Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्माटांड़ के बेसिक स्कूल में विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह और झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह
PRESS R K PRESS R K
कर्माटांड़ के बेसिक स्कूल में विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह और झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह
More news from Jamtara and nearby areas
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को पुलिस ने होली पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को ले फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से मिलकर पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया।1
- 22 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित धरमपुर मोड़ अचानक गोलियों की आवाज से दहशत में डूब गया। चाय दुकान के पास मौजूद धरमपुर निवासी फुरकान अंसारी, पिता नूर मोहम्मद, को दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल फुरकान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से 7.65 बोर के दो देशी पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, जिंदा गोलियां, अपाची मोटरसाइकिल, अन्य वाहन तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह का संबंध पूर्व में हुई लूट और फायरिंग की घटनाओं से भी है। 8 जनवरी 2026 को करमाटांड़ क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट और फायरिंग के मामले में भी इसी नेटवर्क की भूमिका उजागर हुई है। इसके अलावा एक साइबर अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो निष्क्रिय खातों के माध्यम से अवैध धन निकासी कर गैंग को फंडिंग करता था। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे मुखबिरी का शक और आपराधिक रंजिश प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूरे संगठित अपराध नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Mubarak ansari2
- गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागदूडीह में मंगलवार की दोपहर 1 बजे एक मुर्गी फार्म के छत में लगी अचानक आग मची अफरातफरी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू. इस संबंध में मुर्गी फार्म के संचालक ने बताया कि मुर्गी फार्म में जो भी मजदूर थे वे लोग नीचे मुर्गियों को पानी एवं दाने डाल रहे थे इस दौरान छत के ऊपर लदा बैचाली पर एकाएक आग लग गई. जिसके बाद बगल में स्थित एक दुकानदार की नजर पड़ी जिसके बाद शोर-शराबा शुरू हो गया एवं कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई. जिसके के बाद सभी लोगों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया हालांकि इस दौरान बाल बाल टल गया बड़ी दुघर्टना होने से. तो वहीं दूसरी और मुर्गी फार्म में एक लाख से अधिक रुपए का चुजे डाला हुआ था. वहीं आग लगने का मुख्य कारण छत के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाइवोल्टेज बिजली का तार के कारण बताया गया1
- Post by Objectionnews1
- होली पर पुलिस का कड़ा पहरा, जबरदस्ती रंग लगाने या हुड़दंग करने पर होगी सलाखों की सैर1
- Post by PRESS R K PRESS R K1