मनगवां नगर परिषद में अव्यवस्था चरम सीमा पर! भाजपा शासन में पार्षदों की अनदेखी, वार्डों में गंदगी का अंबार — बीमारी फैलने का खतरा 📍 रीवा। मनगवां नगर परिषद इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोपों से घिरी हुई है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाफिज मोहम्मद अली ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाते हुए इसे “कटु सत्य” बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में वार्ड पार्षदों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही, जिससे जमीनी स्तर पर विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। गंदगी से बदतर हालात, बीमारी का बढ़ता खतरा नगर परिषद के अधिकांश वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, नालियां जाम पड़ी हैं और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पार्षद बेबस, अधिकारी कर रहे अनदेखी हाफिज मोहम्मद अली ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बार-बार उठा रहे हैं, लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जब जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की ही अनदेखी की जाएगी, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। वर्चस्व की लड़ाई में पिस रही आम जनता सूत्रों के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस आपसी खींचतान के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं। कमीशनखोरी के आरोप, विकास कार्यों पर सवाल हाफिज मोहम्मद अली ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद में कमीशनखोरी और दलाली का खेल जोरों पर है। विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जनता में भारी आक्रोश, जांच की मांग तेज नगर की जनता अब इस अव्यवस्था से बेहद परेशान है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- रीवा से रायपुर गई फ्लाइट का शानदार वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखे1
- *राजापुर में बाबा साहब की प्रतिमा विवाद पर बहुजन समाज का अनशन जारी* *चित्रकूट।* राजापुर के *अंबेडकर पार्क* में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की असली प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर बहुजन समाज के लोग *18 मार्च 2026* से लगातार *अनशन* पर बैठे हुए हैं। नगर पंचायत द्वारा बाबा साहब की जगह दूसरी प्रतिमा लगाने के प्रयास ने समाज के लोगों में *भारी आक्रोश* पैदा कर दिया है। *क्या है मामला?* प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंबेडकर पार्क में सिर्फ और सिर्फ बाबा साहब की *वास्तविक और सही प्रतिमा* ही स्थापित की जानी चाहिए। लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों ने बाबा साहब की जगह दूसरी प्रतिमा लाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। *प्रशासन का रवैया:* प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे *उप जिलाधिकारी राजापुर* ने कहा, _"कितना भी अनशन कर लो, प्रतिमा हम वही लगाएंगे।"_ इस बयान ने प्रदर्शनकारियों में और गुस्सा भर दिया है। बहुजन समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहा है। *प्रदर्शन का नेतृत्व:* इस आंदोलन में *भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजय गौतम*, *जिला महासचिव एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति*, *जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती*, *धर्मेंद्र भास्कर*, *भाग्यचंद्र सोनकर*, *रघुराज सोनकर*, *विजय सोनकर*, *मोहित पटेल*, *संजय पटेल*, *विनोद वर्मा*, और *सर्वेश गौतम* जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। इनके साथ *सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी* और स्थानीय लोग अनशन में भाग ले रहे हैं। *स्थिति गंभीर:* प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और प्रशासन की चुप्पी के कारण स्थिति *तनावपूर्ण* बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन *राज्यव्यापी* रूप ले सकता है। *जनता की अपील:* प्रदर्शनकारियों ने बहुजन समाज और संविधान प्रेमियों से अपील की है कि वे इस संघर्ष में शामिल होकर *बाबा साहब के सम्मान* की रक्षा करें। *"यह लड़ाई केवल मूर्ति की नहीं, बल्कि बहुजन समाज की अस्मिता और आत्मसम्मान की है।"*1
- 💥 बड़ी खबर💥 रिश्वतखोर बाबू के आंसू! CMO आफिस के बाबू जीतेश सोनी परिवार कल्याण के प्रोजेक्ट मैनेजर है। पहले ट्रांसफर कराने के लिए मुंह फाड़कर 2 लाख की रिश्वत मांगी। फिर एक होटल में रिश्वत लेते पकड़े गये। अब मुंह फाड़कर रो रहे है।1
- सतना। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात कोलगवां थाना अंतर्गत बदखर गहरवार पेट्रोल पंप के पास गिट्टी से लदे हाइवा में लगी आग। धू धूकर जला। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग। आज अल सुबह 3 बजे की घटना, सुबह 6 बजे तक 2 दमकल ने बुझाई आग, कांग्रेस से भाजपा में आए नेता जी का है हाइवा। पूरी गाड़ी जली। नेता जी स्वयं फायर स्टेशन गाड़ी लेने गए।1
- Post by Abhay TV News1
- कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी का कांग्रेस पार्टी के लोगो ने सिंहपुर चौराहा में क़िया स्वागत। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी चैत्र नवरात्रि के असर पर सतना व मैंहर जिले के प्रवास पर है।इस दौरान जैसे ही वह नागौद शहर के सिंहपुर चौराहा पहुचे उनका कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के लोगो ने किया स्वागत। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गूजर डिंकल,कांग्रेस नेता नागेश मिश्रा,महामंत्री व वरिस्ट नेता एडवोकेट मुख्तयार अहमद सिद्दकी,युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष अक्षत सिंह परिहार,कांग्रेस के वरिस्ट नेता व पार्षद बाबू लाल चुहटेल,वरिस्ट नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष शिवबालक सिंह लोधी,प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा नया गाव, पार्षद राहुल सोनी,कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष आशीष कपाडिया,युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमन त्रिपाठी के साथ काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।1
- चैत नवरात्रि के दूसरे दिवस प्रातः काल श्रंगार एवीएन दिव्य भारती दर्शन पहाड़ वाली माता शारदा के भरी मात्रा में श्रद्धालूओं की भीड़ जमा हुई और भक्तों का टाटा लगा रहा!1
- या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। 20-03-2026 चैत्र नवरात्री के द्वितीय दिवस पर मैहर त्रिकुट पर्वत पर विराजमान विद्या बुद्धि की देवी जगतजननी माँ शारदे के प्रथम दिव्य दर्शन1
- *सतना और मैहर की अदालतों को उड़ाने की मिली धमकी* सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।1