माननीय उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में श्री शेषमणि शुक्ला माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के कुशल मार्गदर्शन में श्री अनुराग कुरील, प्रथम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की अध्यक्षता मेंआज दिनांक 18.02.2026 को जिलाधिकारी चित्रकूट के सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से सम्बन्धित प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में श्री अनुराग कुरील, प्रथम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर द्वाराबताया गया कि जनपद चित्रकूट के नागरिकों के मूल हितों, अधिकार और उन्हे संचालित कल्याणकारी योजनाओं से पुष्ट करने हेतु 22.02.2026 को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वंचितों/पीडितों, ह्यूमैन ट्रैफिकिंग से पीडितों, महिलाएं, बच्चे, अंधापन, कुष्ठ रोगी, खानाबदोष, पहरापन, मंदबुद्धि, सामूहिक आपदा, जातीय हिंसा, से पीडितों, वर्ग विशेष पर अत्याचार, औद्योगिक आपदा, किशोर अपराधी, निर्धन वर्ग, आधार कार्ड में सुधार, वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व सुरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा। श्री सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी0डि0)/सहायक नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। शिविर के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विधिक जानकारी एवं सहायता प्रदान की जायेगी। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त दन्त, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। विभिन्न शासकीय विभागों एवं बैंको द्वारा संचालित लोकोपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ – साथ निःशुल्क विधिक सेवा से सम्बन्धित परामर्श भी उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर का उद्देश्य विधिक चेतना का प्रचार, जनहितकारी दृष्टिकोण को प्रोत्साहन तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से विधिक सेवाओं का वितरण आधारित माॅडल को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना है। शिविर में इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्रकूट द्वारा अवगत कराया गया कि शिविर में आने वाले आवेदक अपने साथ पहचान पत्र एवं सम्बन्धित योजना से जुडे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान, अग्रणी जिला प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।

- ♻️ Full Name:🌻🌻🌻🌻 ♻️ City (Sylhet District): ♻️ Contact Number: ♻️ Barangay: 🌷Street/Purok/Sitio Name : 🌷House Number ♻️ Postal Code: Salamat! 📚 📕Author -Sant Rampal ji Maharaj 📕 📙Book Way of Living 🎁 free of cost book 🎋 Get this life-changing book delivered to your doorstep for FREE! ✨ 🎖️ Free Home Delivery Worldwide 🎖️ 🚚 Delivery within 30 to 35 days! 💥 Don’t miss this opportunity — receive your gift and transform your life 📚📚 #BMW #tiktok #FreeGift #FreeBook #exploremore #soulpower #meditation #spirituality #devotees #FreeGift #GyanGanga #Dlbddznlcbb1
- चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में उधार के पैसे मांगने पर विवाद। बाइक मिस्त्री अनिल कुमार ने प्रधान पुत्र पर गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई1
- *बड़ी खबर* चित्रकूट जनपद मे आयुष्मान कार्ड की जमींनी हकीकत सरिया गॉव की मुस्लिम पुरवा आदिवासी बस्ती की 15 वर्ष की आदिवासी बच्ची दवा के आभाव मे गिन रही आखरी सांसे परिजन मौत का तमाशा देखने के लिए मजबूर है जानकारी के अनुसार किसी भी आदिवासी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना1
- प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात SHO राजापुर ने संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक छात्र को परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट में समय से पहुंचाया गया आज दिनांक 18.02.2026 को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र जो अपने ही स्कूल के0एल0पी0 मेमोरियल इण्टर कॉलेज कलवलिया रोड टेरा बुजुर्ग में परीक्षा देने पहुंच गया था, प्रवेश पत्र से ज्ञात हुआ कि छात्र का परीक्षा केन्द्र हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन चित्रकूट है। जिसे तत्काल SHO राजापुर ने अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचाया गया। छात्र सहित शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसरों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं से हटवाने के संबंध में छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन चित्रकूट कर्वी के बेड़ी पुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसरो की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं से हटवाने के संबंध में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज बुधवार की सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है और बताया कि पिछले 2 वर्षों से महाविद्यालय के प्रोफेसरों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी जाती है उनकी सम सेमेस्टर की पढाई और शिक्षण कार्य पूरी तरह से बाधित हो रहा है, जिसके कारण उनके रिजल्ट में Back Paper आ रहे हैं उन्होंने ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 06 जून, 2025 द्वारा घोषित परीक्षा और शिक्षण कार्यक्रम के तहत सम (द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम) सेमेस्टर के 90 दिवसीय शिक्षण कार्य को अनिवार्यतः 04 अप्रैल, 2026 तक पूर्ण किया जाना है, प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2026 तक पूर्ण किया जाना है। इसके बाद 11 अप्रैल से 10 मई, 2026 तक सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित हैं कि गई है2
- अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में जली तीन दुकानों के स्वामियों ने किसी के द्वारा आग लगाने का लगाया आरोप चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में रात-दर-रात सब्जी दुकानों में आगजनी से मचा हड़कंप — कई अस्थायी दुकानें राख, दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान। प्रत्यक्षदर्शियों ने शरारती तत्वों की सक्रियता बताई; पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। वीडियो में स्थानीय (भारतीय) फुटेज दिखाया गया है और घटनाक्रम, 피해 व प्रशासन की प्रतिक्रिया संक्षेप में प्रस्तुत है। जानिए कौन है जिम्मेदार और क्या कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकें। अगर आपको रिपोर्टिंग उपयोगी लगे तो वीडियो को लाइक और शेयर करें। #चित्रकूट #सब्जीमंडीआग #आगजनी #पुलीसजांच #स्थानीयन्यूज़ हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में मानवता की एक मिसाल सामने आई। कक्षा 10 का छात्र बुद्ध विलास हाई स्कूल की परीक्षा देने निकला, लेकिन गलती से गलत परीक्षा केंद्र पहुँच गया। परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे और सही केंद्र लगभग 18 किलोमीटर दूर था—एक चूक, पूरा साल बर्बाद कर सकती थी। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल सही परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। नतीजा—छात्र समय पर परीक्षा कक्ष में बैठा और उसका भविष्य सुरक्षित हो गया। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि ज़रूरत के वक्त संरक्षक और मार्गदर्शक भी है। आज बुद्ध विलास के लिए पुलिस एक उम्मीद बनकर आई। 💯 🔥 वायरल लाइन (Highlight Caption) “18 किलोमीटर की दौड़, पुलिस के साथ—बच गया एक छात्र का पूरा साल!” #UttarPradesh #UPPolice #Chitrakoot #Rajapur #HumanityFirst #PoliceWithPeople #MotivationalNews #PositiveNews #StudentLife #BreakingGoodNews1
- *किसानों के चंदे से सरकारी खरीद? मानिकपुर धान केंद्र पर दलाली व वसूली का संगीन आरोप!* *मानिकपुर (चित्रकूट)।* जनपद की चर्चित तहसील मानिकपुर के सरकारी धान खरीद केंद्र पर भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ऊँचाडीह ग्राम पंचायत सहित कई बड़े काश्तकारों ने गोदाम प्रभारी पर मनमानी और दलालों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि तौल, पल्लेदारी, रस्सी और छन्ने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, धान भरने के लिए बोरी तक किसानों से ही ली गई। कई किसानों की धान महीनों से किराए की ट्रॉली में मंडी परिसर में खड़ी है, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा, जबकि बिचौलियों की धान प्राथमिकता से तौली जा रही है। वहीं बड़े काश्तकारों को बेसहारा कर अब खरीद के अंतिम समय मे उन्हें आढ़तियों के हांथों लूटने को छोड़ दिया गया है क्षेत्र का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1