logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत किया बाबू कल्याण सिंह और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का सम्मान उझानी (बदायूॅं) / भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान और प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत कल्याण चौक स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह एवं अम्बेडकर पार्क स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर प्रतिमाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन जिंदल, प्रभारी मंत्री आरती कश्यप, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत किया बाबू कल्याण सिंह और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का सम्मान उझानी (बदायूॅं) / भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान और प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत कल्याण चौक स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह एवं अम्बेडकर पार्क स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर प्रतिमाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन जिंदल, प्रभारी मंत्री आरती कश्यप, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #BADAUN BIG BREAKING नीलकंठ महादेव–जामा मस्जिद मामले में आज सुनवाई 2022 से कोर्ट में लंबित मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज फिर सुनवाई पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश हो चुकी है। 9 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे। आज कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजर...!
    1
    #BADAUN BIG BREAKING
नीलकंठ महादेव–जामा मस्जिद मामले में आज सुनवाई
2022 से कोर्ट में लंबित मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज फिर सुनवाई
पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश हो चुकी है।
9 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे।
आज कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजर...!
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली में सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली में सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया।
इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया बदायूँ आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुण कुमार, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
    1
    बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया
बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया
बदायूँ आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026  के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुण कुमार, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • is nale ki aur is road ka Samadhan kiya jaaye jald se jald mere gaon champatpur mein is nale mein bahut se tractor fas jaate Hain yahi shikayat Hai Meri ise jald se jald theek karaya jaaye aur yah road bhi bahut kharab hai barish ke time bahut se dikkat hoga Samna karna padta hai
    1
    is nale ki aur is road ka Samadhan kiya jaaye jald se jald
mere gaon champatpur mein is nale mein bahut se tractor fas jaate Hain yahi shikayat Hai Meri ise jald se jald theek karaya jaaye aur yah road bhi bahut kharab hai barish ke time bahut se dikkat hoga Samna karna padta hai
    user_Mohit Kumar Rajput
    Mohit Kumar Rajput
    Aonla, Bareilly•
    2 hrs ago
  • भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत किया बाबू कल्याण सिंह और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का सम्मान उझानी (बदायूॅं) / भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान और प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत कल्याण चौक स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह एवं अम्बेडकर पार्क स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर प्रतिमाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन जिंदल, प्रभारी मंत्री आरती कश्यप, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत किया बाबू कल्याण सिंह और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का सम्मान 
उझानी (बदायूॅं) / भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान और प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत कल्याण चौक स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह एवं अम्बेडकर पार्क स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर प्रतिमाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन जिंदल, प्रभारी मंत्री आरती कश्यप, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं : गौवंश आश्रय स्थलों का पुरसाहाल नहीं, बीमार गौवंश तड़प-तड़प कर तोड़ रहे दम सलारपुर विकास खंड के गांव बादल में पशुप्रेमी की शिकायत पर बीडीओ का औचक निरीक्षण, एनजीओ की खुली पोल बदायूं / विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया जहां गौवंश आश्रय स्थल के संचालक एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति की कलई खुल गई। मौके पर कई गौवंश मृत अवस्था में पाये गये तथा गौवंश आश्रय स्थल में कीचड़़ का दलदल बना हुआ था। मौके पर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गौवंश आश्रय स्थल में अधिकांश गौवंश बिना ईयर टैग के थे। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर नितिन कुमार द्वारा एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने इसी एनजीओ द्वारा अन्य ग्राम पंचायतों में संचालित किये गये जा रहे गौवंश आश्रय स्थल रफियाबाद, सिकरोड़ी, रसूलपुर पुट्ठ़ी में निरीक्षण किया तो वहां भी स्थिति बद से बद्तर पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को एनजीओ के विरुद्ध रिपोर्ट प्रेषित करते हुए एनजीओ से गौवंश आश्रय स्थल का संचालन हटाने व ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की है।
    1
    बदायूं : गौवंश आश्रय स्थलों का पुरसाहाल नहीं, बीमार गौवंश तड़प-तड़प कर तोड़ रहे दम
सलारपुर विकास खंड के गांव बादल में पशुप्रेमी की शिकायत पर बीडीओ का औचक निरीक्षण, एनजीओ की खुली पोल 
बदायूं / विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया जहां  गौवंश आश्रय स्थल के संचालक एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति की कलई खुल गई। मौके पर कई गौवंश मृत अवस्था में पाये गये तथा गौवंश आश्रय स्थल में कीचड़़ का दलदल बना हुआ था। मौके पर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गौवंश आश्रय स्थल में अधिकांश गौवंश बिना ईयर टैग के थे। 
इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर नितिन कुमार द्वारा एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने इसी एनजीओ द्वारा अन्य ग्राम पंचायतों में संचालित किये गये जा रहे गौवंश आश्रय स्थल रफियाबाद, सिकरोड़ी, रसूलपुर पुट्ठ़ी में निरीक्षण किया तो वहां भी स्थिति बद से बद्तर पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को एनजीओ के विरुद्ध रिपोर्ट प्रेषित करते हुए एनजीओ से गौवंश आश्रय स्थल का संचालन हटाने व ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की  है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.