Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में दंबगो के हौसले बुलंद खुले आम दे रहे है अंजाम रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात— युवक ने व्यक्ति को गुमराह कर गुप्त स्थान पर ले जाकर बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल #raebarelinews #रायबरेली #raebareliwaale #raebareliwaale
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली में दंबगो के हौसले बुलंद खुले आम दे रहे है अंजाम रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात— युवक ने व्यक्ति को गुमराह कर गुप्त स्थान पर ले जाकर बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल #raebarelinews #रायबरेली #raebareliwaale #raebareliwaale
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात— युवक ने व्यक्ति को गुमराह कर गुप्त स्थान पर ले जाकर बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल #raebarelinews #रायबरेली #raebareliwaale #raebareliwaale1
- रायबरेली में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।शहर के लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने मनसा देवी मंदिर में तड़के भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर मंदिर परिसरों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- धूम धाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल जी की शोभा यात्रा रायबरेली में सिंधु समाज द्वारा निकाली गई भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा जिसमें हजारों की संख्या में सिंध समाज के लोग मौजूद रहे बच्चों द्वारा डांडिया नेत्र शोभायात्रा में प्रस्तुत किया गया और राजस्थान की मशहूर बैंड अलवर बैंड पर भी युवाओं ने डांडिया नेत्र किया शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक रिंकू पांडे जिला अध्यक्ष रोहित सन्तानी उर्फ सनी जिला महामंत्री रतन राज किशन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव शिवम वर्मा कमलेश सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे2
- रायबरेली में पीडब्ल्यूडी की डामरीकरण सड़क बनी मुसीबत, जर्जर हालत से ग्रामीणों में आक्रोश उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई डामरीकरण सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग से जुड़कर छेदी का पुरवा ग्राम होते हुए सरायं मुगला तक बनाई गई यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर और खस्ता हाल में पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क की डामर परत किनारों पर खिसक गई है, जबकि बीच में बोल्डर और गिट्टियां ऊपर आ गई हैं। इससे सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है, खासकर मोड़ों पर वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, निजामुद्दीन और कमलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण मानकों के विपरीत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने आज, शुक्रवार 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बड़े स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।1
- Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar1
- जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज चौराहा पर एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतक ने बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हो रहा था। आरोप है कि संबंधित लोन अधिकारी ने उनसे तीन चेक साइन करवा लिए और भरोसा दिलाया कि लोन पास हो जाएगा। परिवार का कहना है कि लोन तो नहीं मिला, लेकिन उन साइन किए गए चेक के जरिए खाते से पैसा निकाल लिया गया, जबकि लोन की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब एक साल बाद वसूली करने वाले लोग उनके घर पहुंचने लगे और लगातार परेशान करने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण मृतक डिप्रेशन में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विश्वनाथगंज चौराहा पर जाम लगा दिया। यह जाम विश्वनाथगंज से मधवापुर तक फैल गया, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन मांग कर रहे हैं कि उनके साथ हुए कथित धोखाधड़ी की जांच की जाए और उनका पैसा वापस दिलाया जाए। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही जाम खुलने की संभावना है।1
- ईद का चांद आया नजर कल मनाई जाएगी ईदुल फितर । ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी अदा। फतेहपुर जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दें कि कल ईद उल फितर का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्ष उल्लास व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जैसे ही ईद का चांद नजर आया वैसे ही लोग बाजारों की तरफ अपना रुख करते नजर आए। लोगों ने सवाई सूतफेनी की खरीदारी करी और ईद की नमाज के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदें। आपको बता दें की ईदगाह में कल ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी यह जानकारी हमें ईदगाह के इमाम डॉक्टर सैयद हबीबुल इस्लाम साहब ने दी। तो वही मोचयानी वाली मस्जिद (बंदगी मियां)में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी तो वही अंदौली में ईदगाह के मेंबर जनाब कमर हुसैन ने हमें बताया कि ईद की नमाज वहां सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।1
- रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवगढ़ थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 🔴 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अलग-अलग जिलों और राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। ⚡ चोरी का खतरनाक तरीका पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले चलती हुई बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट कराते थे, जिससे सप्लाई बाधित हो जाती थी, और फिर मौके का फायदा उठाकर तार काटकर फरार हो जाते थे। 📦 बरामद सामान गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने— करीब एक कुंतल से अधिक बिजली के तार तार काटने का कटर पंच मशीन घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। 🚨 अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 👉 फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 🎤 बाइट: प्रदीप कुमार, सीओ महाराजगंज — “यह एक संगठित गिरोह है, जो तकनीकी तरीके से बिजली लाइन को नुकसान पहुंचाकर चोरी करता था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।” 📌 रायबरेली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। स्थान शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1