लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग ब्लॉक में शोकसभा अल्मोड़ा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक और अल्मोड़ा निवासी दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग विकासखंड सभागार में आयोजित शोकसभा में गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दीवान कनवाल की मधुर आवाज और पहाड़ की खुशबू से भरे गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका अचानक निधन संगीत और कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया। शोकसभा में कहा गया कि रंगमंच और कला के प्रति उनका समर्पण तथा नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने की उनकी भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से न केवल मंच को समृद्ध किया, बल्कि अनेक कलाकारों को आगे बढ़ने की राह भी दिखाई। उनकी सादगी, मुस्कान और कला के प्रति समर्पण हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शोक व्यक्त करने वालों में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, बीडीओ एसएस दरियाल, एबीडीओ प्रमेन्द्र पांडे, रमेश कनवाल, प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, सुंदर मटियानी, राहुल खोलिया, पंकज रौतेला, मनोहर सिंह भाकुनी, रश्मि सुप्याल, दिनेश शाह आदि सहित कई प्रधान, संगठन पदाधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकासखंड के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। नगर के चौघानपाटा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया।1
- प्रदर्शन कवर कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार साकेत आनंद के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट के मामले में, DCP नोएडा सेंट्रल के सामने घटना की शिकायत की गई है और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्हें लाठी से पीटा गया। यह घटना 13-14 अप्रैल 2026 के आसपास हुई, जब कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।1
- विडियो देखें-अल्मोड़ा ( उत्तराखंड ) अल्मोड़ा के राजपुरा क्षेत्र की यह घटनाक्रम वायरल हो रहा है जिसमें यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और डराने वाला विडियो है एक नशे में धुत व्यक्ति ने ना सिर्फ रात में गाली-गलौज की, बल्कि खुलेआम नशे की हालत में मारने की धमकी भी दे डाली। नशे के कारण महिलाएं , बच्चे और आमजन लोग सुरक्षित नहीं हैं! लोगो में डर का माहौल बना रहता है। नशा विनाश का कारण है इसे रोकना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।1
- मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने अवगत कराया है कि, शैक्षिक वर्ष 2026-27 में समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी पढ़ाई को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार नोटबुक का वितरण विभिन्न प्रकार से किया जाएगा— कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी। इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।1
- आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग उठाई, जो अब तक अनसुनी रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर धरना और आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन को यूकेडी गरुड़ का भी खुला समर्थन मिला है। यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि एक मजदूर को भी 700 रुपये प्रतिदिन मिल रहे हैं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कार्यकर्ताओं की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।1
- 454 ग्राम अवैध चरस बरामद, बागेश्वर जिले में क्यों हो रही है इतनी तस्करी1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1