Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलबहरा तिराहे पर शिक्षा अधिकारी की गाड़ी से बाइक भिड़ी, युवक गंभीर घायल मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
Ashok Shrivastava Khabar Fast
बेलबहरा तिराहे पर शिक्षा अधिकारी की गाड़ी से बाइक भिड़ी, युवक गंभीर घायल मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।1
- मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर। 💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा? #MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews1
- कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो1
- कलेक्टर ने सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के प्रभार बदले अंबिकापुर । जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में व्यापक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और लुण्ड्रा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रामसिंह ठाकुर जो अब तक सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी थे उन्हें अब अपर कलेक्टर अम्बिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसी क्रम में विनय कुमार सोनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर लुण्ड्रा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। फागेश सिन्हा को सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का प्रभार दिया गया है जबकि बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रहे रामराज सिंह को अब उदयपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है और जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए तैनात किया गया है। तहसीलदारों के तबादलों की कड़ी में उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट भेजा गया है जबकि तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर स्थानान्तरित किया गया है। उदयपुर के तहसीलदार विकास जिंदल को अब अम्बिकापुर तहसील की कमान सौंपी गई है। अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर और अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली भेजा गया है। वहीं बतौली में कार्यरत कमलावती सिंह को अब दरिमा तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।1
- yuva utasav 2025 pg College Ambikapur1
- :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाकर कारित की गई थीं घटना, नाबालिग को पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद। :- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।1
- बोईदा में शाम 5:30बजे तेज आंधी तूफ़ान ।1
- ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।1