
    user_Dev shakya
    Dev shakya
    News Anchor पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी जनपद मैनपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्विजेंद्र कर निवासी नं० केहरी, थाना वेबर, जिला मैनपुरी की बहन रानी देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सोतियाना निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दिनांक 5 मार्च को रानी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे वे हत्या मान रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि शिकायत वापस ले लो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। घटना से आक्रोशित पीड़ित द्विजेंद्र कर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी
जनपद मैनपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्विजेंद्र कर निवासी नं० केहरी, थाना वेबर, जिला मैनपुरी की बहन रानी देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सोतियाना निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दिनांक 5 मार्च को रानी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे वे हत्या मान रहे हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि शिकायत वापस ले लो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।
घटना से आक्रोशित पीड़ित द्विजेंद्र कर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
बाइट,, पीड़ित की 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक प्राचीन शीतला माता मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद शहर के प्राचीन शीतला माता मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में माता के दर्शन और पूजन-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से माता के जयकारे लगाते हुए पूजा में लीन नजर आए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। मौके पर अरुण कुमार (एसपी सिटी) और संतोष कुमार (सीओ सिटी) ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था भी लागू की गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि शीतला माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी वजह से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही।
    2
    रिपोर्टर अमित कौशिक
प्राचीन शीतला माता मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
शहर के प्राचीन शीतला माता मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में माता के दर्शन और पूजन-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से माता के जयकारे लगाते हुए पूजा में लीन नजर आए।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। मौके पर अरुण कुमार (एसपी सिटी) और संतोष कुमार (सीओ सिटी) ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था भी लागू की गई।
श्रद्धालुओं का कहना है कि शीतला माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी वजह से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.