Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
Ksr bihar news
गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प
More news from बिहार and nearby areas
- बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।1
- गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प1
- बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- आंधी का कहर: पेड़ गिरने से युवक की मौत, मासूम बेटा गंभीर घायल #Tags #AandhiKahar #BettiahNews #Bairia #BiharNews #BreakingNews #StormDamage #Accident #VillageNews #GMCH #NaturalDisaster #ViralNews #LocalNews1
- सिवान में एक युवक को मारी गोली मौके पे हुई मौत - एक युवक की स्थिति नाज़ुक1
- बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन दुकानों और गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो फूस के होटल और चार गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एक होटल में रखे गैस सिलेंडर के फटने से आग और भड़क उठी, जिसने आसपास की दुकानों को भी अपनी लपटों में समेट लिया। इस भीषण हादसे में मिथलेश का होटल, उसके बगल का एक अन्य होटल, राजा साह और शंभू साह की गुमटी समेत कई छोटी दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इन दुकानों में न्यायालय से जुड़े जरूरी फॉर्म और अहम कागजात रखे थे, जो अब राख में तब्दील हो चुके हैं। सबसे बड़ा खतरा उस समय टल गया, जब आग घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर ली गई। अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और कई अहम रिकॉर्ड जलकर खाक हो सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तार टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे तक बिजली बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत और मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। टीम द्वारा गिरे हुए पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है, साथ ही टूटे हुए खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद बिजली के तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।1
- सिवान में सड़क विवाद में एक युवक को मारी गोली युवक की हुई मौत एक आदमी को पटना किया गया रेफर1