logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।

2 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।

More news from बिहार and nearby areas
  • बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।
    1
    बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
    1
    गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • प्रखंड अंतर्गत नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बुधवार शाम आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान पड़ोसी के चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे बिजली महतो के तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।पीड़ित बिजली महतो ने बताया कि पड़ोसी के यहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था, तभी अचानक तेज हवा के साथ उठी चिंगारी उनके घर तक पहुंच गई और आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज आंधी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।घटना के बाद हुई बारिश ने आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आगलगी में घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद, एलईडी टीवी, फर्नीचर, सिलाई मशीन समेत लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पीड़ित ने थाना और अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    प्रखंड अंतर्गत नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बुधवार शाम आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान पड़ोसी के चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे बिजली महतो के तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।पीड़ित बिजली महतो ने बताया कि पड़ोसी के यहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था, तभी अचानक तेज हवा के साथ उठी चिंगारी उनके घर तक पहुंच गई और आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज आंधी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।घटना के बाद हुई बारिश ने आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आगलगी में घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद, एलईडी टीवी, फर्नीचर, सिलाई मशीन समेत लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पीड़ित ने थाना और अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 min ago
  • आंधी का कहर: पेड़ गिरने से युवक की मौत, मासूम बेटा गंभीर घायल #Tags #AandhiKahar #BettiahNews #Bairia #BiharNews #BreakingNews #StormDamage #Accident #VillageNews #GMCH #NaturalDisaster #ViralNews #LocalNews
    1
    आंधी का कहर: पेड़ गिरने से युवक की मौत, मासूम बेटा गंभीर घायल
#Tags #AandhiKahar #BettiahNews #Bairia #BiharNews #BreakingNews #StormDamage #Accident #VillageNews #GMCH #NaturalDisaster #ViralNews #LocalNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • सिवान में एक युवक को मारी गोली मौके पे हुई मौत - एक युवक की स्थिति नाज़ुक
    1
    सिवान में एक युवक को मारी गोली 
मौके पे हुई मौत - एक युवक की स्थिति नाज़ुक
    user_News Roots 24
    News Roots 24
    Video Creator बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन दुकानों और गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो फूस के होटल और चार गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एक होटल में रखे गैस सिलेंडर के फटने से आग और भड़क उठी, जिसने आसपास की दुकानों को भी अपनी लपटों में समेट लिया। इस भीषण हादसे में मिथलेश का होटल, उसके बगल का एक अन्य होटल, राजा साह और शंभू साह की गुमटी समेत कई छोटी दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इन दुकानों में न्यायालय से जुड़े जरूरी फॉर्म और अहम कागजात रखे थे, जो अब राख में तब्दील हो चुके हैं। सबसे बड़ा खतरा उस समय टल गया, जब आग घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर ली गई। अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और कई अहम रिकॉर्ड जलकर खाक हो सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन दुकानों और गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो फूस के होटल और चार गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एक होटल में रखे गैस सिलेंडर के फटने से आग और भड़क उठी, जिसने आसपास की दुकानों को भी अपनी लपटों में समेट लिया।
इस भीषण हादसे में मिथलेश का होटल, उसके बगल का एक अन्य होटल, राजा साह और शंभू साह की गुमटी समेत कई छोटी दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इन दुकानों में न्यायालय से जुड़े जरूरी फॉर्म और अहम कागजात रखे थे, जो अब राख में तब्दील हो चुके हैं।
सबसे बड़ा खतरा उस समय टल गया, जब आग घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर ली गई। अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और कई अहम रिकॉर्ड जलकर खाक हो सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तार टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे तक बिजली बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत और मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। टीम द्वारा गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है, साथ ही टूटे हुए खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद बिजली के तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।
    1
    बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तार टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे तक बिजली बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।
इधर, बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत और मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। टीम द्वारा गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है, साथ ही टूटे हुए खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद बिजली के तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे  उन्हें  कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा,  धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.