logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 अप्रैल 2026 का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी बहुप्रतीक्षित Delhi–Dehradun Expressway का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी भव्य रोड शो व देहरादून, गढ़ी कैंट स्तिथ जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश की समस्त देवतुल्य जनता से विनम्र आग्रह है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। - श्री Mahendra Bhatt जी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद

1 day ago
user_Jagdish Ballabh Sharma
Jagdish Ballabh Sharma
Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
1 day ago

14 अप्रैल 2026 का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी बहुप्रतीक्षित Delhi–Dehradun Expressway का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी भव्य रोड शो व देहरादून, गढ़ी कैंट स्तिथ जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश की समस्त देवतुल्य जनता से विनम्र आग्रह है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। - श्री Mahendra Bhatt जी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।
    1
    कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    2 hrs ago
  • Post by 7News Live Uk
    1
    Post by 7News Live Uk
    user_7News Live Uk
    7News Live Uk
    Kaladhungi, Nainital•
    17 hrs ago
  • अब छः महीने बरसेगा पानी और छः रहेगा सूखा? आजकल हर मन में यही खयाल है कि जाड़े का पानी क्यों गर्मी में बरस रहा है। इसकी वजह जलवायु का अपना अंदाज है, जो कुदरत ने नहीं, बल्कि हमने उसे दिया है। सभी जानते है कि जलवायु अब बदलने लगी है, जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ ने भी अपनी जगह बदलनी शुरू करदी है। पिछले दो सालों से यह बदलाव आया है और इस बार मार्च के शुरुवाती दिनों ने पारे की चादर ओढ़ ली  थी और तापमान 40 पार जा पहुंचा  था, बस यहीं से पश्चिमी विक्षोभों ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक आते चले गए और बरसते चले गए और अप्रैल में तो जैसे ठंड लौट आई। बंद बख्शों से गर्म कपड़े बाहर निकल आए। नैनीताल, मसूरी, शिमला और कश्मीर में बर्फ ने बर्फ की सफेद चादर बिछानी शुरू कर दी। बर्फ के लिए तरसते हिमालय की मुराद पूरी हो गई। अब 20 अप्रैल से फिर एक बार शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सिर उठाने जा रहा है।  इसका मतलब गर्म प्रदेशों के लोगों को एसी की जगह पंखे से काम चल जाएगा। यह विक्षोभ तीन दिन सक्रिय रहने जा रहा है। लिहाजा कूलिंग कमसेकम हफ्ते भर बनी रहने वाली है।  अब मौसम बदलने की थोड़ा गंभीर बात करें तो जलवायु परिवर्तन के कारण पश्चिमी विक्षोभों का समय अब शिफ्ट होने लगा है। अब भविष्य में लगातार बारिश और निरंतर सूखा पड़ने के आसार बने रहेंगे। मौसम का यह बदला स्वरूप एक्सट्रीम वेदर है। जिसकी चपेट में भारत आ चुका है। वर्ष 2025 पूरी तरह इसकी गिरफ्त में रहा था और 2026 के शुरुवात के चार महीने इसके 4गिरफ्त में रहे हैं।  आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायु मंडलीय वैज्ञानिक डा नरेंद्र सिंह के अनुसार मौसम में निरंतर बदलाव जारी रहेंगे। जलवायु परिवर्तन इसका बड़ा प्रभाव है। जिस कारण विंटर में बरसने वाले पश्चिमी विक्षोभ अब गर्मियों में भी बरसने लगे है। सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ बेहद कमजोर रहे और अब जब गर्मी के दिन आए हैं तो प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगे हैं। जिस कारण मार्च में बारिश ख्वाब हुई तो अप्रैल में भी बारिश निरंतर जारी है। आने वाले दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव जारी रहेगा।  इस बार प्री मानसून में भी पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय रहने की संभावना बनी रहेगी। जिस कारण मानसून से पहले की बारिश जमकर पानी बरसाएंगे।  इधर ला नीना अब कमजोर पड़ चुका है तो अल नीनो सिर उठाने लगा है। जिसके शक्तिशाली होने के आसार बने हुए है। माना जा रहा है कि इस बार अल नीनो मानसून को प्रभावित करेगा।  वास्तव में अल नीनो प्रभावशाली रहा तो मानसून की बारिश कम होगी। भारत पर इसका अधिक असर अगस्त में देखा जा सकता है। लिहाजा अगस्त में बारिश कम होगी। अगस्त से सूखे की स्थिति लंबे समय तक रहने की संभावना रहेगी। जलवायु परिवर्तन के कारण एक्सट्रीम वेदर ने जन्म लिया है। एक्सट्रीम वेदर का अर्थ लगातार सूखा या फिर लगातार बारिश होना है। इस बार शीतकाल सूखे की चपेट में रहा तो पिछले करीब एक महीने से आए दिन वर्षा हो रही हैं। यह  एक्सट्रीम वेदर का रूप है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।  श्रोत:  IMD , WMD and Dr Narendra Singh  (Aries) फोटो: Nexisnowspace
    3
    अब छः महीने बरसेगा पानी और छः रहेगा सूखा?
आजकल हर मन में यही खयाल है कि जाड़े का पानी क्यों गर्मी में बरस रहा है। इसकी वजह जलवायु का अपना अंदाज है, जो कुदरत ने नहीं, बल्कि हमने उसे दिया है। सभी जानते है कि जलवायु अब बदलने लगी है, जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ ने भी अपनी जगह बदलनी शुरू करदी है। पिछले दो सालों से यह बदलाव आया है और इस बार मार्च के शुरुवाती दिनों ने पारे की चादर ओढ़ ली 
थी और तापमान 40 पार जा पहुंचा  था, बस यहीं से पश्चिमी विक्षोभों ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक आते चले गए और बरसते चले गए और अप्रैल में तो जैसे ठंड लौट आई। बंद बख्शों से गर्म कपड़े बाहर निकल आए। नैनीताल, मसूरी, शिमला और कश्मीर में बर्फ ने बर्फ की सफेद चादर बिछानी शुरू कर दी। बर्फ के लिए तरसते हिमालय की मुराद पूरी हो गई। अब 20 अप्रैल से फिर एक बार शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सिर उठाने जा रहा है।  इसका मतलब गर्म प्रदेशों के लोगों को एसी की जगह पंखे से काम चल जाएगा। यह विक्षोभ तीन दिन सक्रिय रहने जा रहा है। लिहाजा कूलिंग कमसेकम हफ्ते भर बनी रहने वाली है। 
अब मौसम बदलने की थोड़ा गंभीर बात करें तो जलवायु परिवर्तन के कारण पश्चिमी विक्षोभों का समय अब शिफ्ट होने लगा है। अब भविष्य में लगातार बारिश और निरंतर सूखा पड़ने के आसार बने रहेंगे। मौसम का यह बदला स्वरूप एक्सट्रीम वेदर है। जिसकी चपेट में भारत आ चुका है। वर्ष 2025 पूरी तरह इसकी गिरफ्त में रहा था और 2026 के शुरुवात के चार महीने इसके 4गिरफ्त में रहे हैं। 
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायु मंडलीय वैज्ञानिक डा नरेंद्र सिंह के अनुसार मौसम में निरंतर बदलाव जारी रहेंगे। जलवायु परिवर्तन इसका बड़ा प्रभाव है। जिस कारण विंटर में बरसने वाले पश्चिमी विक्षोभ अब गर्मियों में भी बरसने लगे है। सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ बेहद कमजोर रहे और अब जब गर्मी के दिन आए हैं तो प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगे हैं। जिस कारण मार्च में बारिश ख्वाब हुई तो अप्रैल में भी बारिश निरंतर जारी है। आने वाले दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव जारी रहेगा। 
इस बार प्री मानसून में भी पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय रहने की संभावना बनी रहेगी। जिस कारण मानसून से पहले की बारिश जमकर पानी बरसाएंगे। 
इधर ला नीना अब कमजोर पड़ चुका है तो अल नीनो सिर उठाने लगा है। जिसके शक्तिशाली होने के आसार बने हुए है। माना जा रहा है कि इस बार अल नीनो मानसून को प्रभावित करेगा।  वास्तव में अल नीनो प्रभावशाली रहा तो मानसून की बारिश कम होगी। भारत पर इसका अधिक असर अगस्त में देखा जा सकता है। लिहाजा अगस्त में बारिश कम होगी।
अगस्त से सूखे की स्थिति लंबे समय तक रहने की संभावना रहेगी। जलवायु परिवर्तन के कारण एक्सट्रीम वेदर ने जन्म लिया है। एक्सट्रीम वेदर का अर्थ लगातार सूखा या फिर लगातार बारिश होना है। इस बार शीतकाल सूखे की चपेट में रहा तो पिछले करीब एक महीने से आए दिन वर्षा हो रही हैं। यह  एक्सट्रीम वेदर का रूप है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। 
श्रोत:  IMD , WMD and Dr Narendra Singh  (Aries)
फोटो: Nexisnowspace
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    6 hrs ago
  • वायरल वीडियो से यह ज्ञात होता है की जिला प्रशासन का डर ना तो स्कूल प्रशासन को है और ना ही उक्त दुकानदारों को जो कि अपनी मनमानी करने पर अमादा है।
    1
    वायरल वीडियो से यह ज्ञात होता है की जिला प्रशासन का डर ना तो स्कूल प्रशासन को है और ना ही उक्त दुकानदारों को जो कि अपनी मनमानी करने पर अमादा है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Nainital, Uttarakhand•
    16 hrs ago
  • योगी बाबा की बेलगाम हुई पुलिस,युवक के हाथ-पैर तोड़ने के आरोप, मामले की जांच में जुटे अधिकारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर का मामला रूद्रविलास चौकी का मामला #BreakingNews #UttarakhandNews #rudrapur #UPBORDER #UPPolice #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanRights #Justice #ViralNews #IndiaNews #LawAndOrder #Shocking #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ViralNews
    1
    योगी बाबा की बेलगाम हुई पुलिस,युवक के हाथ-पैर तोड़ने के आरोप, मामले की जांच में जुटे अधिकारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर का मामला रूद्रविलास चौकी का मामला 
#BreakingNews  #UttarakhandNews #rudrapur #UPBORDER #UPPolice #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanRights #Justice #ViralNews #IndiaNews #LawAndOrder #Shocking  #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ViralNews
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Suraj Chauhan
    1
    Post by Suraj Chauhan
    user_Suraj Chauhan
    Suraj Chauhan
    अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.