logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच-43 पर ट्रक चालक से लूट: कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर 250 लीटर डीजल और 7 हजार रुपए छीने मारपीट कर चालक को किया घायल, बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम; जिला अस्पताल में भर्ती अनूपपुर, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर बटुरा गांव के पास सोमवार सुबह एक ट्रक चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। कार सवार आधा दर्जन युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर चालक के साथ मारपीट की और 250 लीटर डीजल के साथ 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 RT 8654 का चालक लल्लू कोल (निवासी भालूमाड़ा) कटनी से कोयला खाली कर कोतमा लौट रहा था। इसी दौरान बटुरा के पास कार सवार युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने आशंका के चलते ट्रक नहीं रोका। इसके बाद आरोपियों ने बटुरा नाला के पास ट्रक को ओवरटेक कर आगे कार खड़ी कर दी और जबरन चालक को नीचे उतार लिया। चार युवकों ने चालक को बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान दो अन्य युवकों ने ट्रक की टंकी से करीब 250 लीटर डीजल निकाल लिया। साथ ही चालक का पर्स भी लूट लिया, जिसमें करीब 7 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद घायल चालक किसी तरह ट्रक लेकर कोतमा पहुंचा, जहां मालिक के निर्देश पर जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Mrigendra  Singh Gaharwar
Mrigendra Singh Gaharwar
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
7839d5b7-caab-4cd2-825d-ae068619ee7e

एनएच-43 पर ट्रक चालक से लूट: कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर 250 लीटर डीजल और 7 हजार रुपए छीने मारपीट कर चालक को किया घायल, बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम; जिला अस्पताल में भर्ती अनूपपुर, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर बटुरा गांव के पास सोमवार सुबह एक ट्रक चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। कार सवार आधा दर्जन युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर चालक के साथ मारपीट की और 250 लीटर डीजल के साथ 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 RT 8654 का चालक लल्लू कोल (निवासी भालूमाड़ा) कटनी से कोयला खाली कर कोतमा लौट रहा था। इसी दौरान बटुरा के पास कार सवार युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने आशंका के चलते ट्रक नहीं रोका। इसके बाद आरोपियों ने बटुरा नाला के पास ट्रक को ओवरटेक कर आगे कार खड़ी कर दी और जबरन चालक को नीचे उतार लिया। चार युवकों ने चालक को बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान दो अन्य युवकों ने ट्रक की टंकी से करीब 250 लीटर डीजल निकाल लिया। साथ ही चालक का पर्स भी लूट लिया, जिसमें करीब 7 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद घायल चालक किसी तरह ट्रक लेकर कोतमा पहुंचा, जहां मालिक के निर्देश पर जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया
    1
    कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
    1
    मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    10 hrs ago
  • ​मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर। ​💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ​क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा? ​#MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews
    1
    ​मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर।
​💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
​क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा?
​#MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    Newspaper publisher Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    10 hrs ago
  • कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो
    1
    कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन  संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • शहडोल। मेडिकल कॉलेज शहडोल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता कैलाश यादव ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि यहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर है और मौके पर पुलिस भी नदारद रहती है। वीडियो में कथित तौर पर गार्डों की गुंडागर्दी के दृश्य सामने आए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आ रही है। सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल जहां एक ओर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहीं दूसरी ओर गार्डों पर ही बदसलूकी और दबंगई के आरोप लगना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आता है या नहीं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    शहडोल। मेडिकल कॉलेज शहडोल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता कैलाश यादव ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि यहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर है और मौके पर पुलिस भी नदारद रहती है।
वीडियो में कथित तौर पर गार्डों की गुंडागर्दी के दृश्य सामने आए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आ रही है।
सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल
जहां एक ओर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहीं दूसरी ओर गार्डों पर ही बदसलूकी और दबंगई के आरोप लगना स्थिति को और गंभीर बना रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आता है या नहीं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज  20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.