चार दिन से अंधेरे में इमलिया, बिजली न आने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों का प्रदर्शन इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
चार दिन से अंधेरे में इमलिया, बिजली न आने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों का प्रदर्शन इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- उझानी,(बदायूं)। घर से मजदूरी करने निकला एक मजदूर आवारा गौवंश का शिकार बन गया। मजदूरी करते वक्त अचानक पहुंचे सांड ने मजदूर के दोनों पैरों में सींग घुसेड़ कर उठा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथी इलाज को अस्पताल लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने इलाज को राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उझानी में मुख्य मार्गो से लेकर मौहल्लों की गलियों तक आवारा गौवंश विशेषकर सांडों का आंतक नागरिकों की जान पर भारी पड़ रहा है। इसके बाबजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आवारा गौवंशों को सड़कों से हटा कर गौशाला तक नही पहुंचा पा रहे है। शनिवार की सुबह नगर के बालाजी पुरम निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल श्री नारायणगंज मौहल्लें में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। सचिन ने बताया कि वह बाहर सड़क पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंचा और उसने हमला बोल दिया। सचिन ने बताया कि आवारा सांड ने अपने सींग उसके दोनों पैरों में घुसेड़ने के बाद उसे उठा कर पटक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की चीख पुकार पर उसके साथियों ने उसे सांड से बचा कर अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टर ने सचिन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है।1
- बदायूँ : ब्रेकिंग.... लोकेशन - बदायूं प्रताप सिंह - 8958089942 बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली। आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई। मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है। बदायूं के बिसौली नगर का मामला2
- बदायूँ : ब्रेकिंग.... लोकेशन - बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली। आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई। मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है। बदायूं के बिसौली नगर का मामला2
- आंवला पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर असलहे सहित गिरफ्तार आंवला (बरेली), 18 अप्रैल 2026 — थाना आंवला पुलिस और SOG टीम बरेली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 🔎 ऐसे हुआ खुलासा पुलिस को 17/18 अप्रैल की रात करीब 1:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश लालू यादव पैगा की ओर से अपने गांव बझेड़ा जा रहा है और उसके पास अवैध असलहा है। सूचना मिलते ही SOG प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर पैगा पुल से करीब 20 मीटर दूर बझेड़ा रोड पर आरोपी को दबोच लिया। 🔫 क्या मिला बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। 🗣️ पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार आरोपी लालू पुत्र दुरगाब सिंह यादव (26), निवासी ग्राम बझेड़ा ने बताया कि वह अपने साथियों दानिश, रईस अहमद, नेत्रपाल और मोबीन के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था, जबकि उसके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था। 📂 अपराध का इतिहास लालू यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अलीगंज और आंवला थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया है। 👮♂️ पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में SOG प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक बिहारी लाल, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजकिशोर और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार की अहम भूमिका रही। ⚖️ आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं विकांत ठाकुर पुत्र दिलीप ठाकुर और दूसरा भूपेंद्र मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य ग्राम निजामपुर तहसील बिल्सी का रहने वाला है, बताया जा रहा है बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की झांकी जा रही थी, वाईक सबार दो युवक जाटब समाज के लोगों के लिए जाति सूचक,अभ्रद्र भाषा बोल रहा है, इस वीडियो में दो अभियुक्त बोतले दिखाई देरहे है।यह निजामपुर तहसील बिल्सी चौकी रसौली जिला बदायूं का रहने वाला बताया गया है,इस वीडियो को देखने के बाद जाटव समाज के लोगों में आक्रोश है,और इन्ह दोनो को पर तत्काल कारवाई की जाए।1
- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिंदा व्यक्ति को सरकारी कागज़ों में मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित इशहाक अली, जो एक सरकारी अस्पताल में कर्मचारी थे, 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त हुए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें इससे करीब 7 साल पहले ही राजस्व अभिलेखों में मृत दर्ज कर दिया गया था। आरोप है कि लेखपाल ने उनकी पैतृक जमीन को हड़पने के लिए उन्हें मृत दिखाकर एक महिला के नाम दाखिल-खारिज कर दी। न्याय की गुहार लेकर इशहाक अली कफ़न ओढ़कर डीएम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश की। पिछले 7 वर्षों से वह सरकारी रिकॉर्ड में अपनी पहचान और जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।2
- अपरणा यादव ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना, झंडा जलाकर जताया विरोध लखनऊ में विधानभवन के सामने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर कड़ा संदेश दिया और राजनीतिक दलों की भूमिका पर सवाल उठाए।1
- बदायूं। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव धिमरपुरा में बड़ा हादसा हो गया। नलकूप की लाइन जोड़ने चढ़ा प्राइवेट बिजली कर्मी एच टी करंट की चपेट में आ गया। मंजर इतना भयावह था युवक के शरीर में आग लग जाने से उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वजीरगंज थाना धिमरपुरा निवासी रजपाल का 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द खेतीबाड़ी के साथ बिजली का भी काम करता है। परिजनों की माने तब बिजली विभाग का लाइनमैन यशवीर अरविन्द की बुलाकर ले गया था और लाइन शटडाउन करा कर उसे एचटी पोल पर चढ़ा दिया। बताते है कि अरविन्द फॉल्ट ढूंढ रहा तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई जिसके तेज करंट से अरविन्द पोल से तारों पर जा गिरा और उसके शरीर में आग लग गई।1
- कुंवरगांव।आंवला–बदायूं मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरिया में डाकघर के निकट शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन ओमनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुगरैया निवासी उदल सिंह अपनी निजी मारुति वैन ओमनी से खेत से लौटकर आए थे और वाहन को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया था। बताया जाता है कि वैन की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके चलते उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया, आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने के लिए तुरंत मिट्टी व अन्य साधनों का सहारा लिया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक भी पहुंच गये और उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।1