स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी में सरेराह फायरिंग से हड़कंप स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार देर शाम सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर सवार लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक अमेठी बाईपास के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक करने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर फायरिंग की गई। आरोप है कि कुल तीन राउंड गोली चलाई गईं। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलाई गईं। फायरिंग की घटना को लेकर यश तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने अमेठी कस्बे के रहने वाले सूरज सोनी, शुभम गुप्ता, शिवपूजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।

- स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी में सरेराह फायरिंग से हड़कंप स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार देर शाम सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर सवार लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक अमेठी बाईपास के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक करने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर फायरिंग की गई। आरोप है कि कुल तीन राउंड गोली चलाई गईं। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलाई गईं। फायरिंग की घटना को लेकर यश तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने अमेठी कस्बे के रहने वाले सूरज सोनी, शुभम गुप्ता, शिवपूजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।1
- अमेठी में युवक पर जानलेवा हमला : स्कार्पियो का पीछाकर 3 ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच1
- अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास के पास शनिवार को सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। आरोप है कि लखनऊ से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने पीछा किया और ओवरटेक करने के बाद फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक कुल तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो फायर हवा में किए गए। गायत्री नगर निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के समय आदर्श तिवारी स्कॉर्पियो चला रहे थे। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में शामिल लोगों की पहचान और फायरिंग के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा जो वाराणसी से चलकर वार्ड नगर गुजरात को जाएगी इस अवसर पर रानीगंज कैथौला में प्रतापगढ़ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा जो वाराणसी से चलकर वार्ड नगर गुजरात को जाएगी इस अवसर पर रानीगंज कैथौला में प्रतापगढ़ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने क्या कहा सुनिए उनकी जुबानी1
- 40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया। लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है। कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा। लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।2
- सरकारी भूमि पर दबंगो का कब्जा लोगो का रास्ता हुआ बन्द। प्रतापगढ़ भीलमपुर में सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा, स्कूली बच्चों का रास्ता बंद ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार. प्रतापगढ़।.तहसील सदर के ग्राम पंचायत बहलोलपुर के गांव भीलमपुर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और मुख्य रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता आज भी कच्चा है। बरसात में भारी कीचड़ और जलभराव के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मोटरसाइकिल और साइकिल तक निकालना मुश्किल हो गया है। अभिलेखों में दर्ज सरकारी भूखंड - - गाटा संख्या 120 ख - रास्ता - गाटा संख्या 123 ख - विद्यालय की जमीन - गाटा संख्या 121 - नवीन परती - गाटा संख्या 122 - खेल का मैदान - गाटा संख्या 119 - खलिहान आरोप है कि इन सभी पर गांव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जब ग्रामीण खुद मिट्टी डालकर रास्ता चलने योग्य बनाते हैं तो कब्जाधारक काम रुकवा देते हैं। ग्रामीणों की 3 प्रमुख मांगें 1. राजस्व टीम भेजकर सभी गाटों की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाया जाए। 2. गाटा संख्या 120 ख वाले विद्यालय मार्ग का पक्का निर्माण कराया जाए। 3. अवैध कब्जाधारकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वीडियो में मौके की स्थिति स्पष्ट है।1
- अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी लखनऊ से घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने कथित तौर पर किया पीछा अमेठी बायपास के पास ओवरटेक कर स्कॉर्पियो पर फायरिंग का आरोप पीड़ित के अनुसार 3 राउंड फायर सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी1
- टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।1