सारस चौराहे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रायबरेली। अमेठी जाते समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को रायबरेली पहुंचे। सारस चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया। सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री अमेठी के लिए रवाना हो गए।
सारस चौराहे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रायबरेली। अमेठी जाते समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को रायबरेली पहुंचे। सारस चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया। सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री अमेठी के लिए रवाना हो गए।
- पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा लाभ, आवेदन एवं सत्यापन की समय-सीमा निर्धारित रायबरेली : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रायबरेली पीयूष चन्द्र राय ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत समस्त वर्गों के वंचित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किए जाने हेतु समय सारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस में शिक्षण संस्थाओं के सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 07 सितम्बर 2026, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा शिक्षण संस्थानों की फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करने की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2026 तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करने की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2026 निर्धारित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिक्षण संस्थान का मास्टर डाटा सभी स्तरों से सत्यापित एवं डिजिटल लॉक होने के उपरांत ही संबंधित शिक्षण संस्थान अपने यहां अध्ययनरत एवं आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा निर्धारित अवधि में सभी आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण कराने की अपील की, ताकि जनपद का कोई भी पात्र अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित न रह जाए।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- दिल्ली के सत्य निकेतन के पास भरभराकर गिरी इमारत, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, मलबे मे दबने की आसंका,,, दिल्ली के सत्य निकेतन के पास भरभराकर गिरी इमारत, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल चल रहा था, राहत बचाव कार्य जारी, मौके पर टीम मौजूद, मलबा हटाकर लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दिल्ली के मोतीबाग इलाके में बड़ा हादसा।*1
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद निकला प्राचीन कुआं, लोगों की भीड़ जुटी सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद निकला प्राचीन कुआं, लोगों की भीड़ जुटी सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक मस्जिद को हटाए जाने के बाद अब वहां एक प्राचीन कुआं सामने आया है, जो इस समय पूरे जिले में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। एक दिन पहले ही प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के तहत इस मस्जिद को ढहाया था। ध्वस्तीकरण के बाद जब मलबा हटाया गया, तो जमीन के अंदर से एक पुराना कुआं प्रकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कुआं लगभग 10 से 15 फीट गहरा है और इसकी गोलाई करीब 4 से 5 फीट है। अचानक इतनी पुरानी संरचना के सामने आने की खबर पूरे शहर में तेजी से फैल गई, जिसे देखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी। अचानक कुआं मिलने से स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक और चौंकाने वाली घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस कुएं की वास्तविक स्थिति, उसके इतिहास और निर्माण काल की पूरी प्रामाणिकता की जांच कराई जाएगी। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि यह कुआं कितना प्राचीन है और क्या यह किसी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा है। कुएं के मिलने से यह इलाका एक बार फिर से प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है।1
- सारस चौराहे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रायबरेली। अमेठी जाते समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को रायबरेली पहुंचे। सारस चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया। सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री अमेठी के लिए रवाना हो गए।1
- छिवलहा बाजार में बर्तन की दुकान में घुसे लड़ते दो सांड, दुकानदार को हजारों का नुकसान फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में रविवार शाम करीब 7:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपस में लड़ते हुए दो सांड सब्जी मंडी के सामने स्थित छेदीलाल कौशल की बर्तन की दुकान में घुस गए। दुकान में बैठे बुजुर्ग छेदीलाल और उनके नाती शिवम ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि दोनों सांड काफी देर से बाजार में आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान लड़ते-लड़ते दोनों अचानक दुकान के अंदर घुस गए। सांडों को दुकान में घुसता देख आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। सांडों के दुकान के अंदर घुसने और उत्पात मचाने से दुकान में रखे बर्तन इधर-उधर गिर गए और काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार छेदीलाल के अनुसार, घटना में हजारों रुपये कीमत के बर्तनों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सांडों के दुकान में घुसने के समय दुकानदार और उनका नाती समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दोनों सांड आपस में लड़ते-लड़ते स्वयं दुकान से बाहर निकल आए और बाजार की ओर भाग गए। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन सांडों के आपस में लड़ने से राहगीरों और दुकानदारों की जान को खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से आवारा सांडों को पकड़वाने की मांग की है।1
- काष्ठकला ट्रेड में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत जनपद में वुडवर्क (काष्ठकला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका वुडवर्क/काष्ठकला के क्षेत्र में कार्यरत होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के उपरांत पात्र लाभार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ संबंधित ट्रेड की टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके लिए किसी शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। आवेदक द्वारा भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत संबंधित उत्पाद ट्रेड से जुड़ी टूलकिट का लाभ विगत दो वर्षों में प्राप्त नहीं किया गया होना चाहिए। साथ ही आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को इस योजना के अंतर्गत केवल एक बार लाभान्वित किया जाएगा। इस प्रयोजन हेतु परिवार से आशय पति एवं पत्नी से है। योजना से संबंधित पात्रता, शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।1
- 🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई! कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? रिपोर्ट — सत्यम कुमार #कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews 🔴 चरवा में दबंगों की दबंगई! कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत चरवा में जमीन पर बालू रखने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अपने कुनबे के साथ एक परिवार के घर पर धावा बोलकर महिलाओं और पुरुषों से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ❓ सवाल यह है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? रिपोर्ट — सत्यम कुमार #कौशांबी #चरवा #चरवा_थाना #दबंगई #मारपीट #कानून_व्यवस्था #पुलिस #KaushambiNews #CrimeNews #DailyDainikNews1