सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन में प्रतियोगी परीक्षा संबंधी ओपन टेस्ट सीरीज आयोजित सिमडेगा:- जिले के विद्याथियों के लिए सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर प्रतियोगी परीक्षा संबंधी टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को हुए टेस्ट परीक्षा में जिले के 110 विद्याथियों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सुमित कुमार केशरी, राधिका कुमारी रजक तथा सफीक सोनिया को सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के टेस्ट आयोजित होने से हमे अपने तैयारी को मापने का अवसर मील पाएगा परीक्षा का डर कम होने के साथ ही भविष्य में होने वाले परीक्षाओं में परीक्षा देने में आसानी होगी क्योंकि हम पहले से अभ्यस्त रहेंगे। संस्थान के संचालक ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा प्रयास हैं जिले के अधिक से अधिक विद्याथियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक किया जा सके। ओपन टेस्ट सीरीज हर पंद्रह दिन में आयोजित की जाएंगी ताकि सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले विद्याथियों को टेस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ हो और परीक्षा को ले कर उनकी तैयारी और बेहतर बनाया जा सके।

- बसिया (गुमला): प्रखंड के महाराजगंज कारालोया क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह बाघ धरा जंगल में महुआ चुनने गई एक 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को जंगली हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीछे से किया हमला, संभलने का नहीं मिला मौका मिली जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि उराइन जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे से आ धमका। महिला जब तक कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पैरों से कुचल दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। *प्रशासन ने संभाला मोर्चा, तत्काल सहायता राशि प्रदान की* सूचना मिलते ही फॉरेस्टर शेखर सिंह और बसिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही शेष मुआवजा राशि भी जल्द सौंप दी जाएगी। *इलाके में अब भी डटा है हाथी, वन विभाग की अपील* फॉरेस्टर शेखर सिंह के अनुसार "हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है। हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।" *पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा* बसिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम लगातार जंगल की निगरानी कर रही है ताकि जन-माल की और हानि न हो। ग्रामीण अब भी डरे हुए हैं.।1
- पालकोट थाना क्षेत्र के कट्टरकोचा निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की टांगी से कटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है युवती बकरी चरा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला प्रमोद महतो के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच प्रमोद ने टांगी से वार कर दिया, इसके बाद पत्थर से भी वार किया। जिससे युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। तत्काल सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता के पिता रमेश साहू ने पड़ोसी प्रमोद महतो सहित तीन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। बाइट, रमेश साहू, मृतक के पिता2
- खाड़ी देशों में लगातार हो रहे युद्ध का असर हमारे झारखंड के शहरों में खासकर रांची में देखने को मिलने लगा है लोग गैस के लिए लंबी-लंबी का तारों में लगने लगे हैं यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं रांची के दीपा टोली कटहल मोड रोड की है लोग कई घंटे से गैस मिलने के लिए लाइन लंबी कतार में लगे हुए हैं कि आज हमें भी गैस मिल जाए हमारे घर का भी चूल्हा जले। बाकी इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है और कहां से देख रहे हैं कमेंट करके अपनी राय जरूर दें रांची से ब्रजेश गोप की रिपोर्ट।2
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- चाईबासा/जगन्नाथपुर। झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्र तोडांगहातु पंचायत के सोसोपी गांव में हाथी ने एक गर्भवती महिला को पटक कर मार डाला। घटना गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे की है। मृतका का नाम शुक्रमनी तियू है। उसके पति ब्रजमोहन चातोम्बा ने बताया कि वह और उसकी पत्नी गांव में घर से अलग-अलग दिशा में शौच करने गये हुए थे।1
- Post by AAM JANATA1
- सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसी दिन शाम को करदना मांझापारा निवासी सूरजमन यादव उसके घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 40/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 74 एवं 75(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा तलब कर पूछताछ किए जाने पर आरोपी सूरजमन यादव (30 वर्ष), निवासी करदना मांझापारा, थाना बतौली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, जितेंद्र सिंह एवं रेवती रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार त्वरित एवं सख्त कार्रवाई किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है।1
- Post by Arvind tirkey1