logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी के उड़े परखच्चे जालौन नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव समेत चार लोग सवार थे। हादसे में प्रभारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। टक्कर किस वाहन से हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। जालौन में आधी रात सनसनी: SOG की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, प्रभारी समेत चार घायल

2 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी के उड़े परखच्चे जालौन नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव समेत चार लोग सवार थे। हादसे में प्रभारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। टक्कर किस वाहन से हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। जालौन में आधी रात सनसनी: SOG की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, प्रभारी समेत चार घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कालपी क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह व कस्बा इंचार्ज एसआई सुरजीत मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ अवधेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत कदौरा को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, कहीं भी आवारा जानवर न दिखाई दें, ईदगाह में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए तथा सफाई और चूना-कलई का कार्य समय से पूरा कराया जाए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में कदौरा जामा मस्जिद के पेश इमाम रईस खान, रमजान अली (मास्टर साहब), अयूब खान (गाड़ी खाना मस्जिद), मुहम्मद आवेश प्रधान, सेवा राम प्रधान, बाबू खान (उकुरवा), डॉ. सगीर खान, शकील हाफजी, अफरीदी मास्टर साहब, मौलाना कलाम, मौलाना इस्लाम (इस्लामाबाद कदौरा), रानू मंसूरी, सानू खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कालपी क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह व कस्बा इंचार्ज एसआई सुरजीत मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ अवधेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत कदौरा को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, कहीं भी आवारा जानवर न दिखाई दें, ईदगाह में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए तथा सफाई और चूना-कलई का कार्य समय से पूरा कराया जाए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में कदौरा जामा मस्जिद के पेश इमाम रईस खान, रमजान अली (मास्टर साहब), अयूब खान (गाड़ी खाना मस्जिद), मुहम्मद आवेश प्रधान, सेवा राम प्रधान, बाबू खान (उकुरवा), डॉ. सगीर खान, शकील हाफजी, अफरीदी मास्टर साहब, मौलाना कलाम, मौलाना इस्लाम (इस्लामाबाद कदौरा), रानू मंसूरी, सानू खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद जालौन में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित की गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रही है। तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। ⚠️ गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक सिलेंडर लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🙏 सभी नागरिकों से सहयोग और अफवाहों से दूर रहने की अपील।
    1
    जनपद जालौन में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित की गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रही है। तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
⚠️ गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक सिलेंडर लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🙏 सभी नागरिकों से सहयोग और अफवाहों से दूर रहने की अपील।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चैकिंग कर पकड़े 11 ओवरलोडेड डंपर, मौरंग से ओवरलोडेड डम्पर पकड़कर टीम ने किए सीज, सभी डम्परों को गल्ला मंडी में कराया गया खड़ा, डंपरों की ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने लगाया 15 लाख का जुर्माना, एसडीएम, सीओ, खनिज और परिवहन ने दिया कार्रवाई को अंजाम, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर इलाके का मामला। बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी
    2
    ब्रेकिंग जालौन
जालौन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चैकिंग कर पकड़े 11 ओवरलोडेड डंपर,
मौरंग से ओवरलोडेड डम्पर पकड़कर टीम ने किए सीज, सभी डम्परों को गल्ला मंडी में कराया गया खड़ा,
डंपरों की ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने लगाया 15 लाख का जुर्माना,
एसडीएम, सीओ, खनिज और परिवहन ने दिया कार्रवाई को अंजाम,
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर इलाके का मामला।
बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    1
    सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.