बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार बदायूँ : ब्रेकिंग.... संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली। आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई। मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है। बदायूं के बिसौली नगर का मामला.
बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार बदायूँ : ब्रेकिंग.... संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को
फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली। आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई। मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है। बदायूं के बिसौली नगर का मामला.
- बदायूं ब्रेकिंग। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 कोर्ट से लौट रहे युवक को रास्ते में घेर कर मारी गोली गंभीर रूप से घायल। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी। युवक की इलाज के दौरान हुई मौत जांच में जुटी पुलिस। मरने से पहले घायल युवक ने तीन आरोपियों के नाम बताए, पुरानी रंजिश में वारदात की घटना को दिया गया अंजाम। अपने पिता के साथ कोर्ट में केस की नकल लेने आया था युवक। एसएसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर कचहरी के पास गोली कांड से पुलिस महकमे में हड़कंप प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, घायल को अस्पताल लाने वाले लोग मौके से फरार हो गए मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी के पास का पूरा मामला।3
- क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित करने को लेकर थाने में धरना प्रदर्शन भुता। पिछले दिनों ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाये जाने के बाद ,गांव के ही एक युवक ने ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी, जिससे ब्राह्मण समाज व ग्रामीण भड़क गये। आज शनिवार ब्राह्मण समाज ब ग्राम वासियों ने विरोध करते हुए बिना प्रशासनिक अनुमति के लगायी प्रतिमा को हटाये जाने को लेकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की । इसको लेकर गांव के ग्रामीणों व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रात्रि के समय बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी। इस संबंध में पहले थाने में गांव के किसी ने भी औपचारिक शिकायत नहीं की थी। जिससे मामला शांत रहा। लेकिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता चला गया है । इस टिप्पणी में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए अभद्र भाषा की वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दी गयी। जिससे ग्रामीणों व ब्राह्मण समाज भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आज शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण व विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा उत्तर प्रदेश प्रांत के मंडल अध्यक्ष बरेली विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गोड़ ,प्रांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह आदि दर्जनों लोग थाना भुता पहुंच कर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायीl तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर एक शिकायती ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को सौंपा। उनका कहना था कि प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति अवैध रूप से स्थापित की गई है। जिससे गांव व क्षेत्र में अभद्र टिप्पणी को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच पड़ताल कर चिन्हित किया जा रहा है। और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।1
- इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मेरठ में बीजेपी समर्थक ने जताई नाराजगी, खुद को बताया “अंधभक्त”, पुलिस थाने के सामने उठाए सवाल खबर: मेरठ जनपद के थाना नौवांडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर समर्थक बताते हुए खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के सामने खड़ा होकर ही अपनी बात रख रहा था और उसने कहा कि अब उसकी “आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।” व्यक्ति का कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है और पहले जब अन्य लोग उसे “अंधभक्त” कहते थे, तब वह इसे स्वीकार नहीं करता था। लेकिन अब उसने खुद स्वीकार किया कि वह अंधभक्त था और हमेशा पार्टी का समर्थन करता रहा। हालांकि, अब उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, जिससे वह आहत है। इस दौरान उसने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। यह पूरा घटनाक्रम थाना नौवांडी के सामने ही हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। निष्कर्ष: यह मामला न केवल एक व्यक्ति की नाराजगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग मनचले युवक ने युवती से की छेड़ छाड़ युवती से छेड़ छाड़ को स्थानीय लोगों ने देख युवक को पकड़ा मनचले युवक को पकड़कर युवती से चप्पलों से कराई पिटाई युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल युवती के पैर पकड़कर मगबाई माफी स्थानीय युवक ने मनचले से माफी मंगवाकर छोड़ा कोतवाली फतेहगढ़ रोजी पब्लिक स्कूल के पास जे एन बी रोड का मामला1
- बदायूं न्यूज़ संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर चौकी रिसौली का मामला है। विकांत ठाकुर पुत्र दिलीप ठाकुर और दूसरा भूपेंद्र मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य ग्राम निजामपुर तहसील बिल्सी का रहने वाला है, बताया जा रहा है बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की झांकी जा रही थी, वाईक सबार दो युवक जाटब समाज के लोगों के लिए जाति सूचक,अभ्रद्र भाषा बोल रहा है, इस वीडियो में दो अभियुक्त बोतले दिखाई देरहे है।यह निजामपुर तहसील बिल्सी चौकी रसौली जिला बदायूं का रहने वाला बताया गया है,इस वीडियो को देखने के बाद जाटव समाज के लोगों में आक्रोश है,और इन्ह दोनो को पर तत्काल कारवाई की जाए।1
- बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।1
- उझानी,(बदायूं)। घर से मजदूरी करने निकला एक मजदूर आवारा गौवंश का शिकार बन गया। मजदूरी करते वक्त अचानक पहुंचे सांड ने मजदूर के दोनों पैरों में सींग घुसेड़ कर उठा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथी इलाज को अस्पताल लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने इलाज को राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उझानी में मुख्य मार्गो से लेकर मौहल्लों की गलियों तक आवारा गौवंश विशेषकर सांडों का आंतक नागरिकों की जान पर भारी पड़ रहा है। इसके बाबजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आवारा गौवंशों को सड़कों से हटा कर गौशाला तक नही पहुंचा पा रहे है। शनिवार की सुबह नगर के बालाजी पुरम निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल श्री नारायणगंज मौहल्लें में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। सचिन ने बताया कि वह बाहर सड़क पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंचा और उसने हमला बोल दिया। सचिन ने बताया कि आवारा सांड ने अपने सींग उसके दोनों पैरों में घुसेड़ने के बाद उसे उठा कर पटक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की चीख पुकार पर उसके साथियों ने उसे सांड से बचा कर अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टर ने सचिन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है।1