Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन.. जमरेही के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम वाहन चालक परेशान. कब हटेगा पेड़. जिससे आवा गमन सुचारु रूप से चल सके
Bheem rajawat 9628800458
जालौन.. जमरेही के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम वाहन चालक परेशान. कब हटेगा पेड़. जिससे आवा गमन सुचारु रूप से चल सके
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कोशांबी हादसे के बाद एलर्ट मोड पर प्रशासन एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं1
- जालौन.. जालौन तहसील के ग्राम देवरी मे मजदूर माताप्रसाद का घर गिरा जिसमे बकरी सहित खाने पीने का सामान भी दब गया जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है भारी बारिश मे मकान गिरने से उसपर आर्थिक संकट आ गया..1
- गाय को लेकर शुरू हुई बहस, देखते ही देखते बरसने लगे लाठी-डंडे! पहलवान बाड़ा में दो पक्ष भिड़े, कोतवाली में दोनों तरफ से NCR जालौन। नगर के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में गाय को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गाय को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला जालौन कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर NCR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- बोर्ड पर लिखा “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत”, सड़क किनारे पड़ा पूरे नगर का कचड़ा, 🚨 बोर्ड पर लिखा “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत”, नीचे नगर पालिका का कचरा! जालौन के बंगरा मार्ग पर स्वच्छता के संदेश और जमीनी हकीकत में दिखा बड़ा अंतर जालौन। नगर जालौन में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। नगर के बंगरा मार्ग पर नगर पालिका की ओर से बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” जैसे संदेश लिखे हुए हैं। लेकिन इन बोर्डों के आसपास ही नगर पालिका द्वारा कचरा डाले जाने की तस्वीर सामने आई है। एक तरफ लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उसी स्थान पर कूड़ा नजर आ रहा है। ऐसे में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों और मौके की स्थिति के बीच अंतर साफ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और साफ-सफाई को बढ़ावा देना है। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संबंधी संदेशों के जरिए लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। लेकिन बंगरा मार्ग पर सामने आई तस्वीरें एक अलग ही कहानी बयां कर रही हैं। बोर्ड पर “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” और ठीक उसके आसपास कचरा—यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है। अब सवाल यह है कि क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस स्थान पर नहीं पड़ रही है? अगर पड़ रही है, तो कचरे को हटाने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित स्थान से कचरे को तत्काल हटवाकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” का संदेश केवल बोर्डों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे। अब देखना होगा कि नगर पालिका जालौन इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाती है।1
- जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!! जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली। फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।1
- कोंच से वाराणसी रोडवेज बस सेवा पुनः बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर से करीब चार माह से बंद वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोंच से वाराणसी के बीच संचालित रोडवेज बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया गया है। रोडवेज आरएम के निर्देश पर यह बस अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर कोंच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से कोंच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज बस चालक आशीष पाटकर और कंडक्टर राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वाराणसी पहुंचने का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बताया गया है। बस सेवा के पुनः बहाल होने से यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से कोंच से वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा का इंतजार था। इस बस के संचालन से यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। बताया गया कि वाराणसी से वापसी में यही बस रात करीब 1:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक उरई पहुंच जाएगी। इसके बाद बस कोंच की ओर आएगी। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कोंच से वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक कार्यों से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से इस बस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।1
- जालौन.. जमरेही के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम वाहन चालक परेशान. कब हटेगा पेड़. जिससे आवा गमन सुचारु रूप से चल सके1
- घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड रिपोर्ट विजय शर्मा बुंदेली मंच ब्यूरो चीफ जालौन मो 9662116534 जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मारपीट में महिलाओं के भी शामिल होने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे एक युवक पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। युवक ने सभासद समेत कई लोगों पर हमला और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में किसकी भूमिका रही। 📍 स्थान: मोहल्ला पहलवान बाड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र1