बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
- जमीन विवाद में महिला के दोहरे आरोपों से मचा हड़कंप, छप्पर-पिलर गिराने से लेकर पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने तक के गंभीर आरोप धनघटा। थाना धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी आरती देवी पत्नी श्रीराम का जमीन विवाद अब गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। महिला ने पहले जहां गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जे की कोशिश, छप्पर व पक्का पिलर गिराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आराजी संख्या 373 की पैमाइश कराने की मांग की थी, वहीं अब उसने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरती देवी के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने आराजी संख्या 373 में उसके नाम से बैनामा कराया है और उक्त भूमि पर उसका कब्जा है। महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 को करीब 12:30 बजे राजेंद्र पुत्र रामबेलास और सुनील पुत्र लालजी सहित कई लोग एकजुट होकर उसके छप्पर और पक्के पिलर को गिराने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। महिला का कहना है कि वह भागकर घर में घुस गई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे के सामने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे दोबारा छप्पर बनाने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है। वहीं, 12 सितंबर 2026 को करीब दो बजे हुई दूसरी घटना को लेकर आरती देवी ने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी पुलिस बल के साथ उसके पास पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल मांगा और देने से मना करने पर जबरन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद थाने के गेट के सामने मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और कथित तौर पर ओटीपी भी लिया गया। शिकायत में महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके पति को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरती देवी ने अपनी शिकायत में लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार थाना और तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। अब महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आराजी संख्या 373 की राजस्व टीम से पैमाइश, जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा कथित घटनाओं में उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक जांच तथा संबंधित दूसरे पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशान संतकबीरनगर सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की की अपील , मतदाताओं ने संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प , इस दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर दिखा खासा उत्साह उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है अब सिर्फ एक दूसरे से लड़कर ही चुनाव में सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है भाजपा1
- दादी दारू या दादा में सबसे पहले किसको छोड़ोगी कॉमेडी वीडियो🤑🤣1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!1
- बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।1
- सड़क दुर्घटना में घायल फागूलाल की इलाज के दौरान मौत, वाहन पुलिस के कब्जे में पाली/घघसरा। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जसूलीपार निवासी फागूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार (घघसरा) लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर किया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में फागूलाल को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की और घायल को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फागूलाल अपनी बेटी आरती देवी के यहां रह रहे थे। मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर आए। इसके बाद मामले की जानकारी घघसरा पुलिस चौकी को दी गई और घटना के संबंध में तहरीर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा1