शाजापुर में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती के लिए प्रचार-प्रसार अभियान आयोजित शाजापुर - मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 679 पदों पर बैंड भर्ती हेतु ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त भर्ती के संबंध में अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार शाम 4 बजे तक शाजापुर जिले में प्रथम वाहिनी के बैंड दल द्वारा बस स्टैंड शाजापुर पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक धुनों की प्रस्तुति देकर आमजन एवं युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। बैंड दल द्वारा प्रस्तुत की गई देशभक्ति एवं प्रेरक धुनों ने वहां उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा युवाओं को भर्ती में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन की जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों का उद्देश्य योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को सुनहरा अवसर प्रदान करना है, जिससे वे मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होकर देश एवं समाज की सेवा कर सकें।

- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड शाजापुर के बीएसडब्ल्यू तृतीय वर्ष के छात्र अरुण बैरागी द्वारा निरंतर रक्तदान कर समाज में मानवता की मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। वे विगत वर्ष से लगातार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते आ रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार शाम 4 बजे तक शाजापुर स्थित लोटस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज श्यामा बाई, जिनका ऑपरेशन होना था, उनके शरीर में रक्त की मात्रा अत्यंत कम (सिर्फ 3 पॉइंट) रह गई थी। ऐसी गंभीर स्थिति में परिजनों की अपील पर अरुण बैरागी ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। परामर्शदाता महेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण बैरागी अब तक 8 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं, प्रसूति के मामलों सहित कई आपात परिस्थितियों में रक्तदान कर लोगों को जीवनदान दिया है। यह सेवा भावना जन अभियान परिषद विकासखंड शाजापुर के विकासखंड समन्वयक श्री बसंत रावत के मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का परिणाम है, जहां युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। अरुण बैरागी का कहना है कि “रक्तदान करने से जो आत्मसंतोष और खुशी मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से प्राप्त नहीं होती।”1
- मोहन बड़ोदिया। समीपस्थ ग्राम पंचायत बरनावाद में सुचनाकर्ता बदीलाल पिता पीरुलाल जाति खाती उम्र 38 साल निवासी ग्राम बरनावद ने थाना मोहन बड़ोदिया आकर मोखिक सूचना दिया कि, ग्राम बरनावद रहता हूँ तथा खेती करता हैं। कल सोमवार दोपहर 12 बजे की लगभग की बात है मेने मेरे खेत के गेहु को एकट्टा करवाकर गेहु निकालने के लिये मशीन रखी थी फिर मैं व मेरे परिवार के सभी लोग पास ही मे, मेरा घर बना है उस पर खाना खाने के लिये चले गये थे तभी अचानक से मेरे गेहु मे धुंआ उठता दिखा तो मेने दौडकर जाकर देखा तो मेरे गेहूं में आग लग रही थी फिर मेने व्रजकिशोर पिता मोहनलाल खाती, निलेश पिता मोहन लाल खाती दोनो को बुलाया और उनकी मदद से आग पर काबु पाया। आग केसे लगी मुझे नहीं मालुम अज्ञात कारण से मेरे गेहु में आग लगी है। आग लगने से मेरे सारे गेहू व थेसर मशीन जलकर राख हो गई। कल साधन नहीं होने से आज दिनांक 7 अप्रैल को रिपोर्ट करने आया हूँ। रिपोर्ट करता हूँ। कार्यवाही की जावे। जिस पर मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने आगजनी दर्ज की।1
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- सुसनेर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वन मंडलाधिकारी हेमलता शाह (शाजापुर) के निर्देशानुसार की गई। उप वन मंडलाधिकारी फतेसिंह नीनामा (आगर मालवा) के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्र सिंह पंवार (सुसनेर) के नेतृत्व में टीम द्वारा गणेशपुरा जोड़ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। जांच करने पर वाहन में अवैध लकड़ी भरी हुई पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वाहन चालक नावेद पिता आरिफ खान, निवासी नलखेड़ा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर पीरुलाल खाटकी के नेतृत्व में सुरेश प्रजापति द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही वन विभाग की टीम के सदस्य कमलसिंह मालवीय, के.एल. परमार (वनरक्षक), जितेंद्र गौर, संजय गौर, देवराज सिंह सिसोदिया एवं वाहन चालक बद्री सिंह का विशेष सहयोग रहा।1
- जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्या को1
- Post by Sanju Seth1
- Post by राजेश माल्या1
- शाजापुर शहर के बेरछा रोड स्थित टंकी चौराहे पर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। साथ ही डायल 112 की लालघाटी और कोतवाली टीम भी मौके पर पहुंचकर घायलों को मंगलवार शाम 6 बजे के करीब अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। मौके पर कोतवाली थाना के आरक्षक पवन शर्मा एवं पायलट विजय नागौर, वहीं लालघाटी से आरक्षक लाखन सिंह और पायलट कमलेश बड़कनिया मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही1