logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाह में चंबल-यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 13 बाढ़ चौकियां सक्रिय

5 hrs ago
user_बबलू यादव
बबलू यादव
Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बाह में चंबल-यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 13 बाढ़ चौकियां सक्रिय

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
    1
    बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ। समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ। पत्रकार के साथ हुई घटना में न्याय नहीं मिला तो होगा महाआंदोलन थाना बसई अरेला क्षेत्र के बसई भदौरिया में पत्रकार अनिल के घर पर 8 अगस्त 2026 को अचानक करीब 15–20 लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में पत्रकार एवं परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद थाना बसई अरेला पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे पत्रकार एवं उनके परिवार में आक्रोश है। पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए चार संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का निर्णय लिया है— 1. भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय 2. मानवाधिकार सहायता संघ 3. पत्रकार एसोसिएशन 4. करणी सेना 14 अगस्त को थाना बसई अरेला का घेराव यदि पत्रकार के साथ हुई घटना में तत्काल कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो 14 अगस्त 2026 को थाना बसई अरेला का घेराव एवं महाआंदोलन किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। मांग: पत्रकार के घर पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाया जाए। नोट: कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में किया जाएगा। भवदीय सरबन भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष भाकियू सर्वोदय भारत न्यूज़ 24 राष्ट्रीय जजमेंट समाचार
    1
    समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ।
समस्त एलआईयू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को सूचनार्थ।
पत्रकार के साथ हुई घटना में न्याय नहीं मिला तो होगा महाआंदोलन
थाना बसई अरेला क्षेत्र के बसई भदौरिया में पत्रकार अनिल के घर पर 8 अगस्त 2026 को अचानक करीब 15–20 लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में पत्रकार एवं परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है।
आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद थाना बसई अरेला पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे पत्रकार एवं उनके परिवार में आक्रोश है।
पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए चार संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का निर्णय लिया है—
1. भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय
2. मानवाधिकार सहायता संघ
3. पत्रकार एसोसिएशन
4. करणी सेना
14 अगस्त को थाना बसई अरेला का घेराव
यदि पत्रकार के साथ हुई घटना में तत्काल कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो 14 अगस्त 2026 को थाना बसई अरेला का घेराव एवं महाआंदोलन किया जाएगा।
सभी संबंधित पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।
मांग: पत्रकार के घर पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाया जाए।
नोट: कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में किया जाएगा।
भवदीय 
सरबन भदौरिया 
प्रदेश अध्यक्ष 
भाकियू सर्वोदय 
भारत न्यूज़ 24 
राष्ट्रीय जजमेंट समाचार
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज अपने शहर शिकोहाबाद में महाकाल महाराज जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जय जय महेश
    2
    आज अपने शहर शिकोहाबाद में महाकाल महाराज जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई 
जय जय महेश
    user_Rjk news 📰
    Rjk news 📰
    Artist शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
    1
    फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स
फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे।  
डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें।    
अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे 
स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।  यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।  
डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा।  
इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारिश में तालाब बना खेरागढ़ तहसील परिसर, जलभराव से फिसलते रहे फरियादी खेरागढ़ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने खेरागढ़ तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। निकासी के समुचित इंतजाम न होने से परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि फरियादियों को पानी से होकर तहसील पहुंचना पड़ा और कई लोग फिसलते नजर आए। जलभराव से नाराज अधिवक्ताओं ने परिसर में पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान नहीं कराया। शाम 5 बजे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हर बारिश में तहसील परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे वादकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
    1
    बारिश में तालाब बना खेरागढ़ तहसील परिसर, जलभराव से फिसलते रहे फरियादी

खेरागढ़ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने खेरागढ़ तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। निकासी के समुचित इंतजाम न होने से परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि फरियादियों को पानी से होकर तहसील पहुंचना पड़ा और कई लोग फिसलते नजर आए।
जलभराव से नाराज अधिवक्ताओं ने परिसर में पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान नहीं कराया। शाम 5 बजे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हर बारिश में तहसील परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे वादकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग - 45 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन व 4,580/- रूपये भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग - 45 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन व 4,580/- रूपये बरामद... दिनांक 10.08.2026 को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक, जिसमें पंजाब मार्का की अवैध शराब तस्करी हेतु भरी हुई है, जो बिहार राज्य में कहीं सप्लाई की जानी है, झरना नाले के पास फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हाईवे पर, झरना नाले से पहले रोड के किनारे खडा है। उक्त सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, उच्चाधिकरीगण को अवगत कराते हुए, बताए स्थान पर पहुंचकर, अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों डालूराम व नानगाराम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 ट्रक, 02 मोबाइल फोन, रु0 4,580/- एवं कुल 415 पेटी अवैध पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग रूपये 45 लाख) बरामद की गयी। पूछताछ मे... पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक में पंजाब मेड 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब है जो धान की भूसी के बोरों से ढकी हुयी है जोकि उनके मालिक विजय निवासी बहादुरगढ हरियाणा की है वह अपने मैनेजर दीपक उर्फ दीपाराम के द्वारा शराब की तस्करी पंजाब से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार भेजकर अच्छा मुनाफा कमाते है। अभियुक्त डालूराम ने बताया कि वह लगभग 06 साल से दीपक के यहां ड्राइवरी का काम करता है व नानगाराम उसका हेल्पर है और शराब से भरा ट्रक उन्हें मैनेजर दीपक ने सहानपुर में बुलाकर दिया था और वह दोनों फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे कान्टेक्ट में थे, दीपक ने उन्हें कहा था कि वह बिहार पहुँचने पर ही उन्हें बतायेगा कि शराब कहा पहुंचानी है। अभियुक्तों ने बताया कि मैनेजर दीपक डालूराम को इस काम के लिए 50 हजार व नानगाराम को 20 रूपये प्रत्येक चक्कर के देता। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- 1. डालूराम पुत्र गुणेशाराम निवासी ग्राम सैलउ, जाटो की वस्ती थाना रामसर जनपद बाडमेर राजस्थान। 2. नानगाराम पुत्र स्व० हरजी राम निवासी ग्राम पोशाल बिजराड थाना बिजराड जनपद बाडमेर राजस्थान। वांछित अभियुक्तों का विवरणः- 1. विजय निवासी बहादुरगढ जनपद झज्जर हरियाणा। 2. दीपक उर्फ दीपाराम
    2
    भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग - 45 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन व 4,580/- रूपये
भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग - 45 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन व 4,580/- रूपये बरामद...
दिनांक 10.08.2026 को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक, जिसमें पंजाब मार्का की अवैध शराब तस्करी हेतु भरी हुई है, जो बिहार राज्य में कहीं सप्लाई की जानी है, झरना नाले के पास फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हाईवे पर, झरना नाले से पहले रोड के किनारे खडा है।
उक्त सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, उच्चाधिकरीगण को अवगत कराते हुए, बताए स्थान पर पहुंचकर, अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों डालूराम व नानगाराम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 ट्रक, 02 मोबाइल फोन, रु0 4,580/- एवं कुल 415 पेटी अवैध पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग रूपये 45 लाख) बरामद की गयी। 
पूछताछ मे...
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक में पंजाब मेड 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब है जो धान की भूसी के बोरों से ढकी हुयी है जोकि उनके मालिक विजय निवासी बहादुरगढ हरियाणा की है वह अपने मैनेजर दीपक उर्फ दीपाराम के द्वारा शराब की तस्करी पंजाब से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार भेजकर अच्छा मुनाफा कमाते है। अभियुक्त डालूराम ने बताया कि वह लगभग 06 साल से दीपक के यहां ड्राइवरी का काम करता है व नानगाराम उसका हेल्पर है और शराब से भरा ट्रक उन्हें मैनेजर दीपक ने सहानपुर में बुलाकर दिया था और वह दोनों फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे कान्टेक्ट में थे, दीपक ने उन्हें कहा था कि वह बिहार पहुँचने पर ही उन्हें बतायेगा कि शराब कहा पहुंचानी है। अभियुक्तों ने बताया कि मैनेजर दीपक डालूराम को इस काम के लिए 50 हजार व नानगाराम को 20 रूपये प्रत्येक चक्कर के देता।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. डालूराम पुत्र गुणेशाराम निवासी ग्राम सैलउ, जाटो की वस्ती थाना रामसर जनपद बाडमेर राजस्थान।
2. नानगाराम पुत्र स्व० हरजी राम निवासी ग्राम पोशाल बिजराड थाना बिजराड जनपद बाडमेर राजस्थान।
वांछित अभियुक्तों का विवरणः-
1. विजय निवासी बहादुरगढ जनपद झज्जर हरियाणा।
2. दीपक उर्फ दीपाराम
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.