logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक राज्य में बारिश और तूफान का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

6 hrs ago
user_Talk On Chair
Talk On Chair
Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
6 hrs ago

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक राज्य में बारिश और तूफान का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पकड़ीदयाल चौक से भारतीय स्टेट बैंक जाने वाली सड़क में बैंक के पास पानी लगने से ग्राहक एवं शहर के लोगों सहित विद्यालय के बच्चों को आने-जाने में हो रही कठिनाई। *--नगर पंचायत के विकास का यह पानी का लगना खोल रहा विकास का पोल।* (रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स ) सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-पकड़ीदयाल गोलंबर से पश्चिम की ओर भारतीय स्टेट बैंक के तरफ जाने वाली सड़क में स्टेट बैंक के द्वारा के सामने पानी की जमावड़ा लगने से शहर के लोगों से एवं बैंक के ग्राहकों सहित गोदावरी संस्थान के बच्चों शिक्षकों को आने-जाने में एवं वहां के स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बराबर पानी का जमावड़ा होना नगर पंचायत के विकास के पोल को खोल रही है। गोदावरी विद्या संस्थान के डायरेक्टर मंडल के सदस्य ने बताया कि हमने वार्ड पार्षद महोदय से इस संबंध में अनुरोध किया था किंतु आज तक इस पर किसी प्रकार की ध्यान केंद्रित नहीं किया गया जिससे बच्चों शिक्षकों एवं बैंक के ग्राहकों तथा यहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का संघर्ष करना पड़ रहा है। अजीब विडंबना है जहां पर एक से एक व्यावसायिक लोग भरे पड़े हैं जहां पर शिक्षण संस्थान है जहां पर बैंकिंग संस्था है ठीक बैंक के द्वार पर इस तरह का नारकीय व्यवस्था होना सरकार के उसे महत्वाकांक्षी योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रही है जिसका नाम विकास है। कागज में नगर विकास का इतना प्रचार प्रसार विकास का किया जा रहा है किंतु इस सड़क पर ध्यान केंद्रित नहीं करना उनके सारे विकास के कार्यों का पोल खोल रही है।
    1
    पकड़ीदयाल चौक से भारतीय स्टेट बैंक जाने वाली सड़क में बैंक के पास पानी लगने से ग्राहक एवं शहर के लोगों सहित विद्यालय के बच्चों को आने-जाने में हो रही कठिनाई।
*--नगर पंचायत के विकास का यह पानी का लगना खोल रहा विकास का पोल।*
(रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स )
सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026
सिरहाकोठी:-पकड़ीदयाल गोलंबर से पश्चिम की ओर भारतीय स्टेट बैंक के तरफ जाने वाली सड़क में स्टेट बैंक के द्वारा के सामने पानी की जमावड़ा लगने से शहर के लोगों से एवं बैंक के ग्राहकों सहित गोदावरी संस्थान के बच्चों शिक्षकों को आने-जाने में एवं वहां के स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बराबर पानी का जमावड़ा होना नगर पंचायत के विकास के पोल को खोल रही है। गोदावरी विद्या संस्थान के डायरेक्टर मंडल के सदस्य ने बताया कि हमने वार्ड पार्षद महोदय से इस संबंध में अनुरोध किया था किंतु आज तक इस पर किसी प्रकार की ध्यान केंद्रित नहीं किया गया जिससे बच्चों शिक्षकों एवं बैंक के ग्राहकों तथा यहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का संघर्ष करना पड़ रहा है। अजीब विडंबना है जहां पर एक से एक व्यावसायिक लोग भरे पड़े हैं जहां पर शिक्षण संस्थान है जहां पर बैंकिंग संस्था है ठीक बैंक के द्वार पर इस तरह का नारकीय व्यवस्था होना सरकार के उसे महत्वाकांक्षी योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रही है जिसका नाम विकास है। कागज में नगर विकास का इतना प्रचार प्रसार विकास का किया जा रहा है किंतु इस सड़क पर ध्यान केंद्रित नहीं करना उनके सारे विकास के कार्यों का पोल खोल रही है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली, जब प्रशासन और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को नेपाली और भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्वी चम्पारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन और SSB की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनके पास से भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश गुप्ता के पास से 9 लाख 63 हजार 650 रुपये नेपाली करेंसी और 71 हजार 410 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी जयलाल राम के पास से 1 लाख 10 हजार रुपये नेपाली करेंसी जब्त की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नेपाली करेंसी कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हर पहलू की गहन जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस संयुक्त कार्रवाई को प्रशासन और SSB की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    पूर्वी चंपारण में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली, जब प्रशासन और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को नेपाली और भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्वी चम्पारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन और SSB की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनके पास से भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेश गुप्ता के पास से 9 लाख 63 हजार 650 रुपये नेपाली करेंसी और 71 हजार 410 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी जयलाल राम के पास से 1 लाख 10 हजार रुपये नेपाली करेंसी जब्त की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है।
प्रशासन का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नेपाली करेंसी कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हर पहलू की गहन जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इस संयुक्त कार्रवाई को प्रशासन और SSB की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_NTV LIVE
    NTV LIVE
    Local News Reporter घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • Hamare gaw jo road hai ushka ishati bhut kharab hai ushe thik Kara dijiye bhanachak word no 12
    4
    Hamare gaw jo road hai ushka ishati bhut kharab hai ushe thik Kara dijiye
bhanachak word no 12
    user_Rajnish Kumar srivastava
    Rajnish Kumar srivastava
    मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रमिक एकता, सम्मान और संघर्ष का सशक्त संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें मजदूर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मजदूरों और नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे सभागार में सम्मान और गर्व का वातावरण व्याप्त रहा। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को उनके समर्पण, जिम्मेदारी और श्रम के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। फूलमाला और अंगवस्त्र देकर उन्हें मंच से सम्मानित किया गया, जिससे श्रमिकों का मनोबल और उत्साह बढ़ा। सम्मान पाने वालों में रिक्शा मजदूर सुभाष महतो, कृष्णा साह, गनेश राम, किरित चौधरी, जहुर मियाँ, नगीना प्रसाद, रसोईया नेत्री सुनिता देवी, सीमा देवी, रबेया खातून, खेत मजदूर सुबह मियाँ, पोलदार संघ के भूटकुन महतो, रसोईया संघ के नेता लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभु नाथ मिश्र, खेत मजदूर नेता वीरन यादव और जिले के प्रसिद्ध कवि अरुण गोपाल शामिल रहे। इन सभी को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका सबसे अहम है और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नन्दन सिंह ने की, जबकि एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में मजदूर संगठनों के सामने खड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्रमिकों के अधिकारों पर कई तरह के दबाव बन रहे हैं और नए कानूनों के जरिए मजदूरों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत जैसे देश में, जहां मजदूरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से आजादी की नींव रखी है, वहां का मजदूर कभी भी कारपोरेट ताकतों या उनके समर्थक तंत्र के सामने झुकने वाला नहीं है। ओम प्रकाश क्रांति ने मजदूर संगठनों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जुझारू संघर्ष करें और हर स्तर पर मजदूरों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से श्रमिक संगठनों के साथ सम्मानजनक वार्ता करने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया गया। यह आयोजन न सिर्फ मजदूर दिवस का उत्सव बना, बल्कि आने वाले समय में श्रमिक आंदोलन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ, जहां हर मजदूर ने अपने हक के लिए लड़ने और समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    4
    पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रमिक एकता, सम्मान और संघर्ष का सशक्त संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें मजदूर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मजदूरों और नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे सभागार में सम्मान और गर्व का वातावरण व्याप्त रहा।
इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को उनके समर्पण, जिम्मेदारी और श्रम के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। फूलमाला और अंगवस्त्र देकर उन्हें मंच से सम्मानित किया गया, जिससे श्रमिकों का मनोबल और उत्साह बढ़ा। सम्मान पाने वालों में रिक्शा मजदूर सुभाष महतो, कृष्णा साह, गनेश राम, किरित चौधरी, जहुर मियाँ, नगीना प्रसाद, रसोईया नेत्री सुनिता देवी, सीमा देवी, रबेया खातून, खेत मजदूर सुबह मियाँ, पोलदार संघ के भूटकुन महतो, रसोईया संघ के नेता लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभु नाथ मिश्र, खेत मजदूर नेता वीरन यादव और जिले के प्रसिद्ध कवि अरुण गोपाल शामिल रहे। इन सभी को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका सबसे अहम है और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नन्दन सिंह ने की, जबकि एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में मजदूर संगठनों के सामने खड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्रमिकों के अधिकारों पर कई तरह के दबाव बन रहे हैं और नए कानूनों के जरिए मजदूरों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत जैसे देश में, जहां मजदूरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से आजादी की नींव रखी है, वहां का मजदूर कभी भी कारपोरेट ताकतों या उनके समर्थक तंत्र के सामने झुकने वाला नहीं है।
ओम प्रकाश क्रांति ने मजदूर संगठनों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जुझारू संघर्ष करें और हर स्तर पर मजदूरों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से श्रमिक संगठनों के साथ सम्मानजनक वार्ता करने की अपील की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया गया। यह आयोजन न सिर्फ मजदूर दिवस का उत्सव बना, बल्कि आने वाले समय में श्रमिक आंदोलन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ, जहां हर मजदूर ने अपने हक के लिए लड़ने और समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    Police Officer फेनहारा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में श्रमिकों के सम्मान की बातें हो रही हैं, वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया में हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर के दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों की कमर तोड़ दी है। मजदूर दिवस उनके लिए जश्न नहीं, बल्कि चिंता और बेबसी का दिन बनकर सामने आया है। बेतिया के मजदूरों का कहना है कि यह दिन अब सिर्फ बड़े पूंजीपतियों और औपचारिक आयोजनों तक सीमित होकर रह गया है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों के लिए न तो कोई राहत है और न ही कोई सहारा। बारिश ने उनके कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रिक्शा चालक रामबाबू चौहान ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि मजदूर दिवस उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण सवारियां मिलना बंद हो गई हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक अन्य चालक नगीना प्रसाद ने भी यही दर्द बयां करते हुए कहा कि देशभर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन हम जैसे गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दो दिनों की बारिश ने उनकी आय का जरिया छीन लिया है और परिवार के सामने भूख का संकट खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर इस बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं शहर के दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह आफत बनकर आई है। मजदूर दिवस के दिन ही मजदूरों का यह हाल कई सवाल खड़े करता है—क्या सच में मजदूरों का सम्मान सिर्फ एक दिन की औपचारिकता बनकर रह गया है, या फिर जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
    1
    अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में श्रमिकों के सम्मान की बातें हो रही हैं, वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया में हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर के दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों की कमर तोड़ दी है। मजदूर दिवस उनके लिए जश्न नहीं, बल्कि चिंता और बेबसी का दिन बनकर सामने आया है।
बेतिया के मजदूरों का कहना है कि यह दिन अब सिर्फ बड़े पूंजीपतियों और औपचारिक आयोजनों तक सीमित होकर रह गया है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों के लिए न तो कोई राहत है और न ही कोई सहारा। बारिश ने उनके कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
रिक्शा चालक रामबाबू चौहान ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि मजदूर दिवस उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण सवारियां मिलना बंद हो गई हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक अन्य चालक नगीना प्रसाद ने भी यही दर्द बयां करते हुए कहा कि देशभर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन हम जैसे गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दो दिनों की बारिश ने उनकी आय का जरिया छीन लिया है और परिवार के सामने भूख का संकट खड़ा कर दिया है।
जहां एक ओर इस बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं शहर के दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह आफत बनकर आई है। मजदूर दिवस के दिन ही मजदूरों का यह हाल कई सवाल खड़े करता है—क्या सच में मजदूरों का सम्मान सिर्फ एक दिन की औपचारिकता बनकर रह गया है, या फिर जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    36 min ago
  • मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं। सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई।
भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा।
इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं।
सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • पंचायत के सरकार भवन परिसर सिरहा में वृद्धा पेंशनधारियों का केवाईसी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डाटा ऑपरेटर,आए हुए बृद्ध पुरुष महिला हुए वापस। *प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरी दयाल ने बताया कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है अभी मैं तुरंत संबंधित कर्मी को भेजती हूं, किंतु 11:30 बजे से लेकर समाचार परेशान तक नहीं पहुंचे कोई अधिकारी।* *--वहां पर उपस्थित विकास मित्र रामकिशोर राम ने बताया कि डाटा ऑपरेटर से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। बहुत वृद्ध महिला पुरुष पंचायत सरकार भवन से आकर हो गए वापस।* रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-सरकार के महत्वाकांक्षी योजना वृद्धा पेंशन एवं मुस्माती पेंशन धारी का केवाईसी कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास प्राधिकारी पकरी दयाल के द्वारा जारी पत्रांक के आलोक में पंचायत के पंचायत सरकार भवन के परिसर में आयोजित आज की तिथि में करने का पत्र जारी किया गया है। वार्ड सदस्यों एवं विकास मित्र के द्वारा अपने-अपने वार्ड के वृद्ध महिला पुरुष को इसकी सूचना दिए जाने को लेकर पंचायत सरकार भवन सिरहा परिसर में पहुंचे थे वृद्ध महिला एवं पुरुष एवं मुस्मात महिला । 11:30 तक वहां पर नहीं था किसी प्रखंड स्तर के अधिकारी का उपस्थिति एवं डाटा ऑपरेटर की उपस्थिति और नहीं थी पंचायत सचिव की उपस्थिति। जब सिरहा टाइम्स के संपादक पंचायत सरकार भवन सिरहा उठी के परिसर में पहुंचे तो वहां पर देखें की पंचायत सरकार भवन परिसर में वृद्धा पेंशनधारियों का केवाईसी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डाटा ऑपरेटर,आए हुए बृद्ध पुरुष महिला हुए वापस।प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरी दयाल ने बताया कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है अभी मैं तुरंत संबंधित कर्मी को भेजती हूं, किंतु 11:30 बजे से लेकर समाचार परेशान तक नहीं पहुंचे कोई अधिकारी।वहां पर उपस्थित विकास मित्र रामकिशोर राम ने बताया कि डाटा ऑपरेटर से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। बहुत वृद्ध महिला पुरुष पंचायत सरकार भवन से आकर हो गए वापस। इस तरह से सरकारी आदेश का यदि उल्लंघन होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जनता के विश्वास को सरकारी अधिकारी खोते चले जाएंगे।
    1
    पंचायत के सरकार भवन परिसर सिरहा में वृद्धा पेंशनधारियों का केवाईसी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डाटा ऑपरेटर,आए हुए बृद्ध पुरुष महिला हुए वापस।
*प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरी दयाल ने बताया कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है अभी मैं तुरंत संबंधित कर्मी को भेजती हूं, किंतु 11:30 बजे से लेकर समाचार परेशान तक नहीं पहुंचे कोई अधिकारी।*
*--वहां पर उपस्थित विकास मित्र रामकिशोर राम ने बताया कि डाटा ऑपरेटर से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। बहुत वृद्ध महिला पुरुष पंचायत सरकार भवन से आकर हो गए वापस।*
रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स
सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026
सिरहाकोठी:-सरकार के महत्वाकांक्षी योजना वृद्धा पेंशन एवं मुस्माती पेंशन धारी का केवाईसी कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास प्राधिकारी पकरी दयाल के द्वारा जारी पत्रांक के आलोक में पंचायत के पंचायत सरकार भवन के परिसर में आयोजित आज की तिथि में करने का पत्र जारी किया गया है। वार्ड सदस्यों एवं विकास मित्र के द्वारा अपने-अपने वार्ड के वृद्ध महिला पुरुष को इसकी सूचना दिए जाने को लेकर पंचायत सरकार भवन सिरहा परिसर में पहुंचे थे वृद्ध महिला एवं पुरुष एवं मुस्मात महिला । 11:30 तक वहां पर नहीं था किसी प्रखंड स्तर के अधिकारी का उपस्थिति एवं डाटा ऑपरेटर की उपस्थिति और नहीं थी पंचायत सचिव की उपस्थिति। जब सिरहा टाइम्स के संपादक पंचायत सरकार भवन सिरहा उठी के परिसर में पहुंचे तो वहां पर देखें की पंचायत सरकार भवन परिसर में वृद्धा पेंशनधारियों का केवाईसी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डाटा ऑपरेटर,आए हुए बृद्ध पुरुष महिला हुए वापस।प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरी दयाल ने बताया कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है अभी मैं तुरंत संबंधित कर्मी को भेजती हूं, किंतु 11:30 बजे से लेकर समाचार परेशान तक नहीं पहुंचे कोई अधिकारी।वहां पर उपस्थित विकास मित्र रामकिशोर राम ने बताया कि डाटा ऑपरेटर से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। बहुत वृद्ध महिला पुरुष पंचायत सरकार भवन से आकर हो गए वापस। इस तरह से सरकारी आदेश का यदि उल्लंघन होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जनता के विश्वास को सरकारी अधिकारी खोते चले जाएंगे।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Bablu Paswan
    1
    Post by Bablu Paswan
    user_Bablu Paswan
    Bablu Paswan
    बरुराज (मोतीपुर), मुजफ्फरपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.