Shuru
Apke Nagar Ki App…
उनियारा वार्ड 14 निवासी प्रदीप जादौन का हुआ आरएएस में चयन उनियारा, शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी प्रदीप जादौन पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र जादौन का आर ए एस की 2024 परीक्षा में 618 रैंक हासिल कर चयन हुआ है। प्रदीप के चयन होने से उनियारा क्षेत्र में खुशी की लहर है उनियारा नगर पालिका क्षेत्र में काफी वर्षों बाद किसी छात्र का चयन हुआ है। प्रदीप ने जयपुर रहकर पढ़ाई की। इस बीच उन्होंने कई कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ाया, लेकिन अपने लक्ष्य पर अडिग रहे। निरंतर पढ़ाई और लक्ष्य की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ते रहे इसी का नतीजा रहा कि उनका आरए एस में चयन हुआ उनियारा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे होनहार छात्र की भूरी भूरी प्रशंसा की। संदीप गुप्ता उनियारा
Sandeep Gupta
उनियारा वार्ड 14 निवासी प्रदीप जादौन का हुआ आरएएस में चयन उनियारा, शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी प्रदीप जादौन पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र जादौन का आर ए एस की 2024 परीक्षा में 618 रैंक हासिल कर चयन हुआ है। प्रदीप के चयन होने से उनियारा क्षेत्र में खुशी की लहर है उनियारा नगर पालिका क्षेत्र में काफी वर्षों बाद किसी छात्र का चयन हुआ है। प्रदीप ने जयपुर रहकर पढ़ाई की। इस बीच उन्होंने कई कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ाया, लेकिन अपने लक्ष्य पर अडिग रहे। निरंतर पढ़ाई और लक्ष्य की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ते रहे इसी का नतीजा रहा कि उनका आरए एस में चयन हुआ उनियारा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे होनहार छात्र की भूरी भूरी प्रशंसा की। संदीप गुप्ता उनियारा
More news from राजस्थान and nearby areas
- सोनकच्छ में तीन जजों को भावुक विदाई समारोह आयोजित,#madhyapradesh #sonkatchnews #latestupdates1
- आज टोंक में गजब नजारा देखने को मिला जहां सवाई माधोपुर चौराहे पर एक शराबी ने आने जाने वाले गाड़ियों को रोक-रोकर डंडे की नोक पर किया परेशान ,लेकिन पुलिस ने दिखाया अपना काम और शराबी को किया दर बदर देखें पूरा वीडियो।1
- *सवाई माधोपुर जिले के 579 गांव एवं 4 शहरों में दीर्घकालिक पेयजल समाधान हेतु कार्यों में गुणवत्ता व समयसीमा पर सख्ती* *सवाई माधोपुर, 19 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने रविवार को चंबल–नादौती–सवाई माधोपुर वृहद पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता चम्बल परियोजना के एम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने मण्डरायल स्थित चंबल सीडब्ल्यूआर सेंटर, फिल्टर प्लांट एवं राजघाट पर बने इनटेक वेल का भी अवलोकन कर जल उपलब्धता एवं क्षमता का आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं सतत पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। जिला कलक्टर काना राम ने मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल का निरीक्षण कर परियोजना की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल से जल को पम्प कर रॉ-वॉटर जलाशय में संग्रहित किया जाएगा, तत्पश्चात जल शोधन संयंत्र के माध्यम से शुद्ध कर पाइपलाइन द्वारा उच्च जलाशयों में पहुंचाकर गांवों एवं शहरों में वितरित किया जाएगा। साथ ही 3 माह की अतिरिक्त जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता के जलाशय भी निर्मित किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता जी.एस. शर्मा ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लगभग 4060 करोड़ रुपये की लागत से चंबल आधारित इस वृहद पेयजल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में एस.एल.एस.एस.सी. की स्वीकृति अनुसार सवाईमाधोपुर और करौली जिले के कुल 1426 गांव एवं 8 शहरों को कवर किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले के 579 गांव एवं 4 शहर (सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं महूकलां) शामिल हैं। परियोजना के तहत सवाई माधोपुर जिले की विभिन्न तहसीलों में वजीरपुर के 40 गांव, गंगापुर सिटी के 78, बामनवास के 139, खण्डार के 126, सवाई माधोपुर के 147 एवं चौथ का बरवाड़ा के 49 गांवों को लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2054 तक की पेयजल मांग को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले की 2054 में अनुमानित जनसंख्या लगभग 19.5 लाख तक को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। परियोजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सवाई माधोपुर जिले के 126 गांवों में लगभग 22,098 घरेलू जल कनेक्शन प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि परियोजना को तीन पैकेजों में विभाजित कर कार्य किया जा रहा है— प्रथम (इनटेक वेल एवं रॉ-वॉटर संरचना), द्वितीय (क्लस्टर पम्प हाउस एवं मुख्य पाइपलाइन) एवं तृतीय (गांवों में वितरण प्रणाली)। जिला कलक्टर ने भूमि आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में अधिकांश स्थलों पर भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाई जाए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। *गंगापुर सिटी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश* निरीक्षण उपरांत जिला कलक्टर काना राम ने अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह के साथ गंगापुर सिटी स्थित चम्बल पम्प हाउस (हिंगोटिया) का निरीक्षण कर जलदाय विभाग कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ट्यूबवेल संचालन हेतु विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए विद्युत विभाग को 7 दिवस की समयसीमा निर्धारित की तथा 15 नए ट्यूबवेल प्रारंभ करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता गंगापुर सिटी रामकेश मीणा को दिए। साथ ही परियोजना से अतिरिक्त 2 एमएलडी जल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए बताया कि वर्तमान में 4 एमएलडी जल प्राप्त हो रहा है, जिसे बढ़ाकर लगभग 6 एमएलडी किए जाने से गंगापुर सिटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी तथा इसके पूर्ण होने पर हजारों परिवारों को दीर्घकालिक राहत प्राप्त होगी। —000—1
- कड़ी धूप और तेज गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षी भी प्यास से बेहाल हैं, वहीं एक छोटी सी बच्ची ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। बच्ची ने अपने घर के बाहर परींडा (छीका) लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को एक बड़ा संदेश मिला — दया और सेवा के लिए उम्र नहीं, सोच मायने रखती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जीवनदायी साबित हो सकते हैं। हर व्यक्ति अपने घर, छत, आंगन या पेड़ों पर पानी के बर्तन रखकर पक्षियों की प्यास बुझाने में योगदान1
- *“लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर स्वच्छता राइड के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान आयोजित”* *स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जन-जागरूकता का संदेश, साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *सवाई माधोपुर, 19 अप्रैल।* निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायती राज विभाग की निदेशक कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के निर्देशन में रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता राइड” थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, दशहरा मैदान स्टेडियम से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस तक आयोजित की गई। साइकिल रैली को पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के समापन अवसर पर खेल विभाग के कोच रईस खान ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए नियमित साइकिल चलाने के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खेल विभाग, जिला परिषद एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। समापन पर प्रभारी खेल अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। —000—4
- देईखेड़ा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल,प्राथमिक उपचार के बाद कोटा किया रेफर।1
- उनियारा क्षेत्र ककोड़ पंचायत में सीतारामपुरा गांव की बेटी मनीषा सैनी पुत्री कैलाश चंद सैनी जो कि अध्यापक हैं, ने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। मनीषा सैनी वर्तमान में मानपुरा मां चेडी आमेर जिला जयपुर में बायोलॉजी की लेक्चरर है। उन्होंने थर्ड अटेम्प्ट में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।वह सभी नवयुवकों एवं नौजवानों को यह संदेश देना चाहती है कि जो भी सपने सोचे उसे कठिन परिश्रम में भी पूरा करने की कोशिश करें ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें। पढ़ाई लगन से करें और नियमित करें। मनीषा के आरए एस में उत्तीर्ण होने पर गांव में खुशी की लहर है।लोगों ने मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया और गांव वासी मनीषा के आने का इंतजार कर रहे हैं। Sandeep Gupta uniyara1
- सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रैपीडो कैब चालकों ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया है। कैब चालकों ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी मिले तो कैब चालक ड्राइव करे। साथ ही रैपीडो कैब चालकों ने बताया कि राइड एरिया भी बढ़ाया जाए । जिससे राइडरों को आमदनी और पेट्रोल का खर्चा निकल सके। इस दौरान मौके पर रैपिडो कैप्टन शिवम, प्रकाश, सुधीर सिंह, मनोज,राजेश ,अंकेश ,महेश, गणेश आदि मौजूद रहे।1
- इंद्रगढ़ में दूसरे दिन भी पैंथर की दस्तक, टोल प्लाजा के पास पैंथर दिखने से भय का माहौल, जंगल में पानी की व्यवस्था की मांग1