*जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी उप निरीक्षक संवर्ग की लिखित परीक्षा-2025 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में सम्पन्न होगी परीक्षा* बहराइच । उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 02 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक लिखित परीक्षा सम्पन्न होने वाली परीक्षा को सकुशन सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केन्द्र पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज ब्राहम्णीपुरा हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक नानपारा श्रीमती अमिता यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरि को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार आज़ाद इण्टर कालेज हेतु उप जिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी कुमार पाण्डेय व नायब तहसीलदार पयागपुर को क्रमशः सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय इण्टर कालेज छावनी बाजार हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मिहींपुरवा(मोतीपुर) राम दयाल को सेक्टर व नायब तहसीलदार मिहींपुरवा(मोतीपुर) ब्रम्हादीन यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज निकट गेंदघर, गुलाम अलीपुरा हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मोनालिस जौहरी को सेक्टर व नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पालिटेक्निक आसाम चौराहा कल्पीपारा भिन्गा रोड हेतु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर आलोक प्रसाद को सेक्टर व नायब तहसीलदार महसी हरिषंकर पटेल को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पालिटेक्निक मोहम्मदपुर नानपारा रोड निकट आईटी कालेज हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक तहसील सदर लालधर सिंह यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार तजवापुर राजेष श्रीवास्तव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। किसान पोस्ट ग्रेजुएट कालेज हेतु उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेष कुमार सिंह को सेक्टर व नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन कुमार श्रीवास्तव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महराज सिंह इण्टर कालेज, सिविल लाइन निकट इन्दिरा स्टेडियम हेतु तहसीलदार सदर अनिरूद्व यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार कैसरगंज सुरेन्द्र कुमार वर्मा को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिविल लाइन हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय/उप जिलाधिकारी(न्यायिक) कैसरगंज पूजा चौधरी को सेक्टर व नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रसाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट महसी प्रकाष सिंह को सेक्टर व खण्ड षिक्षा अधिकारी मुख्यालय रणजीत कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 09.03.2026 को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर पिलर सं0 पिलर सं0 663/01 वहद ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1. अमन सिंह उर्फ मानू पुत्र दीपू सिंह निवासी मो0 काजीपुरा उत्तरी थाना को0 नगर जनपद बहराइच उम्र 26 वर्ष 2. अर्श खान उर्फ अयान पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी मो0 नाजिरपुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच उम्र 21 वर्ष को 14 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम स्मैक (कुल 30 ग्राम स्मैक) व एक अदद पैशन प्रो0 मोटर साईकिल UP 40 AB 0279 के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अनिल यादव मय हमराह हे0का0 विक्रान्त बालियान व एसएसबी बल के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन /संदिग्ध व्यक्ति रोकथाम जुर्म जरायम रोकथाम तस्करी हेतु क्षेत्र मे मामूर था दौरान चेकिंग अभियुक्त 1. अमन सिंह उर्फ मानू पुत्र दीपू सिंह निवासी मो0 काजीपुरा उत्तरी थाना को0 नगर जनपद बहराइच उम्र 26 वर्ष 2. अर्श खान उर्फ अयान पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी मो0 नाजिरपुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच उम्र 21 वर्ष को 14 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम स्मैक (कुल 30 ग्राम स्मैक) व व एक अदद पैशन प्रो0 मोटर साईकिल UP 40 AB 0279 के के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया । गिरफ्तारी टीमः- 1. थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया 2. उ0नि0 श्री अनिल यादव 3. हे0का0 विक्रान्त बालियान एवं एसएसबी बल2
- विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कारण निर्माण करने पर 14 लोगों को नोटिस जारी अवैध प्लेटों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी बहराइच। शहर के विनियमित क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अब कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वाले अवैध प्लटरों के खिलाफ विधि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कारण अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे 14 लोगों को नोटिस जारी की गई है और यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।1
- Post by सकील अहमद1
- सड़क किनारे लघुशंका करते समय करंट की चपेट में आया युवक बहराइच के नानपारा इलाके में एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। 22 वर्षीय छुट्टन कुरैशी सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवक बकरा के कारोबार से जुड़े हैं और नानपारा नई बस्ती देहाती के निवासी हैं। उनके भाई सद्दाम कुरैशी ने बताया कि अचानक हुए हादसे से परिवार में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल युवक के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।3
- मिहींपुरवा CHC विवाद: महिला कर्मचारियों के आरोप, वीडियो वायरल और राजनीति की एंट्री मिहींपुरवा बहराइच। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महिला कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन, अधीक्षक पर लगे गंभीर आरोप और जांच पर उठते सवालों के बीच अब इस पूरे विवाद में राजनीति की भी एंट्री होती दिख रही है। महिला कर्मचारियों का धरना, अधीक्षक पर गंभीर आरोप कुछ दिन पहले एएनएम, आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में उग्र धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधीक्षक डॉ. थानेदार ने एक महिला एएनएम के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि कथित तौर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए और बाद में दबाव बनाकर उनसे सिग्नेचर कराने की कोशिश की गई। धरने में शामिल महिलाओं का कहना था कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में कहा गया —“सिग्नेचर कर दो, नहीं भी करोगी तो मेरा कुछ नहीं होगा।” वीडियो भी चर्चा में इस पूरे विवाद के बीच एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, जिसमें बताया जा रहा है कि डॉ. थानेदार महिला कर्मचारियों से आक्रोशित और तीखे शब्दों में बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। जांच पर सवाल मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या जांच पूरी तरह निष्पक्ष हुई। कुछ सूत्रों का दावा है कि जांच एकतरफा रही और मामले को ठंडा करने की कोशिश की गई। राजनीति: संरक्षण के आरोपों से गरमाया मामला सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इतने गंभीर आरोपों और विवाद के बावजूद डॉ. थानेदार को फिर से चार्ज मिल गया है। स्थानीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें कथित रूप से सरोज सोनकर (बलहा विधायक) और अक्षयवर लाल गोंड (बहराइच सांसद) के संरक्षण में दोबारा जिम्मेदारी दी गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह सवाल जरूर उठ रहा है कि गंभीर आरोपों के बाद भी उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार कैसे सौंप दिए गए। जनता के सवाल महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? अगर आरोप सही हैं तो एफआईआर क्यों नहीं हुई? जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? क्या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा? स्वास्थ्य केंद्र, जो जनता के भरोसे का प्रतीक होना चाहिए, वहां अगर महिला कर्मचारियों को ही सम्मान और सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो यह पूरे सिस्टम के लिए चिंताजनक संकेत है। अब निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं— क्या सच्चाई सामने आएगी या फिर सत्ता और सिस्टम के दबाव में यह मामला भी दब जाएगा?1
- अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक1
- मानपुरवा के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सीतापुर-बहराइच हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। मानपुरवा के पास सवारियों से भरा एक ई-टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और एक गंभीर हादसा टल गया। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों और चालक के अनुसार, टेंपो तेज रफ्तार में बहराइच की ओर जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से स्टयरिंग मोड़ी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और क्षमता से अधिक सवारियों से लदा टेंपो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाल-बाल बचे यात्री: टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सिस्टम पर सवाल: क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर दौड़ रहे डग्गामार और अनियंत्रित ई-टेंपो के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओवरलोडिंग का खेल: हाईवे पर क्षमता से दोगुनी सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते ये टेंपो मौत को दावत दे रहे हैं। परिवहन विभाग की चुप्पी: आखिर डंडाधारी पुलिस और परिवहन विभाग की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ती? क्या विभाग को इन अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों की जानकारी नहीं है? अनियंत्रित रफ्तार: बैट्री चालित इन वाहनों की गति और हाईवे पर इनके बेखौफ संचालन ने आम लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है। सड़क सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाला प्रशासन आखिर इन ई-टेंपो की मनमानी पर लगाम लगाने में असमर्थ क्यों है? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही अपनी नींद से जागेगा?2
- महसी (बहराइच)। तहसील महसी के अंतर्गत राजी चौराहे पर 'न्यूट्रीवर्ड हेल्थ एंड एग्रीकल्चर चैंपियन क्लब फाउंडेशन' के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बरेली से आए मुख्य अतिथि और संस्था के डबल डायमंड डायरेक्टर विजय गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बेहतर खान-पान और आयुर्वेद पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय गंगवार ने आधुनिक जीवनशैली और दूषित खान-पान से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आयुर्वेदिक उत्पादों के जरिए शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने उत्पादों की उपयोगिता बताते हुए कहा: एलोवेरा रस: यह शरीर के भीतर जमा विषैले पदार्थों (टॉक्सिंस) को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करता है। त्रिफला रस: गैस, कब्ज और पाचन संबंधी पुरानी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में सहायक है। उन्नत खेती के लिए 'साडावीर' का मंत्र स्वास्थ्य के साथ-साथ किसानों की आय और मिट्टी की सेहत सुधारने पर भी विशेष चर्चा हुई। विजय गंगवार ने बताया कि खेती में रसायनों का प्रयोग कम कर संस्था के 'साडावीर' जैसे उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। यह मिट्टी की नमी बनाए रखता है, फसलों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है और कल्लों (Growth) की संख्या बढ़ाकर पैदावार में वृद्धि करता है। केमिकल मुक्त भविष्य की ओर संस्था का दावा है कि उनके सभी उत्पाद पूरी तरह से केमिकल रहित और सुरक्षित हैं। उद्घाटन समारोह में तुलसी राम, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अंकित शुक्ला और छोटकउ अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।2