तारापुर से चार हाजी हज यात्रा पर रवाना, दुआओं के साथ भावुक विदाई तारापुर नगर पंचायत से इस वर्ष चार हाजी—मुजाहिद आलम, तनवीर आलम, अब्दुल रशीद और मोहम्मद अबू साले—पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी हाजी गाजीपुर से फोर व्हीलर वाहन द्वारा सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से शाम के समय ट्रेन के जरिए कोलकाता पहुंचेंगे और 20 तारीख को कोलकाता से फ्लाइट द्वारा मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होंगे। रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने हाजियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर विदाई दी और उनके सफल व सुरक्षित सफर की कामना की। इस मौके पर सलाउद्दीन आरिफ बल्लू, गाजीपुर जमा मस्जिद के इमाम हाजी इखलाख, कारी अजमत साहब, मौलाना सोहेल, अफजल होदा, अफरोज आलम, मोहम्मद अरशद खान, इमरान फिरदौस सहित अन्य लोगों ने मुबारकबाद देते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला उनकी हज को कुबूल फरमाए और सलामती के साथ वापस लाए।

- तारापुर के लखनपुर स्थित पैतृक आवास पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। परिवार की बहू एवं जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी सहित सैकड़ों महिलाएं इस जश्न में शामिल हुईं। वहीं देवनंदन चौधरी के नेतृत्व में पुरुषों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। अमृता चौधरी ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और सभी लोग बेहद खुश हैं। देवनंदन चौधरी ने इसे वर्षों पुराना सपना बताया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भी बधाई दी।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Nikesh Kumar1
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया गया। घायल युवक की पहचान मनौव्वर रजा, निवासी मडड्डा, के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- फैंसी डांस कंपटीशन स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावक के द्वारा प्रस्तुत किया गया खगड़िया शहर के बचपन प्ले स्कूल में1
- तारापुर नगर पंचायत से इस वर्ष चार हाजी—मुजाहिद आलम, तनवीर आलम, अब्दुल रशीद और मोहम्मद अबू साले—पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी हाजी गाजीपुर से फोर व्हीलर वाहन द्वारा सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से शाम के समय ट्रेन के जरिए कोलकाता पहुंचेंगे और 20 तारीख को कोलकाता से फ्लाइट द्वारा मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होंगे। रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने हाजियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर विदाई दी और उनके सफल व सुरक्षित सफर की कामना की। इस मौके पर सलाउद्दीन आरिफ बल्लू, गाजीपुर जमा मस्जिद के इमाम हाजी इखलाख, कारी अजमत साहब, मौलाना सोहेल, अफजल होदा, अफरोज आलम, मोहम्मद अरशद खान, इमरान फिरदौस सहित अन्य लोगों ने मुबारकबाद देते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला उनकी हज को कुबूल फरमाए और सलामती के साथ वापस लाए।1