लेफ्टिनेंट रितिका दुबे को विधायक ने किया सम्मानित23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में पाली सहजनवा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा तिलौरा की 23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सहजनवा तहसील की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल करने वाली रितिका का शनिवार को तिलौरा स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला और घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने रितिका को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने रितिका की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रितिका की सफलता पूरे तिलौरा गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। रितिका के पिता रामनिवास दुबे,शिव चरण, विजय, मनोज, अवधेश, रवि सिंह, सहित परिवार के लोगों में बेटी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे से रितिका ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
लेफ्टिनेंट रितिका दुबे को विधायक ने किया सम्मानित23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में पाली सहजनवा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा तिलौरा की 23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सहजनवा तहसील की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल करने वाली रितिका का शनिवार को तिलौरा स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला और घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने रितिका को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने रितिका की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते
हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रितिका की सफलता पूरे तिलौरा गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। रितिका के पिता रामनिवास दुबे,शिव चरण, विजय, मनोज, अवधेश, रवि सिंह, सहित परिवार के लोगों में बेटी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे से रितिका ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!1
- गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।1
- गोरखपुर ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर में 45 साल के आईआईटी इंजीनियर का सब उनके फ्लैट में मिला।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- लेफ्टिनेंट रितिका दुबे को विधायक ने किया सम्मानित23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में पाली सहजनवा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा तिलौरा की 23 वर्षीय होनहार बेटी रितिका दुबे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सहजनवा तहसील की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल करने वाली रितिका का शनिवार को तिलौरा स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला और घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने रितिका को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने रितिका की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रितिका की सफलता पूरे तिलौरा गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। रितिका के पिता रामनिवास दुबे,शिव चरण, विजय, मनोज, अवधेश, रवि सिंह, सहित परिवार के लोगों में बेटी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे से रितिका ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।2
- सड़क दुर्घटना में घायल फागूलाल की इलाज के दौरान मौत, वाहन पुलिस के कब्जे में पाली/घघसरा। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जसूलीपार निवासी फागूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार (घघसरा) लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर किया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में फागूलाल को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की और घायल को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फागूलाल अपनी बेटी आरती देवी के यहां रह रहे थे। मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर आए। इसके बाद मामले की जानकारी घघसरा पुलिस चौकी को दी गई और घटना के संबंध में तहरीर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा1