Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनगरी अयोध्या में भारत के राष्ट्रपति दौपदी मुमु जी के आगमन पर रंगारंग कार्यक्रम किया गया
A news 88
रामनगरी अयोध्या में भारत के राष्ट्रपति दौपदी मुमु जी के आगमन पर रंगारंग कार्यक्रम किया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by A news 881
- नवाबगंज में फूटेगा आस्था का ज्वार लाखों श्रद्धालु कलश यात्रा में उमड़ेगे पटपड़गंज सरयू घाट तक बदलाव1
- नवाबगंज में फूटेगा आस्था का ज्वार लाखों श्रद्धालु कलश यात्रा में उमड़ेगे पटपड़गंज सरयू घाट तक बदलाव1
- अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर अंतर्गत बूथ नंबर 05 पर स्थित राजू किराना स्टोर की दुकान से दाल की एक बोरी चुराकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने ले जाता दिखा चोर।किराना स्टोर की मालिक की आरोप शिकायत व साक्ष्य के बाद भी पुलिस नहीं दर्ज कर रही मामला, पुलिस को दी गई नामजद तहरीर में पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि इससे पहले भी वर्ष 2017 में दुकान में हो चुकी है लाखों की चोरी थानाध्यक्ष बोले तहरीर प्राप्त हुई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- श्रीराम मन्दिर में वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम की रूपरेखा: महासचिव श्री चम्पतराय जी अयोध्या धाम वर्ष प्रतिपदा पर कल श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में कार्यक्रम से पूर्व आमंत्रित अतिथियों के आवास के आसपास नववर्ष के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। संघ की शाखा लगेगी तथा ध्वज प्रणाम के साथ ही आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक के सम्मान और स्मृति में यह प्रणाम किया जाता है। आमंत्रित प्रतिष्ठितजनों के लिए आठ स्थानों पर भोजनालय की व्यवस्था की गई है। प्रवेश के लिए मुख्यतः दो द्वारों बिड़ला धर्मशाला के सामने और रंग महल बैरियर निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी आज कारसेवक पुरम की भरतकुटी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने कुछ पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर के रूप में दी। उन्होंने आवासीय प्रबंध के सम्बन्ध में भी विस्तार से बताया। मन्दिर से पूर्व दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विशिष्ट अभ्यागतजन रुकेंगे तथा मन्दिर के आसपास रामघाट,दोराही कुंआ आदि क्षेत्र में उत्तराखंड, मेरठ व ब्रज प्रांत के आमंत्रितजनों की आवासीय व्यवस्था की गई है। बाहर से बसों से आने वाले निर्माण सहयोगियों के ठहरने का प्रबंध चूड़ामणि चौराहे के आस पास तथा तीर्थ क्षेत्र पुरम में किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ पधार चुकी हैं। मन्दिर आंदोलन और निधि संकलन में दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बुलाए गए हैं। स्थानाभाव के कारण अनेक कार्यकर्ताओं को नहीं आमंत्रित किया जा सका है। महासचिव ने यह भी बताया कि अधिकतम दस बजे तक प्रवेश मिलेगा तथा पौने दो बजे तक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आमन्त्रितजनों को दर्शन कराया जाएगा। इस दिन के लिए विशेष दर्शन पास नहीं बनेगा लेकिन सामान्य दर्शन चलता रहेगा। नवरात्रि से ही दर्शन की समयावधि भी बढ़ायी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आमंत्रितजन प्रवेश से पूर्व जलपान/भोजन आवासीय स्थान से कर के आएंगे और वापस जाने पर भी कर सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भी अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। व्रत रखने वालों का विशेष ध्यान रखा गया है। महासचिव ने यह भी कहा कि जो चाहें उसी दिन अन्यथा ठहरकर अगले दिन जा सकते हैं।1
- सोहावल। श्री भरत जी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड के वार्षिक पिशाची मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं अयोध्या राज घराने की कुलदेवी मंदिर,भरत हनुमान मिलन मंदिर, प्राचीन भरत मिलाप मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सरोवर में स्नान करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई थी वहीं भारी मात्रा में मेले में सर्कस, झूले पर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। वहीं बेरोकटोक आधा दर्जन से अधिक जुआरियों के अड्डों पर सैकड़ो लोग अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। वहीं जुआरियों के चक्कर में फंसकर सैकड़ों लोग हजारों गवांकर खिसियाते देखे गए।पिशाची मेले में बुधवार दिन भर बेखौफ चला जुआरियों का यह काला खेल देर रात तक बेरोकटोक जारी रहा। जिसमें जुआ खेलने वाले ग्रामीण कई हजार रुपए गंवा दिए और जुआ खिलाड़ी मालामाल होते रहे। भरत कुंड दर्शन नगर अयोध्या मार्ग से मेला प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाए गए थे। दो पहिया वाहनों के जाने पर रोक थी। जगह-जगह पीएसी के जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। मामले में प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर मनोज कुमार शर्मा का कहना था कि जगह-जगह पुलिस के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।पिशाची मेला शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेलार्थियों को कहीं भी किसी तरह की दिक्कत देखने को नहीं मिली।3
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by A news 881