ईद का चांद आया नजर कल मनाई जाएगी ईदुल फितर । ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी अदा। फतेहपुर जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दें कि कल ईद उल फितर का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्ष उल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोग बाजारों की तरफ अपना रुख करते नजर आए। लोगों ने सवाई सूतफेनी की खरीदारी करी और ईद की नमाज के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदें। आपको बता दें की ईदगाह में कल ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी यह जानकारी हमें ईदगाह के इमाम डॉक्टर सैयद हबीबुल इस्लाम साहब ने दी। तो वही मोचयानी वाली मस्जिद (बंदगी मियां)में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी तो वही अंदौली में ईदगाह के मेंबर जनाब कमर हुसैन ने हमें बताया कि ईद की नमाज वहां सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।
ईद का चांद आया नजर कल मनाई जाएगी ईदुल फितर । ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी अदा। फतेहपुर जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दें कि कल ईद उल फितर का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्ष उल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोग बाजारों की तरफ अपना रुख करते नजर आए। लोगों ने सवाई सूतफेनी की खरीदारी करी और ईद की नमाज के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदें। आपको बता दें की ईदगाह में कल ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी यह जानकारी हमें ईदगाह के इमाम डॉक्टर सैयद हबीबुल इस्लाम साहब ने दी। तो वही मोचयानी वाली मस्जिद (बंदगी मियां)में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी तो वही अंदौली में ईदगाह के मेंबर जनाब कमर हुसैन ने हमें बताया कि ईद की नमाज वहां सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।
- ईद का चांद आया नजर कल मनाई जाएगी ईदुल फितर । ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी अदा। फतेहपुर जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दें कि कल ईद उल फितर का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्ष उल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोग बाजारों की तरफ अपना रुख करते नजर आए। लोगों ने सवाई सूतफेनी की खरीदारी करी और ईद की नमाज के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदें। आपको बता दें की ईदगाह में कल ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी यह जानकारी हमें ईदगाह के इमाम डॉक्टर सैयद हबीबुल इस्लाम साहब ने दी। तो वही मोचयानी वाली मस्जिद (बंदगी मियां)में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी तो वही अंदौली में ईदगाह के मेंबर जनाब कमर हुसैन ने हमें बताया कि ईद की नमाज वहां सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।1
- फतेहपुर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ईद के दिन ‘खून की होली’ खेलने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही समुदाय विशेष में नाराज़गी फैल गई. बाद में पाल ने सफाई देते हुए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने की बात कही, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. Fatehpur Mukhlal Pal News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईद और होली को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. बयान सामने आने के बाद कई लोग इसको लेकर लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं. पूर्व BJP अध्यक्ष ने वीडियो में क्या कहा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुखलाल पाल एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान वह कहते हैं कि जिस दिन ईद होगी, उसी दिन होली खेली जाएगी और वह भी ‘खून की होली’ होगी. इसके आगे वह यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “आप एक को मारोगे तो हम कितनों को मारेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.” इस बयान के सामने आते ही मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई. वीडियो वायरल होते ही बढ़ी नाराज़गी और प्रतिक्रियाएं वीडियो सामने आने के बाद समुदाय विशेष में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है. कई लोगों ने इसे भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान बताया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. मुखलाल पाल की सफाई, बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश विवाद बढ़ने के बाद मुखलाल पाल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान दिल्ली की एक घटना के संदर्भ में था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. उनका दावा है कि वीडियो को एडिट कर भ्रामक रूप में वायरल किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि संबंधित वीडियो को हटवा दिया गया है. हालांकि उनकी इस सफाई के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. पहले भी विवादों में रह चुके हैं मुखलाल पाल यह पहला मौका नहीं है जब मुखलाल पाल किसी विवाद में घिरे हों. इससे पहले उन पर गंभीर वित्तीय आरोप लग चुके हैं. भाजपा बुंदेलखंड के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे. शिकायत में कहा गया कि यह पैसा पार्टी फंड के नाम पर लिया गया, लेकिन उसका उपयोग निजी तौर पर किया गया. जब वादा पूरा नहीं हुआ तो मामला जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा. जांच के बाद गठित कमेटी ने उन्हें दोषी करार दिया था, जिससे उनकी राजनीतिक छवि पर बड़ा असर पड़ा. आरोप-प्रत्यारोप और बड़े नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद मुखलाल पाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने इन नेताओं पर अवैध संपत्ति अर्जित करने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप भी लगाए. इस बयानबाजी ने उस समय भी जिले की राजनीति में हलचल मचा दी थी और पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे. मकबरा मंदिर विवाद में भी सुर्खियों में आए थे हाल ही में फतेहपुर के मकबरा मंदिर विवाद के दौरान भी मुखलाल पाल चर्चा में आए थे. उस समय उनके आह्वान पर कई हिंदू संगठन एकत्र हुए थे. इस घटनाक्रम के दौरान उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस अधीक्षक से तीखे लहजे में बात करते नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने कहा था कि “यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे, अगर हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिए.” इस बयान ने भी काफी विवाद खड़ा किया था और प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे.1
- फतेहपुर बिसौली चौराहे पर श्री गंगा प्रसाद फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ फतेहपुर जिले में भिटौरा रोड़ बिसौली चौराहा, फतेहपुर में श्री गंगा प्रसाद फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन 1008 रामनारायण दास त्यागी जी महाराज ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य और संतोष तिवारी मुख्य अतिथि रहे। पम्प से भिटौरा मार्ग जाने वाले यात्रियों और आस-पास के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। संचालक राजू साहू ने बताया, खेती-बाड़ी और गेहूँ कटाई के काम में अब डीजल-पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।1
- कल्यानपुर पुलिस की धडपकड़ अभियान से अपराधियों के छूटे पसीने बिंदकी फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर पुलिस ने अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए पुलिस की घडपकड़ अभियान से अपराधियों में खौफ बन गया है वांछित आरोपी को कल्यानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कल्यानपुर थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे से जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशन पर बिंदकी पुलिस उपाधीक्षक के कुशल नेतृत्व में कल्यानपुर पुलिस टीम थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे महिला उप निरीक्षक साध्वी श्रीवास्तव सहित पुलिस बल ने एक अभियुक्त राम लखन पुत्र रामगोपाल निवासी गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया जिसके ऊपर धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है जो फरार चल रहा था पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की है और जेल भेज दिया है1
- खागा फतेहपुर ::- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस सदाशिव गोलवलकर जी के चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिला प्रचारक मोहित नारायण द्विवेदी जी ने बताया की धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि का प्रारंभ किया था। हिंदू नववर्ष के पहले दिन का खास महत्व है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही लोग स्नान, दान और नए संकल्प भी लेते हैं। चलिए जानते हैं कि हिंदू नवर्ष के पहले दिन क्या करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाँ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस उत्सव मनाते है और आद्य सरसंघचालक प्रणाम करते है उत्सव आज दिनांक 19 मार्च को शाखा शह मनाया गया सभी स्वयंसेवक बंधु पूर्णगणवेश में उपस्थित होकर कार्यक्रम मैं उपस्थित नगर संघचालक उदय पाल जी जिला प्रचारक मोहित नारायण ने बौद्धिक में कार्यक्रम का महत्व बताया कुटी पर शाखा में सह विभाग सहसंघचालक कृष्ण स्वरूप जी बौद्धिक दिया नगर कार्यवाह उमेश जी विद्या मंदिर शाखा में गजेंद्र सिंह जी रितेश जी स्वर्णिम जी जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र सिंह जी जिला प्रचार प्रमुख डॉ राहुल जी के के मिश्रा जी यश जी गोरेलाल की अरविंद जी मनीष जी आलोक केशरवानी जी आशीष पाल जी सहित सभी जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे. अलोक कुमार केशरवानी3
- Post by Devendra Kumar1
- रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात— युवक ने व्यक्ति को गुमराह कर गुप्त स्थान पर ले जाकर बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल #raebarelinews #रायबरेली #raebareliwaale #raebareliwaale1
- फतेहपुर जिले के बहुआ नगर पंचायत में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत ओपन जिम के कार्य को दंबग व्यक्ति के द्वारा रोके जाने का सभासदों के द्वारा विरोध कर DM और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। जहां बहुआ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा वर्मा ने DM को शिकायती पत्र देकर सरकारी जमीन को खुद की जमीन बताने और सरकारी कार्य को रोके जाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि कामता सोनी ने बताया कि गाटा संख्या 987 मिनजुमला आबादी में खतौनी दर्ज है, कुल जमीन 7 बिस्वा है और दिनेश प्रताप सिंह ने 7200 वर्ग फुट जमीन बेच डाली जबकि वह सरकारी जमीन है जिसे बेच डाला है। वहीं अब दिनेश प्रताप सिंह जो सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताकर तीन महीने से चल रहे ओपन जिम के कार्य को बंद करावा मजदूरों को धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं सभी सभासद ने बताया को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकारी जमीन में 10 लाख की लागत से ओपन जिम के कार्य हो रहा था उसे अपनी जमीन बताकर दबंगई दिखाई जा रही है जिस मामले में कार्रवाई की मांग की है1