logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर युवाओ के सम्मान को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने निकाली जन जागरूकता रैली। संत कबीर नगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने युवाओं को सम्मान को लेकर एक रैली निकाली रैली के दौरान युवाओं ने सदर विधायक को फूल मालाओं से लदकर बुलेट से ले जाकर एक शानदार रैली निकाली इस दौरान विधायक ने युवाओं के दिए गए सम्मान का सम्मान करते हुए कहा कि युवाओं के लिए हर विषम परिस्थितियों में उनके साथ खड़े हैं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आगे का कार्यक्रम होगा और जो कुछ योजनाएं सरकार की तरफ से आएंगे उसे हर हाल में युवाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे युवा ही देश के आने वाले भविष्य हैं

11 hrs ago
user_SADRE ALAM KHAN
SADRE ALAM KHAN
Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

संतकबीरनगर युवाओ के सम्मान को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने निकाली जन जागरूकता रैली। संत कबीर नगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने युवाओं को सम्मान को लेकर एक रैली निकाली रैली के दौरान युवाओं ने सदर विधायक को फूल मालाओं से लदकर बुलेट से ले जाकर एक शानदार रैली निकाली इस दौरान विधायक ने युवाओं के दिए गए सम्मान का सम्मान करते हुए कहा कि युवाओं के लिए हर विषम परिस्थितियों में उनके साथ खड़े हैं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आगे का कार्यक्रम होगा और जो कुछ योजनाएं सरकार की तरफ से आएंगे उसे हर हाल में युवाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे युवा ही देश के आने वाले भविष्य हैं

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
    1
    बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं।
इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • लेफ्टिनेंट रितिका दुबे को विधायक ने किया सम्मानित23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में पाली सहजनवा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा तिलौरा की 23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सहजनवा तहसील की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल करने वाली रितिका का शनिवार को तिलौरा स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला और घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने रितिका को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने रितिका की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रितिका की सफलता पूरे तिलौरा गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। रितिका के पिता रामनिवास दुबे,शिव चरण, विजय, मनोज, अवधेश, रवि सिंह, सहित परिवार के लोगों में बेटी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे से रितिका ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
    2
    लेफ्टिनेंट रितिका दुबे को विधायक ने किया सम्मानित23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में

पाली सहजनवा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा तिलौरा की 23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सहजनवा तहसील की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल करने वाली रितिका का शनिवार को तिलौरा स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला और घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने रितिका को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने रितिका की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रितिका की सफलता पूरे तिलौरा गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
रितिका के पिता रामनिवास दुबे,शिव चरण, विजय, मनोज, अवधेश, रवि सिंह, सहित परिवार के लोगों में बेटी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे से रितिका ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही के चलते हुए हमारे बनारस शिविर की परमीशन रद्द करके शिविर को नहीं लगने दिया पुलिस प्रशासन ने टेंट उखाड़ दिए धारा 163लगा दी गई जो जत्थे पहुंच गए हैं उनको एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है यह सरकार और प्रशासन की तानाशाही को लेकर सभी पदाधिकारी अपनी अपनी शोसल मीडिया पर विडियो बनाकर डालें मेरी विडियो को अपलोड करें। हर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। सभी पदाधिकारी शोसल मीडिया पर डालें। मास्टर श्यौराज
    1
    सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही के चलते हुए हमारे बनारस शिविर की परमीशन रद्द करके शिविर को नहीं लगने दिया पुलिस प्रशासन ने टेंट उखाड़ दिए धारा 163लगा दी गई जो जत्थे पहुंच गए हैं उनको एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है यह सरकार और प्रशासन की तानाशाही को लेकर सभी पदाधिकारी अपनी अपनी शोसल मीडिया पर विडियो बनाकर डालें मेरी विडियो को अपलोड करें। हर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। सभी पदाधिकारी शोसल मीडिया पर डालें। मास्टर श्यौराज
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डीआईजी ने सहजनवा, गीडा थानों का औचक निरीक्षण किया, आम जनता से लिए फीडबैक गोरखपुर रेंज के डीआईजी यश चन्नाप्पा ने शनिवार को सहजनवा और गीडा थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को समझा और दोनों थानों की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पुलिस का मुख्य मकसद फरियादियों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। सहजनवा थाने में हुए 'थाना समाधान दिवस' की अध्यक्षता खुद डीआईजी यश चन्नाप्पा ने की। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों से उन्होंने बात की और उनकी शिकायतें ध्यान से सुनीं। भूमि विवाद, आपसी झगड़े और दूसरे मामलों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। साथ ही, मामलों को तुरंत और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बलराम पांडेय, सुरेश यादव, विशाल सिंह समेत थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद थी।
    1
    डीआईजी ने सहजनवा, गीडा थानों का औचक निरीक्षण किया, आम जनता से लिए फीडबैक
गोरखपुर रेंज के डीआईजी यश चन्नाप्पा ने शनिवार को सहजनवा और गीडा थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को समझा और दोनों थानों की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पुलिस का मुख्य मकसद फरियादियों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
सहजनवा थाने में हुए 'थाना समाधान दिवस' की अध्यक्षता खुद डीआईजी यश चन्नाप्पा ने की। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों से उन्होंने बात की और उनकी शिकायतें ध्यान से सुनीं। भूमि विवाद, आपसी झगड़े और दूसरे मामलों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। साथ ही, मामलों को तुरंत और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बलराम पांडेय, सुरेश यादव, विशाल सिंह समेत थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद थी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by फ़िरोज़ अहमद
    1
    Post by फ़िरोज़ अहमद
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन | छात्राओं ने दिखाया हुनर और वैज्ञानिक सोच | Science Exhibition
    1
    गोरखपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन | छात्राओं ने दिखाया हुनर और वैज्ञानिक सोच | Science Exhibition
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाने के नाम पर झुनझुना यूपी के संत कबीर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के संबोधन में मुख्यमंत्री को एक पत्र देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन मानदेय में उनका सिर्फ ₹1,500 ही जोड़ा गया और घोषणा में ₹12,000 की गई। कार्यकत्रियों का कहना है कि योगी सरकार ने जो मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, उस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। उन्हें बढ़े हुए मानदेय में सिर्फ ₹1,500 ही मिल रहे हैं, बाकी के ₹2,500 पीएलआई के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है, जो कार्यकत्रियों को निश्चित समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी तो महिलाओं को उससे वंचित भी रहना पड़ता है।
    1
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाने के नाम पर झुनझुना
यूपी के संत कबीर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के संबोधन में मुख्यमंत्री को एक पत्र देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन मानदेय में उनका सिर्फ ₹1,500 ही जोड़ा गया और घोषणा में ₹12,000 की गई। कार्यकत्रियों का कहना है कि योगी सरकार ने जो मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, उस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। उन्हें बढ़े हुए मानदेय में सिर्फ ₹1,500 ही मिल रहे हैं, बाकी के ₹2,500 पीएलआई के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है, जो कार्यकत्रियों को निश्चित समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी तो महिलाओं को उससे वंचित भी रहना पड़ता है।
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मां के सामने स्कूल बस के पहिए के नीचे आया बेटा, परिजनों में मचा कोहराम गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के नइयापार में शनिवार सुबह स्कूल बस में चढ़ने के लिए खड़े पांच वर्षीय हिमांशु को बस में चढ़ने से पहले ही चालक ने बस चलाकर कुचल दिया। बस के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। हिमांशु उसी बस से एसडी पब्लिक स्कूल आराजी चिलबिलवा पढ़ने जाता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सुबह करीब सवा आठ बजे बस पांच साल के हिमांशु के घर के दरवाजे पर पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया और लोगों को शांत कराया। नइयापार निवासी हरिकेश का पुत्र हिमांशु परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी नौ माह की छोटी बहन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मां के सामने स्कूल बस के पहिए के नीचे आया बेटा, परिजनों में मचा कोहराम
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के नइयापार में शनिवार सुबह स्कूल बस में चढ़ने के लिए खड़े पांच वर्षीय हिमांशु को बस में चढ़ने से पहले ही चालक ने बस चलाकर कुचल दिया। 
बस के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। हिमांशु उसी बस से एसडी पब्लिक स्कूल आराजी चिलबिलवा पढ़ने जाता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
सुबह करीब सवा आठ बजे बस पांच साल के हिमांशु के घर के दरवाजे पर पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया और लोगों को शांत कराया। नइयापार निवासी हरिकेश का पुत्र हिमांशु परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी नौ माह की छोटी बहन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • नौसड़ में डंपर का तांडव! कार को घसीटता रहा चालक, पुलिस ने बचाई दो जान...... #गोरखपुर #नौसड़ #डंपरचालक #सड़कहादसा #शराबकेनशेमेंड्राइविंग #ट्रैफिकसुरक्षा #सड़कसुरक्षा #कठोरकार्रवाई #पुलिसकार्रवाई #डंपर #कारहादसा #GorakhpurNews #BreakingNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPNews
    1
    नौसड़ में डंपर का तांडव! कार को घसीटता रहा चालक, पुलिस ने बचाई दो जान......


#गोरखपुर #नौसड़ #डंपरचालक #सड़कहादसा #शराबकेनशेमेंड्राइविंग #ट्रैफिकसुरक्षा #सड़कसुरक्षा #कठोरकार्रवाई #पुलिसकार्रवाई #डंपर #कारहादसा #GorakhpurNews #BreakingNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPNews
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.