*रायबरेली गैस सिलेंडर हादसे पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिले RSP चीफ पंकज धवरैय्या; अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना* *रायबरेली गैस सिलेंडर हादसे पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिले RSP चीफ पंकज धवरैय्या; अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना* *जिला रिपोर्ट* रायबरेली में हुए दर्दनाक गैस सिलेंडर विस्फोट मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या ने हादसे में घायल परिवारों से मुलाकात कर प्रशासनिक संवेदनहीनता और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर तीखा सवाल खड़ा किया। देर रात रायबरेली पहुंचे पंकज धवरैय्या ने छतोह ब्लॉक के विशेषरपुर मजरे सिसनी भुआलपुर में जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी के आवास पर रात्रि विश्राम किया। सुबह कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद उनका काफिला सीधे सलोन-जायस रोड स्थित प्रकाश पैरामेडिकल अस्पताल, मेहंदीगंज परसदेपुर पहुंचा, जहां बरगदी गांव में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। बताया गया कि हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों और बिलखते परिजनों से मिलकर पंकज धवरैय्या भावुक हो उठे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत और बेहतर इलाज की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सलोन, सलोन विधायक और डीएम रायबरेली से संपर्क साधने की कोशिश की। आरोप है कि विधायक और एसडीएम के फोन बंद मिले, जबकि डीएम कार्यालय से “मैडम मीटिंग में व्यस्त हैं” कहकर बात टाल दी गई। वहीं अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पर भी नाराजगी जताते हुए कहा गया कि उन्होंने फोन पर जनता की पीड़ा सुनने के बजाय नाराजगी जाहिर कर कॉल काट दिया। RSP चीफ ने कहा कि पीड़ित परिवारों के आंसुओं के बीच जिम्मेदार लोगों का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द मुआवजा और इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं की, तो संगठन बड़ा जनआंदोलन करेगा। इसके बाद पंकज धवरैय्या किठावां गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मां कमासिन धाम में दर्शन-पूजन के बाद वे एम्स रायबरेली पहुंचे और वहां भर्ती अन्य घायलों का हालचाल जाना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला संरक्षक सुशील मिश्रा, जिला संगठन मंत्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक उमाशंकर पांडेय, जिला प्रचारक श्याम सुंदर त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रभारी दीपक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*रायबरेली गैस सिलेंडर हादसे पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिले RSP चीफ पंकज धवरैय्या; अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना* *रायबरेली गैस सिलेंडर हादसे पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिले RSP चीफ पंकज धवरैय्या; अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना* *जिला रिपोर्ट* रायबरेली में हुए दर्दनाक गैस सिलेंडर विस्फोट मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या ने हादसे में घायल परिवारों से मुलाकात कर प्रशासनिक संवेदनहीनता और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर तीखा सवाल खड़ा किया। देर रात रायबरेली पहुंचे पंकज धवरैय्या ने छतोह ब्लॉक के विशेषरपुर मजरे सिसनी भुआलपुर में जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी के आवास पर रात्रि विश्राम किया। सुबह कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद उनका काफिला सीधे सलोन-जायस रोड स्थित प्रकाश पैरामेडिकल अस्पताल, मेहंदीगंज परसदेपुर पहुंचा, जहां बरगदी गांव में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। बताया गया कि हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों और बिलखते परिजनों से मिलकर पंकज धवरैय्या भावुक हो उठे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत और
बेहतर इलाज की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सलोन, सलोन विधायक और डीएम रायबरेली से संपर्क साधने की कोशिश की। आरोप है कि विधायक और एसडीएम के फोन बंद मिले, जबकि डीएम कार्यालय से “मैडम मीटिंग में व्यस्त हैं” कहकर बात टाल दी गई। वहीं अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पर भी नाराजगी जताते हुए कहा गया कि उन्होंने फोन पर जनता की पीड़ा सुनने के बजाय नाराजगी जाहिर कर कॉल काट दिया। RSP चीफ ने कहा कि पीड़ित परिवारों के आंसुओं के बीच जिम्मेदार लोगों का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द मुआवजा और इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं की, तो संगठन बड़ा जनआंदोलन करेगा। इसके बाद पंकज धवरैय्या किठावां गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मां कमासिन धाम में दर्शन-पूजन के बाद वे एम्स रायबरेली पहुंचे और वहां भर्ती अन्य घायलों का हालचाल जाना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला संरक्षक सुशील मिश्रा, जिला संगठन मंत्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक उमाशंकर पांडेय, जिला प्रचारक श्याम सुंदर त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रभारी दीपक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बगल में औद्योगिक एरिया में गुरु कृपा औषधि केंद्र कैंसर व विभिन्न प्रकार की बीमारियों का आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां द्वारा दवा दी जाती है1
- ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर ऊंचाहार, रायबरेली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर बिजली घर से एक विशाल विजय जुलूस निकाला। जय श्री राम के नारों के साथ निकला जुलूस ढोल-नगाड़ों की थाप और जबरदस्त आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पूरा मार्ग "मनोज पाण्डेय जिंदाबाद" और "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुँचा, जहाँ समर्थकों ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया। मिठाई बांटकर मनाया जश्न इस मौके पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी साझा की। जश्न में मुख्य रूप से भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह, अभिलाषा चन्द कौशल, आशीष तिवारी, पवन सिंह, अमरेश तिवारी, श्यामू अवस्थी, अभिषेक पांडेय,सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार (बाबा), मोनू तिवारी, लालचंद, लालजी तिवारी, विनीत कौशल और ब्रजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों का मानना है कि डॉ. पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।1
- मिर्ज़ापुर -मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विवाद होने से हड़कंप मच गया। जयपुरिया गली स्थित नंबर दो प्रवेश द्वार पर कतार में लगे दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। #voicebharat24 #reelsfb #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #मिर्ज़ापुर #विंध्याचल #विंध्यवासिनी1
- कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रायबरेली: कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दो दर्जन से अधिक ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिह चौहान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, अलग-अलग थानों के मामलों में पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव1
- मैं गांव का कॉमेडी वीडियो बनाता हूं आप लोगों को ऐसे हंसता हूं मनोरंजन करवाताहूं1
- रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाली: व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पीठ पर लादा पिता, वीडियो वायरल रायबरेली (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार लचर स्थिति एक बार फिर हो गई है। रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर एक बेटे को अपने बीमार पिता को पीठ पर लादकर पूरे अस्पताल में भटकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी एक युवक अपने गंभीर रूप से बीमार पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई। स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी गई तो बार-बार यही जवाब मिला कि "व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है"। पिता की हालत बिगड़ती देख बेटा मजबूरन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर डॉक्टर के चैंबर और विभिन्न वार्डों तक ले गया। यह दर्दनाक मंजर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं l मात्र तीन दिन पहले भी फर्श पर लेटे मरीज का वीडियो वायरल बताते चलें कि महज तीन दिन पहले भी रायबरेली जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित परिवार को इलाज के अभाव में फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जिला अस्पताल की बदहाली को उजागर कर रही हैं। अस्पताल अधीक्षक या जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना न केवल एक परिवार की मजबूरी की कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।2
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर एक भव्य आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के आत्मविश्वास को फिर से जगा रहा है।1
- रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल ऊंचाहार , रायबरेली । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को क्षेत्र के गौरी शंकरन शिवालय हमीदपुर बड़ागांव में भव्य आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है । इसी प्रकार ऊंचाहार के गौरी शंकरन मंदिर का पुनरुद्धार ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय ने करवाकर स्थानीय धार्मिक विरासत को विकसित करने का काम किया है। इससे मंदिर में हवन पूजन किया गया । यहां बड़ा आयोजन हुआ , जिसमें सैकड़ों लोग उत्सव का हिस्सा बने । कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे । भाजपा नेताओं ने कहा हमारे मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं हमारी पहचान हैं , ये हमारा आत्मविश्वास है । द्वादशज्योतिरलिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने अनगिनत हमले किए , लूटा गया , इसके बावजूद पूरे आत्मविश्वास के साथ धार्मिक आस्था बढ़ती गई। पीएम मोदी ने हमारी धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करके देश के आत्मविश्वास को पुनर्जागृत किया है । ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि गौरी शंकरन भोलेनाथ की विशेष कृपा हमारे विधायक जी पर है और आज उन्हीं की कृपा से राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आसीन हुए है।इस आयोजन में प्रमुख रूप मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , बुदुन पांडेय , रीना पाल , विनीत कौशल , विनय शुक्ल , अमरेश यादव , राजेंद्र तिवारी बाबा , अनुभव सिंह , सूरज तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह , महेंद्र सिंह यादव ने भी पूजा अर्चना करके समारोह का हिस्सा बने ।1