Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तो की उमड़ी भीड़, CCTV कैमरे से प्रशासन कर रहा निगरानी
JSB NEWS UP
बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तो की उमड़ी भीड़, CCTV कैमरे से प्रशासन कर रहा निगरानी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समस्त देश वासियों एवं जनपद वासियों को अफसाना शाह शहर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद।1
- त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन! बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च यूपी बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की। बाइट : राजेश एस (पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल)1
- Post by Abhay TV News1
- ईद का चांद आया नजर कल मनाई जाएगी ईदुल फितर । ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी अदा। फतेहपुर जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दें कि कल ईद उल फितर का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्ष उल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोग बाजारों की तरफ अपना रुख करते नजर आए। लोगों ने सवाई सूतफेनी की खरीदारी करी और ईद की नमाज के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदें। आपको बता दें की ईदगाह में कल ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी यह जानकारी हमें ईदगाह के इमाम डॉक्टर सैयद हबीबुल इस्लाम साहब ने दी। तो वही मोचयानी वाली मस्जिद (बंदगी मियां)में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी तो वही अंदौली में ईदगाह के मेंबर जनाब कमर हुसैन ने हमें बताया कि ईद की नमाज वहां सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।1
- फतेहपुर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ईद के दिन ‘खून की होली’ खेलने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही समुदाय विशेष में नाराज़गी फैल गई. बाद में पाल ने सफाई देते हुए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने की बात कही, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. Fatehpur Mukhlal Pal News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईद और होली को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. बयान सामने आने के बाद कई लोग इसको लेकर लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं. पूर्व BJP अध्यक्ष ने वीडियो में क्या कहा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुखलाल पाल एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान वह कहते हैं कि जिस दिन ईद होगी, उसी दिन होली खेली जाएगी और वह भी ‘खून की होली’ होगी. इसके आगे वह यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “आप एक को मारोगे तो हम कितनों को मारेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.” इस बयान के सामने आते ही मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई. वीडियो वायरल होते ही बढ़ी नाराज़गी और प्रतिक्रियाएं वीडियो सामने आने के बाद समुदाय विशेष में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है. कई लोगों ने इसे भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान बताया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. मुखलाल पाल की सफाई, बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश विवाद बढ़ने के बाद मुखलाल पाल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान दिल्ली की एक घटना के संदर्भ में था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. उनका दावा है कि वीडियो को एडिट कर भ्रामक रूप में वायरल किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि संबंधित वीडियो को हटवा दिया गया है. हालांकि उनकी इस सफाई के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. पहले भी विवादों में रह चुके हैं मुखलाल पाल यह पहला मौका नहीं है जब मुखलाल पाल किसी विवाद में घिरे हों. इससे पहले उन पर गंभीर वित्तीय आरोप लग चुके हैं. भाजपा बुंदेलखंड के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे. शिकायत में कहा गया कि यह पैसा पार्टी फंड के नाम पर लिया गया, लेकिन उसका उपयोग निजी तौर पर किया गया. जब वादा पूरा नहीं हुआ तो मामला जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा. जांच के बाद गठित कमेटी ने उन्हें दोषी करार दिया था, जिससे उनकी राजनीतिक छवि पर बड़ा असर पड़ा. आरोप-प्रत्यारोप और बड़े नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद मुखलाल पाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने इन नेताओं पर अवैध संपत्ति अर्जित करने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप भी लगाए. इस बयानबाजी ने उस समय भी जिले की राजनीति में हलचल मचा दी थी और पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे. मकबरा मंदिर विवाद में भी सुर्खियों में आए थे हाल ही में फतेहपुर के मकबरा मंदिर विवाद के दौरान भी मुखलाल पाल चर्चा में आए थे. उस समय उनके आह्वान पर कई हिंदू संगठन एकत्र हुए थे. इस घटनाक्रम के दौरान उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस अधीक्षक से तीखे लहजे में बात करते नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने कहा था कि “यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे, अगर हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिए.” इस बयान ने भी काफी विवाद खड़ा किया था और प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे.1
- चित्रकूट रैपुरा के लालापुर बाल्मिक आश्रम के महंत पर ग्रामीणों ने मंदिर का ताला तोड़ने और गाड़ी क्लोज करने का लगाया आरोप शिकायत लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के रायपुर थाना अंतर्गत लालालापुर के महर्षि वाल्मीकि आश्रम का है जहां आश्रम के महंत भरत दास पर मंदिर का ताला तोड़ने और लोगों को गाली गलौज करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है और मामले के शिकायत लेकर आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं शिकायतकर्ता महिला अर्चना देवी ने बताया कि वह आज शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे लालापुर मंदिर में असवार माता के दर्शन करने पहुंची तो मंदिर में तैनात महंत भरत दास द्वारा मंदिर का दरवाजा नहीं खोला गया जिसका उन्होंने एतराज जताया तो महंत ने गाली गलौज करते हुए उन्हें मंदिर की चाबी दे दी और उनके जाने के बाद मंदिर का ताला तोड़ दिया महिला ने बताया कि महंत द्वारा आए दिन लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं की जाती है आप भी सोना क्या कहना है शिकायतकर्ता महिलाओंका1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत के विनवठ व दतौरा स्टाफ के पास टूटा हुआ हाई वोल्टेज विद्युत पोल आने जाने वाले लोगों को हादसे का दावत दे रहे हैं, विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है, बता दें कि बांदा राजापुर राजमार्ग में पडने वाले गांव विनवट व दतौरा स्टाफ, एवं मेंन रोड से विनवट की तरफ जाने वाली हाई टेंशन विद्युत लाइन के समीप एक हाई वोल्टेज पोल किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से पिछले एक माह से टूटा है, जो विद्युत के तारों के भरोसे टंगा हुआ है, यहां तक की विनवट संपर्क मार्ग से गांव की तरफ जाने वाली 11000 हाईटेशन विद्युत लाइन के पोल टूट जाने की वजह से जेई व लाईनमैनों के द्वारा लकड़ी का पोल खड़ा कर दिया गया था. जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित न हो लेकिन महीने बीत जाने के बाद भी सही नही करवाया गया हैं । वही राहगीर विनय सिंह पप्पू सिंह ज्वाला सिंह के द्वारा आज शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी दिया की कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है.। लेकिन अभी तक कार्य को सही से नहीं किया गया. यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- “1.5 लाख के कर्ज पर 15 लाख की मांग! सूदखोर का आतंक, परिवार को जान से मारने की धमकी” बांदा के नरैनी कस्बे में सूदखोरी और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि पिता के इलाज के लिए लिया गया 1.5 लाख रुपये कर्ज, 3 लाख लौटाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। आरोपी अब 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है। विरोध करने पर घर में घुसकर असलहे के दम पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार दहशत में, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। #BandaNews #Naraini #CrimeNews #Soodkhori #UPPolice #BreakingNews1
- बांदा मंडल कारागार में महिला बंदियों के साथ“शक्ति संवाद” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।1