*जलेसर को जनपद बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा ✍️* लखनऊ/एटा, 17 फरवरी 2026~ जनपद एटा की जलेसर तहसील को पूर्ण जिला घोषित किए जाने की मांग ने अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गति पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर जलेसर को स्वतंत्र जिला बनाए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन 16 फरवरी 2026 को प्रदेश नेतृत्व को सौंपा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही हैं। ज्ञापन में तर्क दिया गया है कि जलेसर तहसील जिला मुख्यालय एटा से लगभग 45 से 50 किलोमीटर दूर स्थित है, जबकि जिले की सीमाएं 65 किलोमीटर तक फैली हुई हैं। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। *प्रशासनिक दूरी बनी बड़ी समस्या* भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक संतोष सिंह जादौन ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नोहखास सहित कई क्षेत्र जलेसर से 15 से 18 किलोमीटर दूर स्थित हैं और वहां के निवासियों को भी कई बार एटा मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे आम जनता को समय और धन दोनों की हानि होती है। आपातकालीन स्थितियों में यह दूरी और भी गंभीर समस्या बन जाती है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि जलेसर को जिला का दर्जा प्रदान किया जाता है तो प्रशासनिक दूरी कम होगी, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा तथा स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। *पूर्व प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय की मांग* युवा मोर्चा ने ज्ञापन में पूर्व में किए गए वादों और प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। साथ ही, क्षेत्र में चल रहे सरकारी भवनों, पुलिस थानों और अन्य आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है। इस अवसर पर आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष मां सरस्वती एवं अन्य देवी-देवताओं का स्मरण कर प्रतीकात्मक रूप से घंटी बजाकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। *क्षेत्र में उम्मीदों का संचार* स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जलेसर को जिला का दर्जा मिलने से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा प्रशासनिक सुविधाएं आमजन के द्वार तक पहुंच सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस मांग को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल यह प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन है। यदि सरकार इस दिशा में निर्णय लेती है, तो जलेसर क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक जलेसर को जिला घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

- अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- gau bidirika jila Etah Uttar Pradesh5
- आज दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधिमंडल शिव प्रताप सिंह अंशु राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिला। जिसमें नगर पंचायत अवागढ़ द्वारा लिए जा रहे कूड़ा टैक्स और कृषि उत्पादन मंडी समिति एट द्वारा हो रही अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराया और चेतावनी दी अगर 10 दिवस के अंदर यथा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन भानू 1 मार्च 2026 को अवागढ़ नगर पंचायत के पास एक विशाल किसान महापंचायत करके उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह अंशू राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, हर्ष गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, अंकित गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, नीलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा जिला महामंत्री एटा एवं अनुज सिंह मौजूद रहे।1
- सी.बी.एस.सी बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ के अवसर पर आवागढ़ पब्लिक स्कूल में बाहर से परीक्षा देने आए सभी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं निदेशक श्री साजल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अतुलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का मूल्यांकन है, न कि तनाव का कारण। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने तथा शांत मन से प्रश्नपत्र हल करने की अपील की। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे वे बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ मोनिका जैन, सीमा यादव, प्रियंका चौहान, पायल यादव, कल्पना सिंह, राजकुमारी सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- बोर्रा खुर्द में एक नौजवान लड़का बना ⭐⭐⭐ स्टार सब इंस्पेक्टर बघेल समाज का नाम किया रोशन1
- पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा है कि नगर पालिका व पुरदिल नगर टाउन एरिया के अन्तर्गत मेरे संज्ञान में लाया गया है। कि विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से जो कार्य किया जा रहा है जिसमें पाइप बिछाने के लिए खुदाई सी०सी० व पाइप बिछाये गये है जो कि मानक के अनरूप नहीं हैं। वहीं जो पाइप बिछाये हैं उनकी गहराई पाइप के ऊपर 1 मी० से कम नहीं होनी चाहिए। लेकिन उनकी खुदाई मानक के अनुरूप नहीं है जो कि वाहन के चलने पर कभी-भी क्षतिग्रस्त हो जायेगी। तथा DI पाइप बिछाये गये है उनमें एक पाइप से दूसरे पाइप की न तो गैपिंग है। और ना ही सफेद सेंड डाला गया है और ना ही कम्पैक्शन कराया गया है। और ना ही गिटटी डाली गयी है और पुराने पाइप डाले गये हैं जो जंग लगने से कमी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं जो कि मानक के अनरूप नहीं है ।चौहान ने आगे कहा है कि जो पाइप बिछाने के लिये सी०सी० रोड कटिंग किये गये हैं उनके री-स्टेटमेंट में गलियों में दो से तीन इंची सी०सी० डाली गयी है। जो कि मानक के अनुसार पी०सी०सी० 4 इंची व सी०सी० 6 इंची होनी चाहिये जो मानक के अनुरूप नहीं है।गलियों में पड़ी इण्टरलॉकिंग लगायी जा रही जो कि मानक अनुरूप नहीं लगायी जा रही और ना ही उनकी किसी लैव से टेस्टिंग नहीं करायी जा रही है। जो टंकी पानी सप्लाई के लिये बनायी गयी हैं उनकी क्यू की कोई टेस्टिंग नहीं करायी जो मनक के विपरीत है। जो टंकियों में व पम्प हाउसों में मैटेरियल लगाया गया है ना ही उसकी कोई टेस्टिंग रिपोर्ट करायी गयी है। जिससे कि बिल्डिंग व टंकियाँ कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं जिससे कि कभी भी जनहानि हो सकती है। लगभग ये प्रोजक्ट 51 करोड रुपये का है। जो पुराने जलाशय टंकी क्रीड़ा स्थल में है उसकी रिपेयरिंग के लिये जो पैसा आया उसकी केवल पुताई करके खाना पूर्ति की गयी है। जैसे चूडी मार्कट, नौरंगाबाद, सिनेमाघर के पीछे हरिजन बस्ती आदि नगर में लाइनें को 1 से डेढ़ फीट की गहराई पर डाल दिया गया है।अतः आपसे अनुरोध है कि जो इस जलकर कार्य-योजना में भारी मात्रा में पैसे का द्रुपयोग हुआ है। जल निगम कार्रवाई संस्था के अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप कराया गया है, अगर हमसे पूछा जाएगा तो हम डीपीआरओ द्वारा मानकों की फाइलों को संबंधित अधिकारी को दिखाएंगे4
- आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में प्रेम में नाकाम एक युवक द्वारा आत्महत्या की बात लिखकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खाने की बात कही। वीडियो में एक युवती का नाम लिखकर उसने दावा किया कि “सब टैबलेट खा ली… मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।” मेटा अलर्ट मिलते ही रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह मौके पर पहुँचे और युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण पोस्ट गलती से वायरल हो गई। उसने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। परिजनों ने समय पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।1
- अलीगढ़ में अगर सभी पुलिसकर्मी ऐसे हो जाएं तो ऐसे सड़कछाप जाहिल गायब हो जाएंगे समाज से, माइक लेने की हिम्मत कैसे हुई, तुम्हारी ? आज तुझे मैं नेता बनाता हूं, करणी सेना का एक नेता अलीगढ़ CO संजीव तोमर से उलझ गया. पुलिस अधिकारी ने इस छुटभैया नेता की हेकड़ी निकाल दी, अलीगढ़ में करणी सेना के लोग मुस्लिम युवक की अंडर गारमेंट दुकान के विरोध में आये थे. जहां पुलिस और करणी सेना के लोगों के बीच बहस हुई और फिर पुलिस ने करणी सेना जिलाध्यक्ष सचिन राघव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।1