विश्वनाथगंज में सड़क जाम, लोन विवाद के चलते मौत के बाद परिजनों का हंगामा जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज चौराहा पर एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतक ने बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हो रहा था। आरोप है कि संबंधित लोन अधिकारी ने उनसे तीन चेक साइन करवा लिए और भरोसा दिलाया कि लोन पास हो जाएगा। परिवार का कहना है कि लोन तो नहीं मिला, लेकिन उन साइन किए गए चेक के जरिए खाते से पैसा निकाल लिया गया, जबकि लोन की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब एक साल बाद वसूली करने वाले लोग उनके घर पहुंचने लगे और लगातार परेशान करने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण मृतक डिप्रेशन में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विश्वनाथगंज चौराहा पर जाम लगा दिया। यह जाम विश्वनाथगंज से मधवापुर तक फैल गया, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन मांग कर रहे हैं कि उनके साथ हुए कथित धोखाधड़ी की जांच की जाए और उनका पैसा वापस दिलाया जाए। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही जाम खुलने की संभावना है।

- धूम धाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल जी की शोभा यात्रा रायबरेली में सिंधु समाज द्वारा निकाली गई भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा जिसमें हजारों की संख्या में सिंध समाज के लोग मौजूद रहे बच्चों द्वारा डांडिया नेत्र शोभायात्रा में प्रस्तुत किया गया और राजस्थान की मशहूर बैंड अलवर बैंड पर भी युवाओं ने डांडिया नेत्र किया शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक रिंकू पांडे जिला अध्यक्ष रोहित सन्तानी उर्फ सनी जिला महामंत्री रतन राज किशन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव शिवम वर्मा कमलेश सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे2
- रायबरेली में पीडब्ल्यूडी की डामरीकरण सड़क बनी मुसीबत, जर्जर हालत से ग्रामीणों में आक्रोश उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई डामरीकरण सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग से जुड़कर छेदी का पुरवा ग्राम होते हुए सरायं मुगला तक बनाई गई यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर और खस्ता हाल में पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क की डामर परत किनारों पर खिसक गई है, जबकि बीच में बोल्डर और गिट्टियां ऊपर आ गई हैं। इससे सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है, खासकर मोड़ों पर वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, निजामुद्दीन और कमलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण मानकों के विपरीत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने आज, शुक्रवार 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बड़े स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।1
- Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar1
- जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज चौराहा पर एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतक ने बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हो रहा था। आरोप है कि संबंधित लोन अधिकारी ने उनसे तीन चेक साइन करवा लिए और भरोसा दिलाया कि लोन पास हो जाएगा। परिवार का कहना है कि लोन तो नहीं मिला, लेकिन उन साइन किए गए चेक के जरिए खाते से पैसा निकाल लिया गया, जबकि लोन की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब एक साल बाद वसूली करने वाले लोग उनके घर पहुंचने लगे और लगातार परेशान करने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण मृतक डिप्रेशन में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विश्वनाथगंज चौराहा पर जाम लगा दिया। यह जाम विश्वनाथगंज से मधवापुर तक फैल गया, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन मांग कर रहे हैं कि उनके साथ हुए कथित धोखाधड़ी की जांच की जाए और उनका पैसा वापस दिलाया जाए। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही जाम खुलने की संभावना है।1
- रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात— युवक ने व्यक्ति को गुमराह कर गुप्त स्थान पर ले जाकर बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल #raebarelinews #रायबरेली #raebareliwaale #raebareliwaale1
- रायबरेली में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।शहर के लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने मनसा देवी मंदिर में तड़के भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर मंदिर परिसरों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- रायबरेलीः सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने बोला हल्ला व्यापारी की मौत से नाराज दिखे परिजन व ग्रामीण लोन का पैसा न जमा करने पर धमकाने का आरोप धमकी की वजह से सुरेश की हुई मौत परिजन बैंक से 5 लाख का मृतक का हुआ था लोन बैंक कर्मचारियों पर धमकी देने का आरोप दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन जगतपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज गांव की घटना1