logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍

2 hrs ago
user_Ajay  जोश सच का
Ajay जोश सच का
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇* *मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।* *सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?* *मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇* *मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।* *सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?*
    2
    *मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇*

*मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।*

*सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?*
*मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇*
*मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।*
*सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विपक्ष का हल्ला बोल विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"
    1
    विपक्ष का हल्ला बोल
विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया...
47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया...
भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर में सावन के पहले सोमवार पर लगी भीड़ श्रद्धालु बारी-बारी से करते रहे पूजा का इंतजार लखीमपुर सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर के सेवक गोपाल शुक्ला ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सोमवार का दिन विशेष रूप से भोलेनाथ को समर्पित है, और इस दौरान की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उनकी मनोकामना पूर्ण की थी, जिससे यह माह शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक बन गया। 'सोम' शब्द का संबंध चंद्रमा से है। भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए सोमवार का दिन महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
    1
    लखीमपुर में सावन के पहले सोमवार पर लगी भीड़
श्रद्धालु बारी-बारी से करते रहे पूजा का इंतजार
लखीमपुर सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे।
मंदिर के सेवक गोपाल शुक्ला ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सोमवार का दिन विशेष रूप से भोलेनाथ को समर्पित है, और इस दौरान की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उनकी मनोकामना पूर्ण की थी, जिससे यह माह शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक बन गया।
'सोम' शब्द का संबंध चंद्रमा से है। भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए सोमवार का दिन महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर लिलौटिनाथ सावन के पहले सोमवार को फूलबेहड़ के लिलौलीनाथ में शिव भक्तों की भारी भीड़ भक्तों भी भारी भीड़ को सम्भाल पाने में पुलिस व्यवस्था के हाँथ पांव फूले नए नियमों से श्रद्धालुओं को हो रही भारी दिक्कत कहाँ है लाइन किसमें है जाना समझ ही नहीं पा रहे श्रद्धालु,हो रही दिक्कत पहले सोमवार को कम पहुँचे कांवरिये,तो ऐसी स्थिति,आगे कैसे सम्भलेगी व्यवस्था वहीं हाइवे भी पर रोके जा रहे वाहन, न कोई स्टैंड न कोई इंतजाम लिलौटिनाथ में व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल
    1
    लखीमपुर लिलौटिनाथ

सावन के पहले सोमवार को फूलबेहड़ के लिलौलीनाथ में शिव भक्तों की भारी भीड़

भक्तों भी भारी भीड़ को सम्भाल पाने में पुलिस व्यवस्था के हाँथ पांव फूले

नए नियमों से श्रद्धालुओं को हो रही भारी दिक्कत

कहाँ है लाइन किसमें है जाना समझ ही नहीं पा रहे श्रद्धालु,हो रही दिक्कत

पहले सोमवार को कम पहुँचे कांवरिये,तो ऐसी स्थिति,आगे कैसे सम्भलेगी व्यवस्था

वहीं हाइवे भी पर रोके जा रहे वाहन, न कोई स्टैंड न कोई इंतजाम

लिलौटिनाथ में व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल
    user_Sonu
    Sonu
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *गोला गोकर्ण नाथ में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का सैलाब, "बम-बम भोले" से गूंजा छोटी काशी* *लखीमपुर खीरी, 3 अगस्त 2026* सावन के पहले सोमवार पर आज छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्ण नाथ मंदिर में आस्था का महासंगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर और पूरे नगर में शिव भक्तों और कांवड़ियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूरज निकलने से पहले ही श्रद्धालु कतारों में लग गए। हाथों में जल कलश, गले में रुद्राक्ष और तन पर भगवा धारण किए कांवड़िये "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर शिवमय हो गया। *प्रशासन अलर्ट पर* भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप और पेयजल की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन के सोमवार पर गोला में लाखों श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि यहाँ का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ है और लंका जाने से पहले रावण ने यहीं पूजा की थी। इसी वजह से इसे "उत्तर भारत की काशी" भी कहा जाता है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। शाम को विशेष आरती और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    2
    *गोला गोकर्ण नाथ में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का सैलाब, "बम-बम भोले" से गूंजा छोटी काशी*

*लखीमपुर खीरी, 3 अगस्त 2026*  
सावन के पहले सोमवार पर आज छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्ण नाथ मंदिर में आस्था का महासंगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर और पूरे नगर में शिव भक्तों और कांवड़ियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
सूरज निकलने से पहले ही श्रद्धालु कतारों में लग गए। हाथों में जल कलश, गले में रुद्राक्ष और तन पर भगवा धारण किए कांवड़िये "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर शिवमय हो गया।
*प्रशासन अलर्ट पर*  
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप और पेयजल की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन के सोमवार पर गोला में लाखों श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि यहाँ का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ है और लंका जाने से पहले रावण ने यहीं पूजा की थी। इसी वजह से इसे "उत्तर भारत की काशी" भी कहा जाता है।
मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। शाम को विशेष आरती और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    user_Journalist yogendra prajapati
    Journalist yogendra prajapati
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मामूली बारिश में डूब जाते हैं कई मोहल्ले जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों में रोष पलिया नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण मामूली बारिश भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। नगर के मोहल्ला पठान प्रथम, पठान द्वितीय, रंगरेजान प्रथम, रंगरेजान द्वितीय, मोहल्ला किसान,मोहल्ला टेहरा शहरी एवं मोहल्ला सुभाषनगर सहित कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सोमवार को हुई बारिश के बाद इन मोहल्लों की गलियां तालाब में तब्दील नजर आईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी चुनौती बन गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। बारिश होते ही नालियां उफनाने लगती हैं और पानी गलियों में भर जाता है। नगरवासी संजय गुप्ता, निखिल, विकास तिवारी, आशाराम, दाताराम, आलोक, आसुतोष, इसरार, नसरत, हनीफ एवं मुस्तकीम ने बताया कि जलभराव के कारण घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू फैलने के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के पूरे मौसम में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने व जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका ईओ विजय बहादुर का कहना है जल्द ही नगर की‌ नालियों की सफाई कराकर और टूटी हुई गलियों का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    1
    मामूली बारिश में डूब जाते हैं कई मोहल्ले

जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों में रोष
पलिया नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण मामूली बारिश भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। नगर के मोहल्ला पठान प्रथम, पठान द्वितीय, रंगरेजान प्रथम, रंगरेजान द्वितीय, मोहल्ला किसान,मोहल्ला टेहरा शहरी एवं मोहल्ला सुभाषनगर सहित कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
सोमवार को हुई बारिश के बाद इन मोहल्लों की गलियां तालाब में तब्दील नजर आईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी चुनौती बन गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। बारिश होते ही नालियां उफनाने लगती हैं और पानी गलियों में भर जाता है।
नगरवासी संजय गुप्ता, निखिल, विकास तिवारी, आशाराम, दाताराम, आलोक, आसुतोष, इसरार, नसरत, हनीफ एवं मुस्तकीम ने बताया कि जलभराव के कारण घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू फैलने के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के पूरे मौसम में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने व जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका ईओ विजय बहादुर का कहना है जल्द ही नगर की‌ नालियों की सफाई कराकर और टूटी हुई गलियों का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • UP-सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया UP-सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया करंट फैला और 2 युवकों की मौत हो गयी 4 युवक करंट से बुरी तरह झुलस गये है हादसे में मारे गये युवक कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम के थे
    1
    UP-सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया

UP-सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया
करंट फैला और 2 युवकों की मौत हो गयी
4 युवक करंट से बुरी तरह झुलस गये है
हादसे में मारे गये युवक कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम के थे
    user_Satyendra Singh
    Satyendra Singh
    Local News Reporter Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.