सेठवाना स्कूल में विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेठवाना में भामाशाह एवं समाजसेवी मोहन दास वैष्णव की ओर से छात्रहित में स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मोहन दास वैष्णव ने विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। विद्यालय परिवार की ओर से सहयोग के लिए मोहन दास वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्टेशनरी सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
सेठवाना स्कूल में विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेठवाना में भामाशाह एवं समाजसेवी मोहन दास वैष्णव की ओर से छात्रहित में स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मोहन दास वैष्णव ने विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि
शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। विद्यालय परिवार की ओर से सहयोग के लिए मोहन दास वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्टेशनरी सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- "मोहन कहना मान लें बोरी बिस्तर बांध ले" बढ़ती महंगाई पर ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम का अनोखा प्रदर्शन, चाय का ठेला रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन.., बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर चाय का ठेला रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस का आरोप है कि, मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को महंगाई की सौगात दी है। रोजमर्रा की चीजें, शक्कर गैस, तेल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी की कमर टूट रही है। कांग्रेसियों ने तंज कसते हुए कहा - "पहले चाय बेचकर सत्ता में आए थे, अब गरीब की पहुंच से चाय भी दूर कर दी है।" उक्त अनोखे विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मंडलम अध्यक्ष सुनील गौड़, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल, संदीप सोनी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी, नवदीप ओझा, महेन्द्र उपाध्याय, सूरज करण, बहादुर दायमा, विनय चौधरी, जीवन दायमा, सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महंगाई को तुरंत कम करने की मांग की।1
- नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा निवासी हरीश नायक ने जनसुनवाई में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की है। आवेदक का आरोप है कि लक्ष्मण नायक द्वारा मेन रोड से लगी सरकारी जमीन पर आरसीसी का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण रुकवाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर काम शुरू कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने निर्माण रोकने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। हरीश नायक ने प्रशासन से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और संबंधित व्यक्ति पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।1
- आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश। ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी। महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश। आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।1
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।1
- रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया उत्तर प्रदेश की 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब ऐसी महिलाओं को रोडवेज की बस में सफर करने के लिए किराया नहीं देना होगा.रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग सौगातों का एलान किया है। कहीं बहनों को भाई के पास जाने के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, तो कहीं महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की किस्त पहले ही पहुंचा दी गई है। कुछ राज्यों में महिला कर्मचारियों के लिए अलग से राशि जारी की गई है। आइए जानते हैं, रक्षाबंधन पर किस राज्य में महिलाओं को क्या मिला है।दिल्ली में रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ देना शुरू किया गया है। तालकटोरा स्टेडियम में करीब पांच हजार पात्र महिलाओं को योजना की पहली किस्त के फाइनल वेरिफिकेशन और स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें 2500 महिलाएं स्टेडियम पहुंचीं। सरकार के मुताबिक पहली किस्त के 2500 रुपये एक सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए पहुंचने शुरू होंगे। दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें पहले चरण में करीब पांच हजार महिलाओं की जांच और जरूरी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्र पाया गया है। सरकार के मुताबिक योजना का लाभ 17 लाख महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराने वाली विद्या वाहिनी योजना, महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी ऋण और बेटियों के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने के लिए लखपति बिटिया योजना शामिल हैं।1
- जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू और इमरजेंसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीईओ ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिले और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, वार्डों व आईसीयू में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दवाइयां, जांच और उपचार समय पर उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।1
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा1