Shuru
Apke Nagar Ki App…
गति प्रवाह सिद्धांत तत्व, चेतन, ब्रम्ह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, मनोज मिश्रा व शोभित कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है-इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस ने क्या कहा देखें।1
- digital India1
- पुरानी रंजिश में युवक को पीट कर किया अधमरा पीड़िता चार घंटे से बैठी थाने पर प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव की रन्नू देवी ने बताया की उनके लड़के विमल को गांव के प्रधान पति और उनके बेटे द्वारा विद्यालय में दारू पिलाई गयी और बाद में विमल को अधमरा करके छोड़ दिया गया जानकारी मिलने पर परिजन विमल को लेकर इलाज के लिए प्रतापगढ़ ले गये वहां से रायबरेली ले गये रायबरेली से डॉक्टरों ने लखनऊ भेज दिया परिजन ने बताया की इलाज के रूपये देने की बात की थी लेकिन जब रूपये नहीं मिले तो इलाज भी नहीं चल सका और परिजन विमल को लखनऊ से लेकर वापस घर आये और दिलीपुर थाने में रन्नू देवी ने लिखित शिकायती पत्र दिया बावजूद इसके पीड़िता चार घण्टे से थाने में बैठी है और उसका लड़का इलाज के लिये थाने के बाहर गाड़ी में परेशान है पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है1
- अमेठी स्थानीय कस्वे के एक नर्सिंग होम में एक युवती के आप्रेशन में हीलाहवाली तथा उसके परिजनों में विवाद हुआ पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ दोनों पक्ष कोतवाली बुलाए गए हैं नर्सिंग होम का एक वीडियो वायरल हो रहा है ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है जिसमें संग्रामपुर थाना अंतर्गत जिरहा बड़गांव निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी मन्जू देवी नर्सिंग होम में आप्रेशन कराने शनिवार को लाए पति तथा परिजनो के मुताबिक डाक्टर उसकी पत्नी का आप्रेशन करते समय उसे बुला कर कहा कि उसके गांठ है एम आई आर करवाओ तब पुनः आप्रेशन होगा इस पर वे सब परेशान हो गए दोनों पक्षों में विवाद होने लगा पीड़ित पक्ष पीआरबी पुलिस बुला लिया मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस पहुंची पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुलाई समाचार लिखते समय तक दोनों पक्षों में बात चीत चल रही थी2
- संकट ने बिगाड़ी शादी की तैयारियां, अमेठी में सिलेंडर के लिए भटकता रहा दुल्हन का पिता अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत ने शादी वाले घर की परेशानी बढ़ा दी. बेटी की शादी से पहले पिता घंटों लाइन में लगे रहे, सिलेंडर नहीं मिला तो लकड़ी के चूल्हे पर मिठाई बनवाई. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के असर से देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. इसका असर अब छोटे जिलों और कस्बों तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भी गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. सहालग के इस मौसम में गैस सिलेंडर की कमी ने खासकर शादी-ब्याह वाले घरों की परेशानी बढ़ा दी है.1
- अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कराया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। कथा के दौरान महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन ऐसी संपत्ति हैं जिन्हें बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हवन-यज्ञ से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को विधिपूर्वक संपन्न कराया। इसके बाद ब्राह्मणों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इस पावन धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। वहीं पारिवारिक सदस्य सुधांश तिवारी जी ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धा एवं समर्पण के साथ व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- आज कोई लखनऊ आता है, तो वह कहता है कि लखनऊ अच्छा शहर है। वास्तव में, ‘मुस्कुराइए… आप लखनऊ में हैं’ अब इस शहर की पहचान बन चुका है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी #NayeBharatKaNayaUP1
- सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेषक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देष दिए।1
- अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिनों तक चलने वाले एसआई भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 10 सेंटरों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 3600 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की पहली पॉली सुबह 10 बजे से 12।बजे तक जबकि दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दरसअल जिले में में आज और कल दो दिनों तक होने वाले एस आई भर्ती परीक्षा की शुरुवात हो गई।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थी अपने सेंटरो तक पहुँच रहे है।जिले के 10।सेंटरो पर आयोजित होने वाले इस परीक्षा में सुरक्षा को लेकर 370।पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।जबकि सीओ अपने अपने सर्किल क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।शहर से दूर बने सेंटरो तक अभ्यर्थियों को पहुँचाने के लिए एसपी के निर्देश पर ई रिक्शा को भी लगाया गया है।इसके साथ ही पीआरवी कि गाड़ी भी अपने अपने परीक्षा केंद्रों के बाहर भ्रमणशील है।पहली पाली सुबह 10 बजे शुरू होगी जो 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।पूरे जिले में 3600 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 10 स्टेटिक और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।3