Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभय टी0 वी0 में 20 मार्च की प्रमुख खबरें नहर में मिले 50 वर्षीय व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त फिर वाल्मीकि आश्रम के महंत का बरपा कहर, असावर माता मंदिर आई महिलाओं के साथ की गाली-गलौज चित्रकूट में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत
Abhay TV News
अभय टी0 वी0 में 20 मार्च की प्रमुख खबरें नहर में मिले 50 वर्षीय व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त फिर वाल्मीकि आश्रम के महंत का बरपा कहर, असावर माता मंदिर आई महिलाओं के साथ की गाली-गलौज चित्रकूट में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत
More news from Chitrakoot and nearby areas
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट सरधुवा के भदेदू नहर के पास मिले बाइक सवार व्यक्ति के शव की घूरपुर जिला प्रयागराज के रूप में हुई पहचान पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के सरधुवा थाना अंतर्गत शंभू बाबा मोड़ में नहर के पास का आज शुक्रवार की सुबह 6 बजे का है जहां एक अज्ञात व्यक्ति शव नहर में पड़ा मिला है और वहीं पर मृतक की बाइक भी पड़ी हुई थी वहीं सोशल मीडिया के जरिए परिजनों ने मृतक की पहचान 50 वर्षीय रमेशचंद्र पुत्र नचकऊ निवासी पवांड़ी गौहनिया थाना घूरपुर जिला प्रयागराज के रूप में की है और आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला मोर्चरी पहुंचकर मिडिया से जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सरधुवा के अमवा गांव में करंट लगने साले सुनील की मौत होने पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के बाद बीते गुरुवार की शाम लगभग 7:15 बजे अमवा से प्रयागराज बाइक से जा रहे थे तभी नहर के पास से गुजरते समय उनकी बाइक में DCM मैजिक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकले DCM की टक्कर से रमेशचंद्र बाइक लेकर नहर में गिर और रात भर नहर में ही पड़े रहे जिससे उनकी मौत हो गई वहीं आज सुबह लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस द्वारा उन्हें जानकारी मिली है वहीं परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है1
- Post by JSB NEWS UP1
- चंदाई High स्कूल का हॉल कुछ ऐसा है कि बाउंड्री में पेंट है अंदर मवेशियों की पूरी अवर्गी गोबर और गन्दगी का आतंक पेंट में हजारों खर्चा किया पर गेट नहीं बाउंड्री है पर गेट लगा चोरी हो गया और पेंट बाउंड्री है नाम मात्र की जिसमें आवारा पशु कही से भी आ सकता है1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- अखंड हिन्द फौज के प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन हुआ परेड निरीक्षण न्यायिक उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने परेड का किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...कड़ा के आरपी गार्डेन में चल रहे अखंड हिन्द फौज के 7 दिवसीय प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित न्यायिक उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि को कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराकर सलामी दी गई और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर छठवें दिवस के शिविर का शुभारम्भ किया गया। विदित हो कि इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदो से 180 से अधिक युवा कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा और माचिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अखंड हिंद फौज के जोन कमांडर धीरज पटेल द्वारा अतिथियो का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओ में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते है तथा उन्हे देश सेवा के प्रति प्रेरित करते है। इस अवसर पर दिलीप कुमार अग्रहरि, रिचा पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, दीपक कुमार, छोटू, रौनक, अनूप कुमार, ईशा, दिव्यांशी, शिया, कुमकुम, नंदिनी, आंशी आदि लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Abhay TV News1
- बबेरू कस्बे के कमासिन स्थिति प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर मे आज शुक्रवार को सुबह से नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तो की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग मां मढ़ीदाई मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। भक्तों ने बताया कि बहुत ही प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई का मंदिर है। जहाँ दूर दराज नगर व क्षेत्र के भक्त सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं, वही मंदिर के पुजारी मनोज पाण्डेय ने बताया की माँ मढ़ी दाई का मंदिर बहुत ही पुराना है, जो भी भक्त श्रद्धांभाव के साथ आता है उसकी मनोकामना भी पूरी होती है, वहीं सुरक्षा को देखते हुए बबेरू कोतवाली का पुलिस बल जगह-जगह मौजूद रहा।1
- देश के वैज्ञानिकों का कमाल, देखे बड़ी खबर पुणे स्थित वैज्ञानिकों ने एक किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन विकल्प विकसित किया है। यह DME (डाइमिथाइल ईथर) गैस, जिसे मेथनॉल से तैयार किया जाता है, मौजूदा LPG सिलेंडर और चूल्हों में 20% तक मिश्रित की जा सकती है।1