कौशाम्बी में लूट के इरादे से वृद्धा की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में लूट के इरादे से एक 70 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को काजीपुर निवासी रामशरण ने थाना संदीपनघाट में सूचना दी कि उनकी मां श्रीमती लखपतिया (70) घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जगाने पर देखा गया कि अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू निवासी काजीपुर को मुखबिर की सूचना पर सैय्यद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 फरवरी की शाम उसने वृद्धा के पास पैसे देखे थे। लालच में आकर रात में चोरी के इरादे से वह उनके घर पहुंचा। जेब से पैसे निकालते समय वृद्धा के जाग जाने और पहचान लेने पर पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी और 300 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। #कौशाम्बी #संदीपनघाट #हत्या #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज
कौशाम्बी में लूट के इरादे से वृद्धा की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में लूट के इरादे से एक 70 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को काजीपुर निवासी रामशरण ने थाना संदीपनघाट में सूचना दी कि उनकी मां श्रीमती लखपतिया (70) घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जगाने
पर देखा गया कि अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू निवासी काजीपुर को मुखबिर की सूचना
पर सैय्यद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 फरवरी की शाम उसने वृद्धा के पास पैसे देखे थे। लालच में आकर रात में चोरी के इरादे से वह उनके घर पहुंचा। जेब से पैसे निकालते समय वृद्धा के जाग जाने और पहचान लेने पर पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी और 300 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। #कौशाम्बी #संदीपनघाट #हत्या #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज
- कौशांबी: पत्रकार इश्तेयाक अहमद के समर्थन में प्रेस क्लब का दूसरे दिन प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS *कौशांबी* कौशांबी। जनपद में पत्रकार इश्तेयाक अहमद के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में दूसरे दिन भी प्रेस क्लब कौशांबी के पदाधिकारी और सदस्य सड़कों पर उतर आए। पत्रकारों ने जिला पंचायत कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए डायट मैदान पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इश्तेयाक अहमद को साजिशन मुकदमे में नामजद कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।धरने के दौरान वक्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पत्रकारों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर जिलेभर के मीडिया कर्मी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- कौशाम्बी न्यूज1
- *पत्रकार इश्तेयाक अहमद पर दर्ज मुकदमे के विरोध में उबाल, न्याय की मांग तेज* *कौशाम्बी संदेश* कौशाम्बी। जनपद में पत्रकार इश्तेयाक अहमद पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे को लेकर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की है।पत्रकारों का कहना है कि सच लिखने की वजह से इश्तेयाक अहमद को निशाना बनाया गया है। उनका आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के कार्रवाई कर दी गई, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए फर्जी मुकदमा वापस लेने और पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की।इस दौरान “इश्तेयाक अहमद को न्याय दो, फर्जी मुकदमा वापस लो”, “कलम की आवाज़ दबेगी नहीं” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है और यदि पत्रकारों को ही प्रताड़ित किया जाएगा तो जनहित के मुद्दे सामने नहीं आ पाएंगे।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है। प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है।4
- मौसम हुआ बे हाल1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- prayagraj mein four wheeler ne bike Wale Ko Takkar Mari1
- कौशांबी। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कौशांबी में इंटरनेशनल वूमेन्स एंड गर्ल्स इन साइंस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।1
- #कौशाम्बी न्यूज1
- दामाद संग भागी सास अब जीजा संग फरार#up#news#alighar#questionsnews#sasbahu#pkcrimestory#hindinews#bjp#up#news#questionsnews#bagladesh#hindinews#elaction2026#pkcrimestory#shivpalyadav#akhileshyadav#prayagraj#highcourt#advocate#jobs1