logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।

1 hr ago
user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
पीयूष दीक्षित पत्रकार
Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन ​गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा। ​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन ​शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की। ​प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ​नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की। ​चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा ​सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ​बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। ​संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।​इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। ​
    4
    कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन
​गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन 
​शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की।
​प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
​नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की।
​चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा
​सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि
​बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी
कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
​संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।​इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
​
    user_सुधीर गुप्ता
    सुधीर गुप्ता
    Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।
    1
    शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली
आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।
पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी।
वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। ​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। ​मुख्य बिंदु: ​कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। ​प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। ​मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ​मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया।
​मुख्य बिंदु:
​कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
​प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
​मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
​मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    10 hrs ago
  • हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है। *हरतालिका तीज पर छोटी काशी में उमड़ी आस्था, शिवालयों में लगी लंबी कतारें* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी।* हरतालिका तीज के मौके पर आज सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग है। तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहने के कारण सुहागिन महिलाओं ने सुबह 6:05 से 7:06 बजे के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। छोटी काशी के प्रसिद्ध श्री गोकर्णनाथ महादेव मंदिर, भूतनाथ, त्रिलोकीनाथ समेत सभी शिवालयों में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन कर रही हैं। मंदिर परिसर में सुहाग सामग्री, बेलपत्र, फूल-मालाओं की दुकानों पर भी रौनक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इसी दिन कठोर तप किया था, इसलिए इसे सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है।
    1
    हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है।
*हरतालिका तीज पर छोटी काशी में उमड़ी आस्था, शिवालयों में लगी लंबी कतारें*
*गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी।* हरतालिका तीज के मौके पर आज सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग है। तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहने के कारण सुहागिन महिलाओं ने सुबह 6:05 से 7:06 बजे के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।
छोटी काशी के प्रसिद्ध श्री गोकर्णनाथ महादेव मंदिर, भूतनाथ, त्रिलोकीनाथ समेत सभी शिवालयों में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन कर रही हैं। मंदिर परिसर में सुहाग सामग्री, बेलपत्र, फूल-मालाओं की दुकानों पर भी रौनक है।
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इसी दिन कठोर तप किया था, इसलिए इसे सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।हरतालिका तीज के मौके पर छोटी काशी के शिवालय में भीड़ बढ़ गई है।
    user_Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा लंबी दूरी का निशाना: रक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रडारों ने खामोशी से दुश्मन के खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने रिकॉर्ड 314 किमी दूर जाकर पाकिस्तानी विमान को तबाह कर दिया।कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    2
    ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा लंबी दूरी का निशाना: रक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रडारों ने खामोशी से दुश्मन के खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने रिकॉर्ड 314 किमी दूर जाकर पाकिस्तानी विमान को तबाह कर दिया।कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Mohammdi, Lakhimpur Kheri•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी गौरीफंटा पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त चेकिंग के दौरान 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार। डिगनिया तिराहे के पास गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलों से मादक पदार्थ बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। ये कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफटा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।
    1
    लखीमपुर खीरी

गौरीफंटा पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त चेकिंग के दौरान 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
डिगनिया तिराहे के पास गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलों से मादक पदार्थ बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। ये कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफटा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी । बेहजम चौराहे के पास स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से उग्र परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग के मौन रवैये पर अब कड़े सवाल उठ रहे हैं।
    1
    यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी । बेहजम चौराहे के पास स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से उग्र परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग के मौन रवैये पर अब कड़े सवाल उठ रहे हैं।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *लखनऊ- पूर्व प्रधान और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम:* फर्जी आधार कार्ड से जमीन अपने नाम करवाई थी, दूसरे आदमी को मालिक बनाया मोहनलालगंज इलाके में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस जालसाजी में शामिल और काफी समय से फरार चल रहे पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल उर्फ राजू और उसके बेटे अमन जायसवाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *लखनऊ- पूर्व प्रधान और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम:* फर्जी आधार कार्ड से जमीन अपने नाम करवाई थी, दूसरे आदमी को मालिक बनाया मोहनलालगंज इलाके में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस जालसाजी में शामिल और काफी समय से फरार चल रहे पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल उर्फ राजू और उसके बेटे अमन जायसवाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Mohammdi, Lakhimpur Kheri•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.