लोक लेखा समिति के सभापति बोले—पत्रकारों की मांग पूरी तरह जायज, हर हाल में बनवाएंगे प्रेस क्लब भवन अमरोहा में प्रेस क्लब भवन निर्माण व सरकारी प्रेस क्लब गठन को लेकर महबूब अली से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक लेखा समिति के सभापति बोले—पत्रकारों की मांग पूरी तरह जायज, हर हाल में बनवाएंगे प्रेस क्लब भवन अमरोहा। जनपद में लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन के निर्माण तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरकारी प्रेस क्लब के गठन की मांग को लेकर पत्रकारों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार नासिर अली के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री, अमरोहा सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति महबूब अली से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जिले के पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और डीएम की अध्यक्षता वाली आधिकारिक संस्था 'प्रेस क्लब ऑफ अमरोहा' के गठन तथा एक सुसज्जित भवन निर्माण की पुरजोर वकालत की। वार्ता के दौरान पत्रकारों ने कहा कि अमरोहा जनपद सृजन के वर्षों बीत जाने के बावजूद पत्रकारों के बैठने, संवाद स्थापित करने या कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए कोई अधिकृत प्रेस क्लब भवन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते फील्ड में काम करने वाले मीडियाकर्मियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अन्य प्रमुख जनपदों की तर्ज पर अमरोहा में भी जिलाधिकारी की पदेन अध्यक्षता वाली पारदर्शी सरकारी प्रेस क्लब व्यवस्था लागू की जाए। पत्रकारों के पक्ष को गंभीरता से सुनने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमरोहा में प्रेस क्लब भवन का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा। इसके लिए वे शासन स्तर पर मजबूती से बात रखेंगे और आवश्यक बजट व भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़वाएंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सरकारी प्रेस क्लब के विधिवत गठन का मार्ग प्रशस्त कराने का भरोसा दिया। महबूब अली ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार नासिर अली, मोमिनीन कुरैशी, डॉ. महेंद्र सिंह, ललित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, इकरामुद्दीन मलिक, इमरान अहमद तथा सैय्यद जमशेद समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रेस क्लब की मांग को अमरोहा के पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक जरूरत बताया।
लोक लेखा समिति के सभापति बोले—पत्रकारों की मांग पूरी तरह जायज, हर हाल में बनवाएंगे प्रेस क्लब भवन अमरोहा में प्रेस क्लब भवन निर्माण व सरकारी प्रेस क्लब गठन को लेकर महबूब अली से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक लेखा समिति के सभापति बोले—पत्रकारों की मांग पूरी तरह जायज, हर हाल में बनवाएंगे प्रेस क्लब भवन अमरोहा। जनपद में लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन के निर्माण तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरकारी प्रेस क्लब के गठन की मांग को लेकर पत्रकारों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार नासिर अली के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री, अमरोहा सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति महबूब अली से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जिले के पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और डीएम की अध्यक्षता वाली आधिकारिक संस्था 'प्रेस क्लब ऑफ अमरोहा' के गठन तथा एक सुसज्जित भवन निर्माण की पुरजोर वकालत की। वार्ता के दौरान पत्रकारों ने कहा कि अमरोहा जनपद सृजन के वर्षों बीत जाने के बावजूद पत्रकारों के बैठने, संवाद स्थापित करने या कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए कोई अधिकृत प्रेस क्लब भवन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते फील्ड में काम करने
वाले मीडियाकर्मियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अन्य प्रमुख जनपदों की तर्ज पर अमरोहा में भी जिलाधिकारी की पदेन अध्यक्षता वाली पारदर्शी सरकारी प्रेस क्लब व्यवस्था लागू की जाए। पत्रकारों के पक्ष को गंभीरता से सुनने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमरोहा में प्रेस क्लब भवन का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा। इसके लिए वे शासन स्तर पर मजबूती से बात रखेंगे और आवश्यक बजट व भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़वाएंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सरकारी प्रेस क्लब के विधिवत गठन का मार्ग प्रशस्त कराने का भरोसा दिया। महबूब अली ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार नासिर अली, मोमिनीन कुरैशी, डॉ. महेंद्र सिंह, ललित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, इकरामुद्दीन मलिक, इमरान अहमद तथा सैय्यद जमशेद समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रेस क्लब की मांग को अमरोहा के पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक जरूरत बताया।
- लखनऊ में किस्तो पर फोन लेना एक युवक को भारी पड़ गया एक किस्त बाउंस होने पर रिकवरी एजेंट ने युवक का एक बोतल ब्लड निकाल लिया1
- श्री गणेशाय नम: कल हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान में श्री गणेश कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के पावन एवं भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। तत्पश्चात नगर में निकाली गई भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा जी, प्रांत सह मंत्री विद्या भारती अक्षी अग्रवाल जी, भाजपा नेता मिठनलाल खड़गवंशी जी, जिला अध्यक्ष शोभित शर्मा जी, शीशपाल सिंह खड़गवंशी जी, चंकी सहदेव जी, लक्ष्य अग्रवाल जी, शुभम शर्मा जी, सौरभ अग्रवाल जी, यश वर्मा जी, मोहित ठाकुर जी, लोक शर्मा जी, विजय शर्मा जी, पूर्व सभासद प्रभास शर्मा जी, प्रियांशु श्रीवास्तव जी, हिमांशु शर्मा जी, जिला अध्यक्ष मयंक सक्सेना जी, कुशाग्र सक्सेना जी, शैंकी जी, अंकित यादव जी, आयुष मित्तल जी, यशवीर यादव जी, लक्ष्य ठाकुर जी, अभिषेक वर्मा जी, नितिन सक्सेना जी, अर्पित सक्सेना जी, अरविंद शर्मा जी, सीताराम यादव जी, शेखर वर्मा जी, अरुण मिश्रा जी, संदीप रस्तोगी जी, राजकुमार अग्रवाल जी, अनंत अग्रवाल जी, प्रशांत सक्सेना जी, दीपक सक्सेना जी, तरुण अग्रवाल जी, राहुल मित्तल जी, सूरज शर्मा जी, विवेक गौड़ जी, संजू शर्मा जी, डिबो वाले अनिल सक्सेना जी, उज्ज्वल सक्सेना जी, आरती शर्मा जी, राजीव शर्मा जी, अवनीश ठाकुर जी, आकाश अग्रवाल जी एवं प्रिंस अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्यजन एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए श्री गणेश कल्याण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🚩 गणपति बप्पा मोरया! 🚩 मंगलमूर्ति मोरया! 🙏 जय श्री गणेश! 🙏 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।2
- स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल *स्याना, बुलंदशहर।* स्याना कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी स्याना भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कोतवाली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।2
- video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo Naya jamana naye YouTube channel gaming channel ko subscribe Karen like Karen share Karen jakar video dekhen share karna na bhule bacchon ka Manoranjan game channel1
- बाबूगढ़ छावनी nh 9 पर राजवंश फार्म के सामने खुल गया है किसान होटल फास्ट फूड जिसमें सभी तरह के आइटम उपलब्ध हैं । अच्छा स्वाद और खाना खाने के लिए एक बार जरूर आए1
- जनपद संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद पर ग्रामीणों ने विकास न करने के लगाए गंभीर आरोप और कहां इस गांव में अगर वोट मांगने आएंगे तो बाहर एक बोर्ड लगा देंगे जिस पर लिख देंगे सपा विधायक इकबाल महमूद का आना इस गांव में वर्जित है1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले एक कारपेंटर को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक की दाईं जांघ में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। घायल युवक को रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के युवकों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गजरौला में कारपेंटर को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, मची सनसनी1