Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी पर राममय हुआ मंडला, रैली और शोभायात्रा से गूंजा शहर मंडला। रामनवमी पर मंडला शहर भक्ति में डूबा नजर आया। कटरा स्थित बड़ी खैरमाई मंदिर से सुबह 11 बजे भव्य वाहन रैली निकाली गई, जबकि शाम 6 बजे बड़ चौराहा स्थित हरदौल लाला मंदिर से शोभायात्रा निकली। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान पूरा मंडला भगवा रंग में रंगा नजर आया।
प्रशांत पटैल
रामनवमी पर राममय हुआ मंडला, रैली और शोभायात्रा से गूंजा शहर मंडला। रामनवमी पर मंडला शहर भक्ति में डूबा नजर आया। कटरा स्थित बड़ी खैरमाई मंदिर से सुबह 11 बजे भव्य वाहन रैली निकाली गई, जबकि शाम 6 बजे बड़ चौराहा स्थित हरदौल लाला मंदिर से शोभायात्रा निकली। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान पूरा मंडला भगवा रंग में रंगा नजर आया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा के द्वारा लगातार 5 वर्षों से मंडला में दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में इस वर्ष भी दो दिवसीय मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन किया गया परिक्रमा का शुभारंभ मंडल में किला वार्ड में स्थित व्यास नारायण मंदिर से नर्मदा भक्तों ने पूजन अर्चन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की इस यात्रा में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त शामिल हुए हैं शनिवार को प्रथम दिवस की परिक्रमा का रात्रि विश्राम घाघा घाघी में होगा। शनिवार को शाम 4:00 बजे समिति के संचालक सुधीर कांसकार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी1
- चौगान की मढ़िया में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र धारण कर आस्था के साथ भाग लिया। शनिवार सुबह श्रद्धालु जवारे को सिर पर रखकर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर रामनगर स्थित नर्मदा तट पहुंचे। यहां पारंपरिक विधि-विधान से जवारे विसर्जन किया गया। यह स्थल जनजातीय समाज के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां नवरात्रि में केवल सफेद वस्त्र पहनकर ही पूजा की जाती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही और माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- Post by प्रशांत पटैल1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- अपने ही बयानों से फस गए मोदी वीडियो वायरल हो रहा है ट्रॉल1
- घंसौर तहसील के कहानी वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास खेत में एक तेंदुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ खेतों से होते हुए गांव की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार, 28 मार्च 2026 ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तेंदुए की आहट से लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है1
- आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का संगम चौगान मढ़िया से निकली भव्य यात्रा ज्वारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब जय माता दी के जयकारों से गूंजा माहौल1
- मंडला जिले के चौगान मढ़िया से एक भक्ति और आस्था से सराबोर अद्भुत दृश्य सामने आया, जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। चौगान मढ़िया से प्रारंभ हुई इस भव्य ज्वारे विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 2:00 मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके भी यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने माँ ज्वारे के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री संपतिया उइके ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। जन-जन की आस्था और विश्वास ने इस आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, तो वहीं युवा और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। विसर्जन यात्रा के पश्चात चौगान मढ़िया में भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ मंत्री संपतिया उइके ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और सेवा भाव का परिचय दिया।1
- दो दिवसीय उत्तरवाहिनी मां नर्मदा परिक्रमा का भव्य आगाज...आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हजारों से श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा में हुए शामिल1