Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकभवन में सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर में जश्न का माहौल बन गया। शपथ की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं, जिससे पूरा इलाका उत्सव में डूब गया। तारापुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी, जहां सभी ने अपने नेता के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व जताया। कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र का मान बढ़ा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अब तारापुर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। साथ ही वर्षों पुरानी मांग—तारापुर को जिला बनाने—को लेकर भी लोगों में नई उम्मीद जगी है।
SUMIT KUMAR
लोकभवन में सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर में जश्न का माहौल बन गया। शपथ की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं, जिससे पूरा इलाका उत्सव में डूब गया। तारापुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी, जहां सभी ने अपने नेता के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व जताया। कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र का मान बढ़ा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अब तारापुर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। साथ ही वर्षों पुरानी मांग—तारापुर को जिला बनाने—को लेकर भी लोगों में नई उम्मीद जगी है।
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर के लखनपुर स्थित पैतृक आवास पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। परिवार की बहू एवं जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी सहित सैकड़ों महिलाएं इस जश्न में शामिल हुईं। वहीं देवनंदन चौधरी के नेतृत्व में पुरुषों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। अमृता चौधरी ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और सभी लोग बेहद खुश हैं। देवनंदन चौधरी ने इसे वर्षों पुराना सपना बताया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भी बधाई दी।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Nikesh Kumar1
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- के अमरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गौरीपुर निवासी रामविलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इंग्लिश मोड़ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि 20 अप्रैल को रामविलास की बहन की शादी होने वाली थी और उसी दिन घर में लगन भी आया था… लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- तारापुर नगर पंचायत से इस वर्ष चार हाजी—मुजाहिद आलम, तनवीर आलम, अब्दुल रशीद और मोहम्मद अबू साले—पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी हाजी गाजीपुर से फोर व्हीलर वाहन द्वारा सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से शाम के समय ट्रेन के जरिए कोलकाता पहुंचेंगे और 20 तारीख को कोलकाता से फ्लाइट द्वारा मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होंगे। रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने हाजियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर विदाई दी और उनके सफल व सुरक्षित सफर की कामना की। इस मौके पर सलाउद्दीन आरिफ बल्लू, गाजीपुर जमा मस्जिद के इमाम हाजी इखलाख, कारी अजमत साहब, मौलाना सोहेल, अफजल होदा, अफरोज आलम, मोहम्मद अरशद खान, इमरान फिरदौस सहित अन्य लोगों ने मुबारकबाद देते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला उनकी हज को कुबूल फरमाए और सलामती के साथ वापस लाए।1