logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाने के नाम पर झुनझुना यूपी के संत कबीर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के संबोधन में मुख्यमंत्री को एक पत्र देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन मानदेय में उनका सिर्फ ₹1,500 ही जोड़ा गया और घोषणा में ₹12,000 की गई। कार्यकत्रियों का कहना है कि योगी सरकार ने जो मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, उस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। उन्हें बढ़े हुए मानदेय में सिर्फ ₹1,500 ही मिल रहे हैं, बाकी के ₹2,500 पीएलआई के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है, जो कार्यकत्रियों को निश्चित समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी तो महिलाओं को उससे वंचित भी रहना पड़ता है।

12 hrs ago
user_SADRE ALAM KHAN
SADRE ALAM KHAN
Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाने के नाम पर झुनझुना यूपी के संत कबीर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के संबोधन में मुख्यमंत्री को एक पत्र देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन मानदेय में उनका सिर्फ ₹1,500 ही जोड़ा गया और घोषणा में ₹12,000 की गई। कार्यकत्रियों का कहना है कि योगी सरकार ने जो मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, उस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। उन्हें बढ़े हुए मानदेय में सिर्फ ₹1,500 ही मिल रहे हैं, बाकी के ₹2,500 पीएलआई के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है, जो कार्यकत्रियों को निश्चित समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी तो महिलाओं को उससे वंचित भी रहना पड़ता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशान संतकबीरनगर सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की की अपील , मतदाताओं ने संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प , इस दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर दिखा खासा उत्साह उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है अब सिर्फ एक दूसरे से लड़कर ही चुनाव में सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है भाजपा
    1
    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशान
संतकबीरनगर सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की की अपील , मतदाताओं ने संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प , इस दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर दिखा  खासा उत्साह उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है अब सिर्फ एक दूसरे से लड़कर ही चुनाव में सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है भाजपा
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जमीन विवाद में महिला के दोहरे आरोपों से मचा हड़कंप, छप्पर-पिलर गिराने से लेकर पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने तक के गंभीर आरोप धनघटा। थाना धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी आरती देवी पत्नी श्रीराम का जमीन विवाद अब गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। महिला ने पहले जहां गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जे की कोशिश, छप्पर व पक्का पिलर गिराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आराजी संख्या 373 की पैमाइश कराने की मांग की थी, वहीं अब उसने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरती देवी के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने आराजी संख्या 373 में उसके नाम से बैनामा कराया है और उक्त भूमि पर उसका कब्जा है। महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 को करीब 12:30 बजे राजेंद्र पुत्र रामबेलास और सुनील पुत्र लालजी सहित कई लोग एकजुट होकर उसके छप्पर और पक्के पिलर को गिराने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। महिला का कहना है कि वह भागकर घर में घुस गई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे के सामने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे दोबारा छप्पर बनाने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है। वहीं, 12 सितंबर 2026 को करीब दो बजे हुई दूसरी घटना को लेकर आरती देवी ने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी पुलिस बल के साथ उसके पास पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल मांगा और देने से मना करने पर जबरन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद थाने के गेट के सामने मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और कथित तौर पर ओटीपी भी लिया गया। शिकायत में महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके पति को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरती देवी ने अपनी शिकायत में लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार थाना और तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। अब महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आराजी संख्या 373 की राजस्व टीम से पैमाइश, जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा कथित घटनाओं में उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक जांच तथा संबंधित दूसरे पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जमीन विवाद में महिला के दोहरे आरोपों से मचा हड़कंप, छप्पर-पिलर गिराने से लेकर पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने तक के गंभीर आरोप
धनघटा। थाना धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी आरती देवी पत्नी श्रीराम का जमीन विवाद अब गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। महिला ने पहले जहां गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जे की कोशिश, छप्पर व पक्का पिलर गिराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आराजी संख्या 373 की पैमाइश कराने की मांग की थी, वहीं अब उसने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरती देवी के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने आराजी संख्या 373 में उसके नाम से बैनामा कराया है और उक्त भूमि पर उसका कब्जा है।
महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 को करीब 12:30 बजे राजेंद्र पुत्र रामबेलास और सुनील पुत्र लालजी सहित कई लोग एकजुट होकर उसके छप्पर और पक्के पिलर को गिराने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। महिला का कहना है कि वह भागकर घर में घुस गई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे के सामने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे दोबारा छप्पर बनाने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।
वहीं, 12 सितंबर 2026 को करीब दो बजे हुई दूसरी घटना को लेकर आरती देवी ने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी पुलिस बल के साथ उसके पास पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया।
महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल मांगा और देने से मना करने पर जबरन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद थाने के गेट के सामने मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और कथित तौर पर ओटीपी भी लिया गया। शिकायत में महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके पति को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
आरती देवी ने अपनी शिकायत में लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार थाना और तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।
अब महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आराजी संख्या 373 की राजस्व टीम से पैमाइश, जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा कथित घटनाओं में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक जांच तथा संबंधित दूसरे पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
    1
    “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
“कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।
    1
    गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद
गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। 
ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। 
ADG  ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। 
वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी।  ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । 
गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन  के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर युवाओ के सम्मान को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने निकाली जन जागरूकता रैली। संत कबीर नगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने युवाओं को सम्मान को लेकर एक रैली निकाली रैली के दौरान युवाओं ने सदर विधायक को फूल मालाओं से लदकर बुलेट से ले जाकर एक शानदार रैली निकाली इस दौरान विधायक ने युवाओं के दिए गए सम्मान का सम्मान करते हुए कहा कि युवाओं के लिए हर विषम परिस्थितियों में उनके साथ खड़े हैं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आगे का कार्यक्रम होगा और जो कुछ योजनाएं सरकार की तरफ से आएंगे उसे हर हाल में युवाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे युवा ही देश के आने वाले भविष्य हैं
    1
    संतकबीरनगर युवाओ के सम्मान को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने निकाली जन जागरूकता रैली। 

संत कबीर नगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने युवाओं को सम्मान को लेकर एक रैली निकाली रैली के दौरान युवाओं ने सदर विधायक को फूल मालाओं से लदकर बुलेट से ले जाकर एक शानदार रैली निकाली इस दौरान विधायक ने युवाओं के दिए गए सम्मान का सम्मान करते हुए कहा कि युवाओं के लिए हर विषम परिस्थितियों में उनके साथ खड़े हैं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आगे का कार्यक्रम होगा और जो कुछ योजनाएं सरकार की तरफ से आएंगे उसे हर हाल में युवाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे युवा ही देश के आने वाले भविष्य हैं
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में घायल फागूलाल की इलाज के दौरान मौत, वाहन पुलिस के कब्जे में पाली/घघसरा। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जसूलीपार निवासी फागूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार (घघसरा) लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर किया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में फागूलाल को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की और घायल को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फागूलाल अपनी बेटी आरती देवी के यहां रह रहे थे। मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर आए। इसके बाद मामले की जानकारी घघसरा पुलिस चौकी को दी गई और घटना के संबंध में तहरीर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    3
    सड़क दुर्घटना में घायल फागूलाल की इलाज के दौरान मौत, वाहन पुलिस के कब्जे में

पाली/घघसरा। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जसूलीपार निवासी फागूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार (घघसरा) लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर किया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में फागूलाल को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की और घायल को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फागूलाल अपनी बेटी आरती देवी के यहां रह रहे थे। मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर आए। इसके बाद मामले की जानकारी घघसरा पुलिस चौकी को दी गई और घटना के संबंध में तहरीर दी गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
    1
    गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.