Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी एक वीडियो संदेश में पेपर लीक को करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही, लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराई गईं और उनके परिणाम भी समय पर घोषित किए गए हैं। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला मसौदा तैयार हो चुका है। कैबिनेट में चर्चा के बाद संसद के मौजूदा सत्र में ही इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
Viral Zone
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी एक वीडियो संदेश में पेपर लीक को करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही, लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराई गईं और उनके परिणाम भी समय पर घोषित किए गए हैं। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला मसौदा तैयार हो चुका है। कैबिनेट में चर्चा के बाद संसद के मौजूदा सत्र में ही इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड में हताश और निराश 'नर्सिंग एकता मंच' ने अपनी माँगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। अभ्यर्थियों ने शासन-प्रशासन से नर्सिंग परीक्षा रद्द करने की गुहार लगाई थी, लेकिन इस कूच के बाद भी कोई बात नहीं बन सकी। अभ्यर्थियों का दर्द है कि उनकी उम्र निकल चुकी है और उन्हें नौकरी भी नहीं मिली है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने परीक्षा भी रद्द नहीं की है। बात न बनने और परीक्षा रद्द न होने के बाद अब नर्सिंग अभ्यर्थियों के सामने आगे के रास्ते को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।1
- उत्तराखंड के डोईवाला स्थित जॉलीग्रांट के सुमन चौक में टिहरी क्रांति के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी लोगों ने देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।1
- सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान और 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत चिलकाना पुलिस ने एक कथित शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को ग्राम फिरोजाबाद से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर गश्त और चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम चौराखुर्द निवासी सोभान पुत्र शहीद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और उसके आगे-पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए देश का प्रत्येक युवा सिर्फ एक नागरिक ही नहीं, बल्कि परिवार का एक अभिन्न सदस्य है। युवाओं की प्रतिभा को अवसर प्रदान करना और सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में मुख्य रूप से शामिल है। इसी कड़ी में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक और वीडियो जारी किया है और सभी को "Thanku friends" कहा है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही नई टिहरी के साईं चौक पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए और इसे देशभर के विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत बताया। साईं चौक पर जुटे छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से खुशी मनाई और उम्मीद जताई कि अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज़ उठाई जा रही थी। उनका मानना है कि यह फैसला छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत को दर्शाता है। हालांकि, कई छात्रों ने यह भी कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों का विश्वास कायम रह सके। वहीं छात्र नेता दिव्यांशु रावत ने कहा कि आज छात्रों के सामने सरकार को झुकना पड़ा और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जो भी सरकार छात्रों के खिलाफ रहेगी, पेपर लीक करेगी या किसी भी तरह से विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ करेगी, वे उसका कड़ा विरोध करेंगे।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी एक वीडियो संदेश में पेपर लीक को करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही, लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराई गईं और उनके परिणाम भी समय पर घोषित किए गए हैं। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला मसौदा तैयार हो चुका है। कैबिनेट में चर्चा के बाद संसद के मौजूदा सत्र में ही इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का 48वां स्थापना दिवस शनिवार को पूरे प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यूकेडी अपनी स्थापना के समय से ही लगातार उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि अब यह लड़ाई राज्य की पहचान, संसाधनों और स्वायत्तता को बचाने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीडी पंत के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही यूकेडी का मूल लक्ष्य है और इस मुहिम में जनता का समर्थन एक बार फिर से दल के साथ जुड़ रहा है।1
- कांवड़ यात्रा शुरू होते ही कांवड़ खंडित होने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। हरिद्वार में शान्तरशाह चौकी क्षेत्र के आसपास एक कांवड़िये का गंगाजल खंडित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने कांवड़िये को अपनी निजी गाड़ी से हरकी पैड़ी पहुंचाया, जहां कांवड़िये ने पुनः गंगाजल भरा। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। हरिद्वार पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और हरसंभव सहायता के लिए निरंतर तत्पर है।1
- नगर निगम जब भी बंदरों, स्ट्रीट डॉग्स और आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में निकलता है तो कोई न कोई अवरोध सामने आ जाता है। ताजा मामला कांवड़ मेले के दौरान खड़खड़ी का है, जहाँ आवारा पशुओं को पकड़ने के दौरान एक सांड को जबरन वाहन में ले जाने पर पशु प्रेमियों ने हंगामा कर दिया। इस विरोध के कारण काफी देर तक नगर निगम का यह अभियान रुका रहा। बाद में पशु प्रेमियों की सहमति बनने के बाद ही सांड को वाहन में चढ़ाया जा सका। पशु प्रेमियों ने स्पष्ट कहा कि कानून जानवरों के भी जीने के अधिकारों का संरक्षण करता है, इसलिए पशुओं को किसी भी हाल में अमानवीय ढंग से नहीं ले जाया जा सकता।1