आंवला पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर असलहे सहित गिरफ्तार आंवला पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर असलहे सहित गिरफ्तार आंवला (बरेली), 18 अप्रैल 2026 — थाना आंवला पुलिस और SOG टीम बरेली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 🔎 ऐसे हुआ खुलासा पुलिस को 17/18 अप्रैल की रात करीब 1:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश लालू यादव पैगा की ओर से अपने गांव बझेड़ा जा रहा है और उसके पास अवैध असलहा है। सूचना मिलते ही SOG प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर पैगा पुल से करीब 20 मीटर दूर बझेड़ा रोड पर आरोपी को दबोच लिया। 🔫 क्या मिला बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। 🗣️ पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार आरोपी लालू पुत्र दुरगाब सिंह यादव (26), निवासी ग्राम बझेड़ा ने बताया कि वह अपने साथियों दानिश, रईस अहमद, नेत्रपाल और मोबीन के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था, जबकि उसके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था। 📂 अपराध का इतिहास लालू यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अलीगंज और आंवला थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया है। 👮♂️ पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में SOG प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक बिहारी लाल, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजकिशोर और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार की अहम भूमिका रही। ⚖️ आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।1
- बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।1
- इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मेरठ में बीजेपी समर्थक ने जताई नाराजगी, खुद को बताया “अंधभक्त”, पुलिस थाने के सामने उठाए सवाल खबर: मेरठ जनपद के थाना नौवांडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर समर्थक बताते हुए खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के सामने खड़ा होकर ही अपनी बात रख रहा था और उसने कहा कि अब उसकी “आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।” व्यक्ति का कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है और पहले जब अन्य लोग उसे “अंधभक्त” कहते थे, तब वह इसे स्वीकार नहीं करता था। लेकिन अब उसने खुद स्वीकार किया कि वह अंधभक्त था और हमेशा पार्टी का समर्थन करता रहा। हालांकि, अब उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, जिससे वह आहत है। इस दौरान उसने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। यह पूरा घटनाक्रम थाना नौवांडी के सामने ही हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। निष्कर्ष: यह मामला न केवल एक व्यक्ति की नाराजगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग मनचले युवक ने युवती से की छेड़ छाड़ युवती से छेड़ छाड़ को स्थानीय लोगों ने देख युवक को पकड़ा मनचले युवक को पकड़कर युवती से चप्पलों से कराई पिटाई युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल युवती के पैर पकड़कर मगबाई माफी स्थानीय युवक ने मनचले से माफी मंगवाकर छोड़ा कोतवाली फतेहगढ़ रोजी पब्लिक स्कूल के पास जे एन बी रोड का मामला1
- जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा संयुक्त रुप से दातागंज तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।* शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दातागंज तहसील पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से दातागंज तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दातागंज पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए1
- शिक्षा चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत नागपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भानपुर के जूनियर स्कूल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वीरेंद्र कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूर्व विधायक पंडित आर.के. शर्मा, हरिओम पाराशरी ग्राम प्रधान भानपुर पंकज राणा सहित और गणमान्य मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय नागपुर के प्रधानाचार्य भारत भूषण, छात्रा प्रियांशी सहित पंचायत के सभी शिक्षकों एवं प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं अतिथियों ने बच्चों की मेहनत, लगन और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नागपुर-नूरपुर के सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बना। अंत में सभी ने बच्चों को निरंतर मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।4
- बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।1