कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह बैठक 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में जन्म से 5 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विकासखंड वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विकासखंडों के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, दवा वितरण, मॉनीटरिंग एवं जन जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के बच्चों तक भी इस अभियान को पहुँचाने पर जोर दिया, साथ ही प्रवासी परिवारों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर विशेष टीमों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनय ठाकुर ने अभियान के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कम है, वहाँ आशा कार्यकर्ता और एएनएम से सर्वे कराकर शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए बीएमओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता के साथ बैठकें आयोजित की जाएँगी। शहरी नरसिंहपुर और ब्लॉक चांवरपाठा में गर्भवती माताओं का पंजीयन सबसे कम होने पर कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में शतप्रतिशत पंजीयन कराने के विशेष निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारियों को सप्ताह में दो से तीन दिवस फील्ड विजिट करने और अपने अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अप्रारंभ आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कक्ष में आयुष औषधालय और आंगनबाड़ी केंद्र लगाने तथा एचपीव्ही वैक्सीनेशन की वृद्धि के लिए निजी चिकित्सकों से प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर अधिक से अधिक फूड बास्केट प्राप्त करने को कहा, जिसमें सर्वाधिक दान देने वाले जनप्रतिनिधियों या समितियों को स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने और अधिकारियों को फील्ड विजिट के दौरान टीकाकरण कार्ड का अवलोकन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह बैठक 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में जन्म से 5 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विकासखंड वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विकासखंडों के लिए
माइक्रो प्लान के अनुसार बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, दवा वितरण, मॉनीटरिंग एवं जन जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के बच्चों तक भी इस अभियान को पहुँचाने पर जोर दिया, साथ ही प्रवासी परिवारों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर विशेष टीमों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनय ठाकुर ने अभियान के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कम है, वहाँ आशा कार्यकर्ता और एएनएम से सर्वे कराकर शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए बीएमओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता के साथ बैठकें आयोजित की
जाएँगी। शहरी नरसिंहपुर और ब्लॉक चांवरपाठा में गर्भवती माताओं का पंजीयन सबसे कम होने पर कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में शतप्रतिशत पंजीयन कराने के विशेष निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारियों को सप्ताह में दो से तीन दिवस फील्ड विजिट करने और अपने अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अप्रारंभ आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कक्ष में आयुष औषधालय और आंगनबाड़ी केंद्र लगाने तथा एचपीव्ही वैक्सीनेशन की वृद्धि के लिए निजी चिकित्सकों से प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर अधिक से अधिक फूड बास्केट प्राप्त करने को कहा, जिसमें सर्वाधिक दान देने वाले जनप्रतिनिधियों या समितियों को स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने और अधिकारियों को फील्ड विजिट के दौरान टीकाकरण कार्ड का अवलोकन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए।
- साझा किए गए एक विचार में यह सलाह दी गई है कि जीवन में कुछ लोगों को छोड़ देना अत्यंत आवश्यक होता है। इस संदेश के अनुसार, ऐसा इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यदि उन लोगों को नहीं छोड़ा जाता है, तो वे आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे, जिसका अर्थ है कि वे आपको किसी भी स्थिति में स्थिर या संतुष्ट नहीं रहने देंगे।1
- दमोह जिले के नोहटा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।1
- Post by Sourabh Kumar nath1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक गेहूं खरीदी केंद्र पर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद, संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।1
- नरसिंहपुर के रेलवे हॉस्पिटल में मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, और सभी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।1
- नरसिंहपुर में 29 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सर्किट हाउस में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 90 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र श्रीवास्तव जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आपातकाल और सरकारों को गिरते देखा है, यह दर्शाता है कि कलम में इतनी शक्ति है कि वह सिंहासन को भी पलट सकती है। उनकी ओजस्वी वाणी सुनकर युवा पत्रकारों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में जिले के सभी सम्मानित पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिन्होंने इस 200 साल की यात्रा में नरसिंहपुर के पत्रकारों द्वारा हमेशा सच, साहस और संघर्ष का साथ देने की बात को दोहराया। सभी ने इस विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और 'हिंदी पत्रकारिता अमर रहे' तथा 'कलम जिंदाबाद' के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- नरसिंहपुर के गाडरवारा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के बीच हुए झगड़े से इलाके में सनसनी फैल गई। इस विवाद में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद गाडरवारा क्षेत्र के ककरा रोड स्थित शक्कर नदी पुल के पास एक खाली पड़े प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसके बाद विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार गाडरवारा के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।1