logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण बिल को लेकर चकिया में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन। मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं। सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_Prabhat Ranjan Ranjan
Prabhat Ranjan Ranjan
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

महिला आरक्षण बिल को लेकर चकिया में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन। मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं। सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। कई जगहों पर पेड़ और खंभे घरों के ऊपर गिरने से लोगों को नुकसान भी हुआ है। रिपोर्ट: तस्वीरों में जो उजड़ा हुआ घर आप देख रहे हैं, वह पिपरा थाना क्षेत्र के चिन्तामणपुर गांव निवासी संतोष कश्यप का है, जहां आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर मेहसी प्रखंड कार्यालय के समीप बिजली विभाग की टीम तेजी से मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। बिजली कर्मी अपने सभी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर मौजूद हैं और गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है। साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं और तारों को फिर से जोड़ा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। फिलहाल बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इलाके में बिजली बहाल कर दी जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
    1
    बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। कई जगहों पर पेड़ और खंभे घरों के ऊपर गिरने से लोगों को नुकसान भी हुआ है।
रिपोर्ट:
तस्वीरों में जो उजड़ा हुआ घर आप देख रहे हैं, वह पिपरा थाना क्षेत्र के चिन्तामणपुर गांव निवासी संतोष कश्यप का है, जहां आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी ओर मेहसी प्रखंड कार्यालय के समीप बिजली विभाग की टीम तेजी से मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
बिजली कर्मी अपने सभी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर मौजूद हैं और गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है। साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं और तारों को फिर से जोड़ा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
फिलहाल बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इलाके में बिजली बहाल कर दी जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • पकड़ीदयाल चौक से भारतीय स्टेट बैंक जाने वाली सड़क में बैंक के पास पानी लगने से ग्राहक एवं शहर के लोगों सहित विद्यालय के बच्चों को आने-जाने में हो रही कठिनाई। *--नगर पंचायत के विकास का यह पानी का लगना खोल रहा विकास का पोल।* (रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स ) सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-पकड़ीदयाल गोलंबर से पश्चिम की ओर भारतीय स्टेट बैंक के तरफ जाने वाली सड़क में स्टेट बैंक के द्वारा के सामने पानी की जमावड़ा लगने से शहर के लोगों से एवं बैंक के ग्राहकों सहित गोदावरी संस्थान के बच्चों शिक्षकों को आने-जाने में एवं वहां के स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बराबर पानी का जमावड़ा होना नगर पंचायत के विकास के पोल को खोल रही है। गोदावरी विद्या संस्थान के डायरेक्टर मंडल के सदस्य ने बताया कि हमने वार्ड पार्षद महोदय से इस संबंध में अनुरोध किया था किंतु आज तक इस पर किसी प्रकार की ध्यान केंद्रित नहीं किया गया जिससे बच्चों शिक्षकों एवं बैंक के ग्राहकों तथा यहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का संघर्ष करना पड़ रहा है। अजीब विडंबना है जहां पर एक से एक व्यावसायिक लोग भरे पड़े हैं जहां पर शिक्षण संस्थान है जहां पर बैंकिंग संस्था है ठीक बैंक के द्वार पर इस तरह का नारकीय व्यवस्था होना सरकार के उसे महत्वाकांक्षी योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रही है जिसका नाम विकास है। कागज में नगर विकास का इतना प्रचार प्रसार विकास का किया जा रहा है किंतु इस सड़क पर ध्यान केंद्रित नहीं करना उनके सारे विकास के कार्यों का पोल खोल रही है।
    1
    पकड़ीदयाल चौक से भारतीय स्टेट बैंक जाने वाली सड़क में बैंक के पास पानी लगने से ग्राहक एवं शहर के लोगों सहित विद्यालय के बच्चों को आने-जाने में हो रही कठिनाई।
*--नगर पंचायत के विकास का यह पानी का लगना खोल रहा विकास का पोल।*
(रवि कुमार भार्गव संपादक सिरहा टाइम्स )
सिरहाकोठी 30 अप्रैल 2026
सिरहाकोठी:-पकड़ीदयाल गोलंबर से पश्चिम की ओर भारतीय स्टेट बैंक के तरफ जाने वाली सड़क में स्टेट बैंक के द्वारा के सामने पानी की जमावड़ा लगने से शहर के लोगों से एवं बैंक के ग्राहकों सहित गोदावरी संस्थान के बच्चों शिक्षकों को आने-जाने में एवं वहां के स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बराबर पानी का जमावड़ा होना नगर पंचायत के विकास के पोल को खोल रही है। गोदावरी विद्या संस्थान के डायरेक्टर मंडल के सदस्य ने बताया कि हमने वार्ड पार्षद महोदय से इस संबंध में अनुरोध किया था किंतु आज तक इस पर किसी प्रकार की ध्यान केंद्रित नहीं किया गया जिससे बच्चों शिक्षकों एवं बैंक के ग्राहकों तथा यहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का संघर्ष करना पड़ रहा है। अजीब विडंबना है जहां पर एक से एक व्यावसायिक लोग भरे पड़े हैं जहां पर शिक्षण संस्थान है जहां पर बैंकिंग संस्था है ठीक बैंक के द्वार पर इस तरह का नारकीय व्यवस्था होना सरकार के उसे महत्वाकांक्षी योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रही है जिसका नाम विकास है। कागज में नगर विकास का इतना प्रचार प्रसार विकास का किया जा रहा है किंतु इस सड़क पर ध्यान केंद्रित नहीं करना उनके सारे विकास के कार्यों का पोल खोल रही है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण कोटवा: प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ चिरंजीव पांडेय की अध्यक्षता में आगामी जनगणना को लेकर सभी पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की तैयारियों, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों तथा समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि घर-घर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है और किसी भी परिवार या व्यक्ति का विवरण छूटना नहीं चाहिए। साथ ही निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने तथा ऑनलाइन प्रविष्टि में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनगणना प्रखंड तकनीकी टीम के विकास कुमार वर्मा और सुरेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश, दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रक्रिया और कार्य की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए। सभी पर्यवेक्षकों को मैप व सीमांकन सूची उपलब्ध कराई गई तथा अपने अधीन कार्यरत प्रगणकों की उपस्थिति और कार्य प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
    1
    लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण कोटवा: प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ चिरंजीव पांडेय की अध्यक्षता में आगामी जनगणना को लेकर सभी पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की तैयारियों, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों तथा समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि घर-घर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है और किसी भी परिवार या व्यक्ति का विवरण छूटना नहीं चाहिए। साथ ही निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने तथा ऑनलाइन प्रविष्टि में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जनगणना प्रखंड तकनीकी टीम के विकास कुमार वर्मा और सुरेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश, दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रक्रिया और कार्य की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए।
सभी पर्यवेक्षकों को मैप व सीमांकन सूची उपलब्ध कराई गई तथा अपने अधीन कार्यरत प्रगणकों की उपस्थिति और कार्य प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
    user_LOCAL PUBLIC NEWS
    LOCAL PUBLIC NEWS
    Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • रिटायर्ड शिक्षक बच्चा सिंह के घर हुई भीषण चोरी की गुत्थी अब सुलझने वाली है। मुजफ्फरपुर से पहुंची FSL टीम और खोजी कुत्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। कुर्सी पर मिली चोर की चप्पल के जरिए पुलिस अब अपराधियों के गिरेबान तक पहुँचने वाली है। खोजी कुत्ते ने इसी चप्पल की गंध से चोरों के भागने वाले गुप्त रास्तों को ट्रेस कर लिया है।
    1
    रिटायर्ड शिक्षक बच्चा सिंह के घर हुई भीषण चोरी की गुत्थी अब सुलझने वाली है। मुजफ्फरपुर से पहुंची FSL टीम और खोजी कुत्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। कुर्सी पर मिली चोर की चप्पल के जरिए पुलिस अब अपराधियों के गिरेबान तक पहुँचने वाली है। खोजी कुत्ते ने इसी चप्पल की गंध से चोरों के भागने वाले गुप्त रास्तों को ट्रेस कर लिया है।
    user_Santosh Raut Jaurnalist
    Santosh Raut Jaurnalist
    पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।
    1
    बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
    1
    गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं। सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    मोतिहारी के चकिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई।
भाजपा जिला मंत्री माला सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को यह विरोध मार्च चकिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा।
इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं।
सुभाष चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता, बुलू सिंह, मुखिया कौशल सिंह, संदीप सुल्तानिया, विशाल कुमार और पवन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.